Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals Live Streaming: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 का 34वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाना है। दोनों टीमों का इस सीजन अब तक का सफर शानदार नहीं रहा है। दिल्ली कैपिटल्स अंक तालिका में सबसे निचली पायदान पर है। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद 9वें नंबर पर है।

भुवनेश्वर कुमार से मनीष पांडे को रहना होगा सतर्क

इस मैच में मनीष पांडे को भुवनेश्वर कुमार से खास सतर्क रहना होगा। भुवनेश्वर कुमार के खिलाफ मनीष पांडे का औसत सिर्फ 5.0 का है। वह 6 पारियों में 4 बार तेज गेंदबाज का शिकार हुए हैं। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वार्नर के नाम हैदराबाद में खास रिकॉर्ड दर्ज है।

Match Ended

Indian Premier League, 2023

Sunrisers Hyderabad 
137/6 (20.0)

vs

Delhi Capitals  
144/9 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 34 )
Delhi Capitals beat Sunrisers Hyderabad by 7 runs

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में डेविड वार्नर बना चुके हैं 1602 रन

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में डेविड वार्नर ने हैदराबाद में 1602 रन बनाए हैं। यह विराट कोहली (बेंगलुरू में 2545), एबी डिविलियर्स (बेंगलुरु में 1960) और रोहित शर्मा (मुंबई में 1602) के बाद किसी एक मैदान पर बनाए गए चौथे सबसे ज्यादा रन हैं।

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से इस सीजन पावरप्ले में नहीं लगा है एक भी छक्का

इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स की ओर से पावरप्ले में अब तक एक भी छक्का नहीं लगा है। वे अब तक सीजन में कुल 15 छक्के ही लगा पाए हैं। राहुल त्रिपाठी को दाएं हाथ के तेज गेंदबाजों का सामना करना पसंद है। राहुल त्रिपाठी ने टी20 में कुलदीप यादव के खिलाफ 242.85 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पिछले 4 मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने कायम की है अपनी बादशाहत

दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पिछले 4 में से सभी मुकाबले जीते हैं। इनमें से एक का फैसला सुपर ओवर में हुआ था। ऐसे में यदि 24 अप्रैल 2023 को होने वाले मैच का नतीजा सुपर ओवर से निकले तो कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए। वैसे भी इस सीजन अब तक कोई भी मैच सुपर ओवर में नहीं गया है।

IPL Teams 2023
IPL 2023 Schedule
IPL Points Table
IPL Stats
Sunrisers Hyderabad Team 2023 Players List
Delhi Capitals Team 2023 Players List

आईपीएल 2023: ये है सनराइजर्स हैदराबहाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी पूरी जानकारी।

कब खेला जाएगा आईपीएल 2023 में सनराइजर्स हैदराबहाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला?
सनराइजर्स हैदराबहाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2023 का मैच 24 अप्रैल (सोमवार) शाम को होगा।

कहां खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबहाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2023 का मैच?
सनराइजर्स हैदराबहाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2023 का मैच हैदराबाद (Hyderabad) के राजीव गांधी इंटरनेशल स्टेडियम ( Rajiv Gandhi International Stadium) में खेला जाएगा।

सनराइजर्स हैदराबहाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2023 का मैच कितने बजे शुरू होगा?
सनराइजर्स हैदराबहाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2023 का मैच भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे शुरू होगा।

सनराइजर्स हैदराबहाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2023 के मैच में कितने बजे टॉस होगा?
सनराइजर्स हैदराबहाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2023 के मैच में टॉस शाम 07:00 बजे होगा।

कौन से टीवी चैनल पर चैनल सनराइजर्स हैदराबहाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2023 मैच का प्रसारण होगा?
सनराइजर्स हैदराबहाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स के मैच का प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा। दर्शक हिंदी, भोजपुरी, अंग्रेजी समेत कई अन्य भाषाओं में भी लाइव कॉमेंट्री का लुत्फ ले सकते हैं।

सनराइजर्स हैदराबहाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2023 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
सनराइजर्स हैदराबहाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स के मैच को भारत में जियो सिनेमा (JioCinema) ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।