IPL 2023,SRH vs DC (Hyderabad vs Delhi): इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के 34वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के साथ हुआ और यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने हैदराबाद को 145 रन का लक्ष्य दिया। अक्षर पटेल (34) और मनीष पांडे (34) हाई स्कोरर रहे जबकि वॉशिंगटन सुंदर ने 3 विकेट झटके।

हैदराबाद की टीम को जीत के लिए 145 रन बनाने थे, लेकिन ये टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 137 रन ही बना पाई और उसे 7 रन से करीबी हार मिली। इस जीत के साथ ही दिल्ली की टीम के 4 अंक हो गए हैं, लेकिन अंकतालिका में ये टीम अब भी दसवें नंबर पर है जबकि इस मैच को गंवाने के बाद भी हैदराबाद के भी 4 अंक हैं, लेकिन बेहतर रन रेट से आधार पर ये टीम अंकतालिका में नौवें नंबर पर है।

Match Ended

Indian Premier League, 2023

Sunrisers Hyderabad 
137/6 (20.0)

vs

Delhi Capitals  
144/9 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 34 )
Delhi Capitals beat Sunrisers Hyderabad by 7 runs

Live Updates

SRH vs DC Live Score

23:20 (IST) 24 Apr 2023
SRH vs DC Live: दिल्ली की टीम को मिली 7 रन से जीत

दिल्ली की टीम की तरफ से आखिरी ओवर मुकेश कुमार ने फेंकी और उन्होंने इस ओवर में सिर्फ 5 रन दिए और अपनी टीम को 7 विकेट से जीत दिला दी। दिल्ली की ये लगातार दूसरी जीत रही। इस मैच में हैदराबाद के पास मैच जीतने का शानदार मौका था, लेकिन टीम इस मौके का फायदा नहीं उठा पाई।

23:11 (IST) 24 Apr 2023
SRH vs DC Live: हैदराबाद को जीत के लिए 6 गेंदों पर 13 रन की जरूरत

हैदराबाद की टीम ने 19 ओवर में 6 विकेट पर 132 रन बना लिए हैं। अब क्रीज पर सुंदर और मार्को जानसेन मौजूद हैं। इससे पहले क्लासेन 31 रन बनाकर आउट हो गए थे।

22:58 (IST) 24 Apr 2023
SRH vs DC Live: हैदराबाद का स्कोर 100 के पार

हैदराबाद की टीम ने 17 ओवर के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 107 रन बना लिए हैं और अब इस टीम को 18 गेंदों पर जीत के लिए 38 रन की जरूरत है। अभी क्रीज पर क्लासेन और वाशिंगटन सुंदर मौजूद हैं।

22:50 (IST) 24 Apr 2023
SRH vs DC Live: अक्षर पटेल ने लिया दूसरा विकेट

दिल्ली के स्पिनर अक्षर पटेल ने कप्तान एडन मार्करम को आउट कर टीम को बड़ा झटका दिया। ये इस मैच में उनका दूसरा विकेट रहा। इस टीम ने 15 ओवर के बाद 5 विकेट पर 89 रन बना लिए हैं। इस टीम को जीत के लिए 30 गेंदों पर 56 रन बना लिए हैं।

22:35 (IST) 24 Apr 2023
SRH vs DC Live: हैदराबाद का तीसरा विकेट गिरा

ईशांत शर्मा ने हैदराबाद को तीसरा झटका दिया और उन्होंने राहुल त्रिपाठी को 15 रन पर कैच आउट करवा दिया। अब इस टीम को जीत के लिए 43 गेंदों पर 69 रन बनाने हैं।

22:34 (IST) 24 Apr 2023
SRH vs DC Live: मयंक अग्रवाल आउट हुए

मयंक अग्रवाल अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन वो 49 रन बनाकर आउट हो गए और अर्धशतक से चूक गए। 12 ओवर के बाद हैदराबाद ने 2 विकेट पर 73 रन बना लिए हैं।

22:24 (IST) 24 Apr 2023
SRH vs DC Live: 10 ओवर का खेल समाप्त

हैदराबाद की पारी के 10 ओवर खत्म हो चुके हैं और इस टीम ने एक विकेट पर 58 रन बना लिए हैं। दिल्ली की विकेट की तलाश जारी है, लेकिन दोनों बल्लेबाज दिल्ली के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दे रहे हैं। दिल्ली के लिए मुश्किल बढ़ती जा रही है।

22:17 (IST) 24 Apr 2023
SRH vs DC Live: हैदराबाद का स्कोर 50 के पार

हैदराबाद की टीम ने 9 ओवर के बाद एक विकेट पर 53 रन बना लिए हैं और मयंक अग्रवाल और राहुल त्रिपाठी टीम को जीत दिलाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं दिल्ली को विकेट की तलाश है।

22:04 (IST) 24 Apr 2023
SRH vs DC Live: 7 ओवर का खेल समाप्त

हैदराबाद की टीम ने 7 ओवर के बाद एक विकेट खोकर 42 रन बना लिए हैं। मयंक अग्रवाल अभी 30 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं जबकि राहुल त्रिपाठी उनका साथ निभा रहे हैं।

21:55 (IST) 24 Apr 2023
SRH vs DC Live: हैदराबाद का पहला विकेट गिरा

हैदराबाद का पहला विकेट हैरी ब्रुक के रूप में गिया जिन्हें एनरिच नॉर्त्जे ने 7 रन के स्कोर पर बोल्ड आउट कर दिया। इस टीम ने 5.1 ओवर में एक विकेट पर 31 रन बना लिए हैं। क्रीज पर अब मयंक अग्रवाल के साथ राहुल त्रिपाठी मौजूद हैं।

21:41 (IST) 24 Apr 2023
SRH vs DC Live: हैदराबाद की सधी शुरुआत

हैदराबाद ने दिल्ली के खिलाफ सधी शुरुआत की है और 2 ओवर के बाद इस टीम ने बिना किसी नुकसान के 12 रन बना लिए हैं। इस टीम के लिए मयंक अग्रवाल और हैरी ब्रुक ओपनिंग कर रहे हैं।

21:21 (IST) 24 Apr 2023
SRH vs DC Live: वॉशिंगटन सुंदर रहे सबसे किफायती गेंदबाज

सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से वॉशिंगटन सुंदर सबसे किफायती गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने 4 ओवर के स्पेल में 28 रन देकर 3 विकेट लिए हैं। हैरानी वाली बात यह है कि यह तीन विकेट उन्होंने एक ही ओवर में लिए हैं। सुंदर ने अपने एक ही ओवर में डेविड वार्नर, सरफराज खान और अमन खान को आउट किया।

21:17 (IST) 24 Apr 2023
SRH vs DC Live: दिल्ली ने हैदराबाद को दिया 145 रन का लक्ष्य

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को 145 रन का लक्ष्य दिया है। दिल्ली ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाए। अक्षर पटेल (34) और मनीष पांडे (34) हाई स्कोरर रहे। हैदराबाद की तरफ से वॉशिंगटन सुंदर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।

21:07 (IST) 24 Apr 2023
SRH vs DC Live: अक्षर पटेल के बाद मनीष पांडे भी आउट

डेथ ओवर्स में सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों ने वापसी की है। अक्षर पटेल (34) और मनीष पांडे (34) पवेलियन लौट गए हैं। 19 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 138/7 है।

20:56 (IST) 24 Apr 2023
SRH vs DC Live: अक्षर पटेल ने गियर बदला

15 ओवर के बाद अक्षर पटेल ने अपना गियर बदल लिया है। मार्कंडेय के 16वें ओवर में अक्षर पटेल ने तीन चौके जड़ कुल 15 रन बटोरे। अक्षर 32 गेंदों में 34 पर नाबाद हैं। वहीं मनीष पांडे 23 गेंदों में 31 पर नाबाद हैं। 17 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 128/5 है।

20:45 (IST) 24 Apr 2023
SRH vs DC Live: दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 100 के पार

15 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 106/5 है। क्रीज पर अक्षर पटेल (19) और मनीष पांडे (25) खेल रहे हैं। वॉशिंगटन सुंदर ने अभी तक 3 विकेट अपने नाम किए हैं।

20:31 (IST) 24 Apr 2023
SRH vs DC Live: 12 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर- 84/5

12 ओवर की समाप्ति पर दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 84/5 है। क्रीज पर अक्षर पटेल (8) और मनीष पांडे (12) खेल रहे हैं। दिल्ली की आधी टीम 10 ओवर में ही पवेलियन लौट गई थी। वॉशिंगटन सुंदर ने 3 विकेट लिए हैं।

20:15 (IST) 24 Apr 2023
SRH vs DC Live: वॉशिंगटन सुंदर ने एक ही ओवर में लिए 3 विकेट

वॉशिंगटन सुंदर ने दिल्ली कैपिटल्स की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी है। जी हां, वॉशिंगटन ने अपने दूसरे ही ओवर में तीन बल्लेबाजों को आउट कर दिया है। उन्होंने अपने इस ओवर में पहले डेविड वार्नर फिर सरफराज और आखिर में अमन खान को पवेलियन भेजा। 8 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 65/5 है।

20:11 (IST) 24 Apr 2023
SRH vs DC Live: वॉशिंगटन ने दिल्ली को दिए बैक टू बैक झटके

वॉशिंगटन सुंदर ने अपने दूसरे ओवर में दिल्ली कैपिटल्स को बैक टू बैक दो बड़े झटके दिए हैं। उन्होंने पहले कप्तान डेविड वार्नर (21) को आउट किया और उसी ओवर में सरफराज खान (10) को भी पवेलियन भेज दिया।

20:06 (IST) 24 Apr 2023
SRH vs DC Live: पावरप्ले में दिल्ली ने गंवाए 2 विकेट और बनाए 49 रन

दिल्ली कैपिटल्स की पारी का पावरप्ले समाप्त हो गया है। पहले फिलिप साल्ट (0) और फिर मिचेल मार्श (25) का विकेट गिर जाने के बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम पावरप्ले में सिर्फ 49 रन बना पाई है। क्रीज पर सरफराज खान और डेविड वार्नर हैं।

19:58 (IST) 24 Apr 2023
SRH vs DC Live: पावरप्ले में दिल्ली को लगा दूसरा झटका

दिल्ली कैपिटल्स को पावरप्ले में एक और झटका लग गया है। मिचेल मार्श 25 रन की छोटी पारी खेलकर आउट हो गए हैं। मार्श ने अपनी पारी में 5 चौके जड़े। मार्श का विकेट टी नटराजन ने लिया है। 5 ओवर की समाप्ति के बाद दिल्ली का स्कोर 41/2 है।

19:53 (IST) 24 Apr 2023
SRH vs DC Live: वार्नर और मार्श ने पारी को संभाला

दिल्ली कैपिटल्स को पहले ही ओवर में झटका लगने के बाद डेविड वार्नर और मिचेल मार्श ने पारी को संभाला है। 4 ओवर की समाप्ति पर दिल्ली का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 35 रन है। क्रीज पर वार्नर (13) और मार्श (21) पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

19:43 (IST) 24 Apr 2023
SRH vs DC Live: 2 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 21/1

2 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 21 रन है। क्रीज पर डेविड वार्नर 1 रन और मिचेल मार्श 8 गेंदों में 20 रन बनाकर खेल रहे हैं। फिलिप साल्ट के रूप में दिल्ला का एक विकेट गिरा है।

19:34 (IST) 24 Apr 2023
SRH vs DC Live: पहले ही ओवर में दिल्ली को बड़ा झटका

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत खराब रही है। पहले ही ओवर की तीसरी गेंद पर भुवनेश्वर कुमार ने फिलिप साल्ट को पवेलियन भेज दिया है। साल्ट खाता तक नहीं खोल पाए।

19:13 (IST) 24 Apr 2023
SRH vs DC Live: सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, हैरी ब्रूक, एडेन मार्करम, मयंक अग्रवाल, हेनरिक क्लासेन, मार्को जानसेन, वॉशिंगटन सुंदर, मयंक मारकंडे, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन और उमरान मलिक

इम्पैक्ट प्लेयर: नितीश रेड्डी, विवरांत शर्मा, ग्लेन फिलिप्स, मयंक डागर, राहुल त्रिपाठी

19:11 (IST) 24 Apr 2023
SRH vs DC Live: दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वार्नर, फिलिप साल्ट, मिचेल मार्श, मनीष पांडे, सरफराज खान, अक्षर पटेल, अमन खान, रिपल पटेल, एनरिक नॉर्खिया, कुलदीप यादव और ईशांत शर्मा

इम्पैक्ट प्लेयर: मुकेश कुमार, ललित यादव, प्रवीण दुबे, चेतन साकरिया और यश ढुल

19:04 (IST) 24 Apr 2023
SRH vs DC Live: दिल्ली ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दिल्ली के कप्तान डेविड वार्नर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। पृथ्वी शॉ आज प्लेइंग इलेवन से बाहर हैं। उनकी जगह सरफराज खान को जगह दी गई है। रिपल पटेल भी प्लेइंग इलेवन में हैं।

18:09 (IST) 24 Apr 2023
SRH vs DC Live: हैदराबाद के लिए खेलते हुए वार्नर का प्रदर्शन

इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वार्नर 2014 से लेकर 2021 तक सनराइजर्स हैदारबाद के लिए खेले हैं। आज वार्नर पहली बार हैदराबाद में सनराइजर्स के खिलाफ खेलने उतरेंगे। सनराइजर्स के लिए खेलते हुए वार्नर ने 2021 को छोड़कर हर सीजन में 500 से ज्यादा रन बनाए हैं। यह हैं उनके आंकड़े

2014 - 528 runs

2015 - 562 runs

2016 - 848 runs

2017 - 641 runs

2019 - 692 runs

2020 - 548 runs

2021 - 195 runs

आईपीएल 2023 का 34वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच है। इस मुकाबले में दिल्ली के कप्तान डेविड वार्नर सनराइजर्स के खिलाफ हैदराबाद में पहली बार खेल रहे हैं। डेविड वार्नर 2014 से लेकर 2021 तक सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेले हैं और कप्तानी भी की है। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए वार्नर के आंकड़े भी बहुत अच्छे हैं। 2014 से लेकर 2020 तक वार्नर ने हैदराबाद के लिए खेलते हुए हर सीजन में 500 से उपर रन बनाए हैं। सबसे ज्यादा रन उन्होंने 848 रन 2016 सीजन में बनाए थे। वहीं सबसे कम रन 2021 सीजन में उन्होंने 195 बनाए थे।