IPL SRH Team 2024 Players List: काव्या मारन के मालिकाना हक वाली सनराइजर्स हैदराबाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के लिए हुई नीलामी में 34 करोड़ रुपए के भारी भरकम पर्स के साथ उतरी थी। उसने नीलामी में 5 खिलाड़ी खरीदे और 26.15 करोड़ रुपए खर्च दिए। नीलामी खत्म होने के बाद उसके पर्स में 7 करोड़ 85 लाख रुपए बचे हुए थे।

आईपीएल नीलामी में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी ट्रैविस हेड को 6 करोड़ 80 लाख रुपए में खरीदा। श्रीलंकाई ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा को उनके बेस प्राइस डेढ़ करोड़ रुपए में खरीदा। यही नहीं, उसने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को खरीदने के लिए जमकर पैसा उड़ाया। पैट कमिंस 20 करोड़ 50 लाख रुपए में बिके।

पैट कमिंस आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने। केकेआर ने जयदेव उनादकट को एक करोड़ 60 लाख रुपए में खरीदा। उसने ऐक्सेलरैटिड ऑक्शन में जे सुब्रमण्यम (Jhathavedh Subramanyan) को उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपए में खरीदा।

आईपीएल 2016 की विजेता सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम आईपीएल 2023 में अंक तालिका में सबसे नीचे रही थी। टीम की कमान साउथ अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी एडेन मार्करम के हाथों में है। इस फ्रेंचाइजी की हालत बीते कुछ सीजन से खराब है। पिछले 3 में से 2 सीजन में टीम अंक तालिका में सबसे नीचे रही है। इससे पहले टीम लगातार 5 बार प्लेऑफ में पहुंची। टीम ने 2 बार फाइनल खेला। एडेन मार्करम के अलावा टीम के पास हेनरिक क्लासेन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक अग्रवाल, अब्दुल समद और उमरान मलिक जैसे खिलाड़ी हैं।

IPL Auction 2023 Live Sold and Unsold Full Players List: Check Here

IPL SRH Team 2024 Players List

खिलाड़ीदेशरोलबेस प्राइसकितने में बिके
पैट कमिंसऑस्ट्रेलियाऑलराउंडर2 करोड़ रुपए20 करोड़ 50 लाख रुपए
ट्रैविस हेडऑस्ट्रेलियाबल्लेबाज2 करोड़ रुपए6 करोड़ 80 लाख रुपए
जयदेव उनादकटभारतबॉलर/तेज गेंदबाज50 लाख रुपए1 करोड़ 60 लाख रुपए
वानिंदु हसरंगाश्रीलंकाऑलराउंडर1 करोड़ 50 लाख रुपए1 करोड़ 50 लाख रुपए
जे सुब्रमण्यमहॉन्गकॉन्गगेंदबाज20 लाख रुपए20 लाख रुपए
एडेन मार्करमसाउथ अफ्रीकाबल्लेबाज2.60 करोड़ रुपए
मयंक अग्रवालभारतबल्लेबाज8.25 करोड़ रुपए
हेनरिक क्लासेनसाउथ अफ्रीकाविकेटकीपर बल्लेबाज5.25 करोड़ रुपए
मयंंक मार्कंडेभारतगेंदबाज50 लाख रुपए
उपेंद्र सिंह यादवभारतबल्लेबाज25 लाख रुपए
सनवीर सिंहभारतऑलराउंडर20 लाख रुपए
नितीश कुमार रेड्डीभारतबल्लेबाज20 लाख रुपए
अनमोलप्रीत सिंहभारतबल्लेबाज20 लाख रुपए
अब्दुल समदभारतबल्लेबाज4.00 करोड़ रुपए
राहुल त्रिपाठीभारतबल्लेबाज8.50 करोड़ रुपए
ग्लेन फिलिप्सन्यूजीलैंडविकेटकीपर बल्लेबाज1.50 करोड़ रुपए
अभिषेक शर्माभारतऑलराउंंडर6.50 करोड़ रुपए
मार्को यानसेनसाउथ अफ्रीकागेंदबाज4.20 करोड़ रुपए
वॉशिंगटन सुंदरभारतऑलराउंडर8.75 करोड़ रुपए
फजहलक फारुकीअफगानिस्तानगेंदबाज50 लाख रुपए
भुवनेश्वर कुमारभारतगेंदबाज4.20 करोड़ रुपए
टी नटराजनभारतगेंदबाज4.00 करोड़ रुपए
उमरान मलिकभारतगेंदबाज4.00 करोड़ रुपए
शाहबाज अहमदभारतऑलराउंडर2.40 करोड़ रुपए

IPL SRH Team 2024 Released Players list

हैरी ब्रूक, समर्थ व्यास, कार्तिक त्यागी, वीवृन्त शर्मा, अकाल होसैन, आदिल रशीद।

ट्रेड में खरीदे गए खिलाड़ी: शाहबाज अहमद।

ट्रेड में बेचे गए खिलाड़ी: मयंक डागर।

नीलामी के लिए पर्स में बची थी धनराशि: 34 करोड़ रुपए।