SRH IPL Team 2025 Retained and Released Players List, Full Squad in Hindi (आईपीएल टीम 2025, सनराइजर्स हैदराबाद रिटेन्ड प्लेयर्स , फुल स्क्वाडलिस्ट): 2016 की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) में शानदार प्रदर्शन किया था। टीम फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)से हारी थी। रिटेंशन में क्वाया मारन की फ्रेंचाइजी ने खिलाड़ियों पर रुपयों की बरसात करके चौंका दिया।
IPL Retention 2025 LIVE Updates: Read Here
सनराइजर्स हैदराबाद ने हेनरिक क्लासेन को 23 करोड़, पैट कमिंस को 18 करोड़ और अभिषेक शर्मा को 14 करोड़ में रिटेन किया है। टीम ट्रेविस हेड 14 करोड़ और नितीश कुमार रेड्डी को 6 करोड़ में रिटेन किया है। कमिंस इस साल भी कप्तानी करते दिख सकते हैं। 5 खिलाड़ियों को रिटेन करने का मतलब है कि उसके पर्स में 45 करोड़ रुपये बचे हैं।
आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन खिलाड़ी
हेनरिक क्लासेन, पैट कमिंस, अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड और नितीश कुमार रेड्डी।
आईपीएल 2024 का स्क्वाड
अभिषेक शर्मा, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, नितीश रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), जयदेव उनादकट, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, टी नटराजन, ट्रैविस हेड, उमरान मलिक, वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स , राहुल त्रिपाठी, मयंक अग्रवाल, उपेन्द्र यादव, अनमोलप्रीत सिंह, झटवेध सुब्रमण्यन, सनवीर सिंह, फजलहक फारूकी, मार्को जानसन, आकाश महाराज सिंह।
ऑक्शन में सबसे ज्यादा रकम के साथ उतर सकती है पंजाब किंग्स, किस खिलाड़ी को करेगी रिटेन?
2022 में इन्हें किया था रिटेन
सनराइजर्स हैदराबाद ने 2022 में हुए मेगा ऑक्शन से पहले केन विलियमसन को 14 करोड़ रुपये, अब्दुल समद और उमराम मलिक को 4-4 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। समद और मलिक टीम के साथ 2023 और 2024 में भी बने रहे, लेकिन कुछ खास नहीं कर पाए।