सौरव गांगुली की पत्नी डोना गांगुली ने कोलकाता पुलिस से शिकायत की है। वह कथित तौर पर फेसबुक पर अभद्र कमेंटबाजी और बॉडी शेमिंग का शिकार हुई हैं। जानकारी के अनुसार बुधवार रात डोना ने ठाकुरपुकुर पुलिस स्टेशन में जाकर शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने भी इस मामले में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिए हैं।

वैभव सू्र्यवंशी-आयुष म्हात्रे ओपनर, अंडर-19 एशिया कप के लिए संभावित प्लेइंग 11; जानें टीम इंडिया कब उतरेगी मैदान पर

डोना गांगुली के मुताबिक फेसबुक अकाउंट से उनके खिलाफ उनको निशाने बनाते हुए कई अभद्र पोस्ट और कमेंट शेयर किए जा रहे हैं। उनकी शिकायत के मुताबिक उनके खिलाफ अभद्र कमेंटबाजी और बॉडी शेमिंग जैसी बातें पोस्ट हो रही हैं। यह चीजें उनके कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में परफॉर्म करने के बाद से हो रहा है। उनकी तस्वीरों को शेयर करके निशाना बनाया जा रहा है।

आपको बता दें कि डोना गांगुली एक ओडिया डांसर भी हैं। कोलकाता फिल्म फेस्टिवल में उनकी और उनकी टीम ने परफॉर्म किया था। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा लिखे और कम्पोज किए गए गाने पर डोना के ग्रुप ने परफॉर्मेंस दिया था। कोलकाता पुलिस ने बताया कि उसके पास कई शिकायतें आई हैं। साइबर सेल इस मामले पर जांच में लग गई है।

‘रोहित शर्मा और विराट कोहली जरूर खेलेंगे 2027 वर्ल्ड कप’, भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान

2021 में भी मिसेज गांगुली ने की थी शिकायत

गौरतलब है कि इससे पहले 2021 में भी डोना गांगुली ने एक फेक फेसबुक प्रोफाइल को लेकर शिकायत दर्ज करवाई थी। उस वक्त उन्होंने बताया था कि इस फेक प्रोफाइल को उनके नाम से चलाया जा रहा था। इसके जरिए सौरव गांगुली और उनकी बेटी सना की कई तस्वीरें भी बिना किसी जानकारी के शेयर की गई थीं। उनके मुताबिक इस फेक प्रोफाइल के बारे में डोना के एक स्टूडेंट ने बताया था। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत दर्ज करवाई थी।