वनडे वर्ल्ड कप 2023 में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय बल्लेबाजों को मिला है। टॉप-4 बल्लेबाजों में 3 भारतीय हैं। शुभमन गिल के पास बादशाहत है। वहीं बाबर आजम दूसरे नंबर पर हैं। विराट कोहली दोनों के करीब आ गए हैं। कोहली और गिल के बीच सिर्फ 35 अंक का फासला है। गिल और बाबर के बीच 2 अंक का फासला है। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को भी एक रैंक का फायदा हुआ है। वह नंबर 4 पर पहुंच गए हैं।
वर्ल्ड कप 2023 में विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने सबसे ज्यादा 765 रन बनाए। इससे उन्हें एक स्थान का फायदा हुआ। वह तीसरे स्थान पर पहुंच गए। गिल के 826 रेटिंग प्वाइंट्स हैं। बाबर आजम के 824 रेटिंग प्वाइंट हैं। विराट कोहली के 796 रेटिंग प्वाइंट हैं। रोहित शर्मा के 5वें से चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके 769 रेटिंग प्वाइंट हैं।
डिकॉक नंबर 5 पर
विराट कोहली 2017 और 2021 के बीच लगभग चार वर्ष यानी लगातार 1258 दिनों तक नंबर 1 रैंकिंग पर रहे। इसके बाद बाबर की बादशाहत कायम हुई। गिल विश्व कप के दौरान शीर्ष पर पहुंचे। गिल,विराट और रोहित के टॉप-4 में होने के कारण दक्षिण अफ्रीका के ओपनर बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक रैंकिंग में दो स्थान गिरकर पांचवें स्थान पर आ गए हैं। न्यूजीलैंड के दाएं हाथ के बल्लेबाज डेरिल मिशेल ने विश्व कप में अपने 552 रन बनए। वह पांच स्थान ऊपर उठकर छठे स्थान पर पहुंच गए हैं।
मोहम्मद सिराज तीसरे और जसप्रीत बुमराह चौथे स्थान पर
गेंदबाजों की रैंकिंग की बात करें तो साउछ अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज टॉप पर हैं। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड दूसरे नंबर पर हैं। उन्हें 4 स्थान का फायदा हुआ। भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज तीसरे और जसप्रीत बुमराह चौथे स्थान पर हैं। कुलदीप यादव छठे स्थान पर हैं। उन्हें नुकसान हुआ है।