भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज आकाश चोपड़ा का मानना है कि शुभमन गिल में एक ऐसी खूबी है जो विराट कोहली और एमएस धोनी में भी थी और इसकी वजह से ही वो स्पेशल खिलाड़ी बन जाते हैं। आकाश चोपड़ा को लगता है कि शुभमन गिल भी विराट कोहली और एमएस धोनी की तरह की खेल के नब्ज को अच्छी तरह से समझते हैं। गिल इस वक्त टीम इंडिया के लिए तीनों प्रारूपों में खेलते हैं और तीनों टीम का अहम हिस्सा बन चुके हैं। यही नहीं आईपीएल में भी उनका प्रदर्शन अच्छा रहा है।
कोहली, धोनी की तरह खेल को समझते हैं गिल
आकाश चोपड़ा ने राज शमनी के यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए शुभमन गिल की तारीफ की और उनकी उस खास खूबियों से बारे में भी बताया जो उन्हें अन्य क्रिकेटरों से अलग बनाती है। उन्होंने कहा कि गिल भी कोहली और धोनी की तरह ही खेल की नब्ज समझते हैं। उन्होंने दावा किया कि महान खिलाड़ियों की यही खूबी होती है कि वे खेल की नब्ज बहुत जल्दी समझ लेते हैं। चोपड़ा ने कहाकि शुभमन गिल की सबसे बड़ी खूबी यह है कि वह खेल की नब्ज समझते हैं। कुछ खिलाड़ी बहुत जल्दी समझ जाते हैं, कुछ देर से समझते हैं तो कुछ कभी नहीं समझ पाते। इसलिए आप जिन महान खिलाड़ियों को देखते हैं वे खेल को बहुत जल्दी समझ जाते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि जो क्रिकेटर खेल की नब्ज को जल्दी समझ लेते हैं वो महान बन जाते हैं और गिल में भी कोहली और धोनी की तरह से ये क्वालिटी मौजूद है। आकाश ने आगे कहा कि गिल को सौ फीसदी पता होता है कि खेल किस दिशा में जा रहा है और मैं इस गेम को कहां ले जा सकता हूं। मैं इस गेम के किस हिसाब से चला सकता हू और ये गुण बेहद शानदार है। किसी खिलाड़ी को खुद के बारे में पता हो तो इससे अच्छा क्या हो सकता है।
भविष्य के सुपरस्टार हैं गिल
आकाश चोपड़ा ने गिल को टी20 विश्व कप 2024 से बाहर किए जाने के बारे में भी बात की। दुर्भाग्य से गिल भारत की टी20 विश्व कप 2024 टीम का हिस्सा नहीं थे, जबकि यशस्वी जायसवाल को रोहित शर्मा और विराट कोहली के बाद टीम में तीसरे सलामी बल्लेबाज के रूप में चुना गया था। उन्होंने कहा कि गिल भविष्य के सुपरस्टार हैं और वो अच्छा प्रदर्शन भी कर रहे हैं। उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम में नहीं चुना गया, लेकिन जो टीम चुनी गई वो ठीक थी। रोहित भी 2011 वनडे वर्ल्ड कप में नहीं खेले थे, लेकिन अब भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं।