मध्य प्रदेश में सत्ता के लिए भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच सत्ता के लिए उठापठक जारी है। दोनों पार्टियां अपने विधायकों को बचाने के लिए उन्हें अलग-अलग रिजॉर्ट में भेज रही हैं। भाजपा के विधायक भोपाल के नजदीक ही ग्रेसेस रिजॉर्ट में रुके हुए हैं। इस दौरान विधायक क्रिकेट और बैडमिंटन खेलते नजर आए। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस दौरान बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी भी करते नजर आए। वहीं, विधायक इमरती देवी बैडमिंटन खेलतीं दिखाई दीं।
वीडियो में शिवराज ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की गेंद को बाउंड्री के बाहर छह रन के लिए भेज दिया। इसके बाद उन्होंने गेंदबाजी भी की। उनकी गेंद पर वीडी शर्मा ने बल्लेबाजी की। इस दौरान भाजपा के अन्य विधायक फील्डिंग करते नजर आए। शिवराज ने एक वीडियो शेयर किया है। इसके बाद से हजारों लोगों ने इसे देखा है। एक यूजर ने लिखा- ये गए कमलनाथ बाउंड्री के बाहर..। एक अन्य यूजर ने लिखा- और इसी के साथ कांग्रेस सरकार सत्ता से बाहर।
और ये गया… pic.twitter.com/eVijH3xWF3
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) March 18, 2020
ये गए कमलनाथ बाउंड्री के बाहर..
— sмιℓεү ααүυsн (@TheAayush07) March 18, 2020
रिजॉर्ट में पार्टी के 100 से ज्यादा विधायक ठहरे हुए हैं। शिवराज और वीडी शर्मा ने विधायकों को संबोधित भी किया। इस दौरान नरोत्तम मिश्रा भी मौजूद थे। दूसरी ओर, कांग्रेस विधायक 4 दिनों से होटल मैरियट में रुके हुए हैं। वहीं, कांग्रेस के 16 बागी विधायक बेंगलुरु में ठहरे हुए हैं। इस सियासी उठापटक के बीच फ्लोर टेस्ट को लेकर भाजपा सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई। कोर्ट ने कहा कि 16 बागी विधायक फ्लोर टेस्ट में शामिल हों या नहीं, लेकिन उन्हें बंधक नहीं रखा जा सकता है।
और इसी के साथ कांग्रेस सरकार सत्ता से बाहर
— सुशील सिंह (@sushil_ksingh) March 18, 2020
दरअसल, यह सियासी उठापटक तब शुरू हुई जब मध्य प्रदेश में कांग्रेस के कद्दावर नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया। उनके साथ कांग्रेस के 16 विधायक भी हैं। सिंधिया ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के सामने पार्टी को ज्वॉइन किया। भाजपा ज्वॉइन करते ही सिंधिया को राज्यसभा भेजने का ऐलान कर दिया गया था।