भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर शिखर धवन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वे झाड़ू लगाते नजर आ रहे हैं। धवन लॉकडाउन में लगातार वीडियो पोस्ट कर रहे हैं। उन्होंने इस बार भी बेटे जोरावर के साथ वीडियो शेयर किया है। इसमें उनका बेटा खिलौने वाली गाड़ी की मदद से कूड़ा उठाता है। दरअसल, कोरोनावायरस के कारण दुनिया के कई देश लॉकडाउन हैं। भारत में लॉकडाउन 17 मई तक है। इस दौरान कई खेलों के टूर्नामेंट को रद्द या स्थगित कर दिया गया है। ऐसे में खिलाड़ी सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़ रहे हैं।
धवन ने इस वीडियो को शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा- जोरावर ने दिखा दिया कि बॉस कौन है। वाह क्या आइडिया है सर जी। दरअसल, धवन झाड़ू लगाने के बाद धवन कूड़ा उठाने वाले थे। उनके इस काम जोरावर ने आसान कर दिया। खिलौने वाली गाड़ी की मदद से कूड़ा उठा लिया। जोरावर के आइडिया से धवन के फैंस बड़े खुश हुए हैं। एक फैन ने इंस्टाग्राम पर कमेंट करते हुए कहा, ‘‘लगता है जोरावर ही कोरोना का उपाय ढूंढेगा।’’
View this post on Instagram
Zoraver ne dikha diya ki boss kaun hai What an idea sirjee #ZoraversIdea
हाल ही में धवन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वे बेटे के साथ क्रिकेट खेल रहे थे। वीडियो में धवन और जोरावर क्वारंटीन प्रीमियर लीग खेल रहे थे। धवन बल्लेबाजी कर रहे थे तो जोरावर गेंदबाजी। शिखर ने इंस्टाग्राम पर इसे शेयर करते हुए लिखा था- क्वारंटीन प्रीमियर लीग का सबसे ग्रिपिंग मूमेंट… धवन वर्सेज धवन। जोरावर की पहली कुछ गेंदों को धवन आसानी खेल जाते हैं। बेहतरीन शॉट भी लगाते हैं।
वीडियो में धवन धीरे-धीरे शतक के नजदीक पहुंच जाते हैं। बल्लेबाजी के दौरान एक बार आधी क्रीज पर आकर जमीन पर बैट टच करके जोरावर को आंख दिखाते हैं। इसके बाद उनका बेटा गुस्से में आ गया। उसने एक बेहतरीन गेंद पर धवन को बोल्ड कर दिया। वे 99 रन पर आउट हो गए। धवन के रिकॉर्ड की बात करें तो टीम इंडिया की ओर से कुल 34 टेस्ट मैच, 136 वनडे इंटरनेशनल और 61 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इस दौरान 2315 टेस्ट, 5688 वनडे इंटरनेशनल और 1588 टी20 इंटरनेशनल रन बनाए हैं।