पुणे ने अपने बेहतरीन खेल के दम पर प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सीजन-5 में शनिवार को यू-मुम्बा को मात देते हुए घर में अपनी पहली जीत दर्ज की है। पुणे ने शिवाजी छत्रपति स्पोटर्स कॉम्पलेक्स में मुंबई को 43-24 से मात दी। मुंबई की टीम शुरुआती पलों में तो मेजबान टीम का मुकाबला कर पाई लेकिन जब एक बार पुणे ने उसे पीछे छोड़ा तो वह वापसी नहीं कर सकी। मुंबई पर पुणे के कप्तान दीपक हुड्डा और राजेश मोंडल हावी रहे। दीपक ने 16 अंक लिए तो राजेश ने छह अंक।

पहले हाफ में 13वें मिनट में स्कोर 8-8 से बराबर था। अगले ही पल दीपक ने एक अंक लेकर मेजबान टीम को आगे कर दिया और फिर 11-8 की बढ़त ले ली। 15वें मिनट में पुणे ने मुंबई को ऑल आउट करते हुए 14-9 की बढ़त ले ली, यहां से मुंबई वापसी नहीं कर पाई। पहले हाफ का अंत पुणे ने 19-11 की बढ़त ले ली।

दूसरे हाफ में उसने और बेहतरीन खेल दिखाया और मुंबई को कभी भी मैच में अपने आस-पास नहीं भटकने दिया। मुंबई ने दूसरे हाफ में 13 अंक लिए जबकि पुणे ने 14 अंक लिए।

[show_kabbadi_matchcenter matchid=”410″]

राजेश मोंडल रेड में 5 प्वाइंट जुटा चुके हैं। अपनी अंतिम रेड में राजेश टाइम स्पेंड करते हुए। डू ऑर डाई रेड में योंग ने चेरानाथन को आउट किया। पुणे ने मैच 43-24 से अपने नाम किया।

मुंबा 34वें मिनट तक तीसरी बार ऑलआउट। पुणे ने 19 प्वाइंट की लीड बना रखी है। नितिन मदने को रिप्लेस किया गया। राजेश मोंडल 5 रेड अंक जुटा चुके हैं। पुणे 40, मुंबा 20

-पुणेरी पलटन का सामना अभी दबंग दिल्ली से भी होना है। वहीं बेंगलुरु बुल्स के पास 3 मैच बचे हैं लेकिन ये टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकती है। पुणेरी पलटन 35, जबकि मुंबा 18 अंक बना सका है।

सीजन-5 में गिरीश एर्नाक ने टैकल की हाफ सेंचुरी पूरी कर ली है। पुणे के पास 30वें मिनट तक 14 प्वाइंट की ली है। इसी बीच चेरानाथन ने श्रीकांत जाधव को लो-थाई होल्ड किया। पुणे 33, मुंबा 17

-सुरेंद्र सिंह ने लो टैकल कर पुणे के रेडर दीपक हुड्डा को दबोचा। इसी बीच अंपायर्स ने टाइम आउट लिया। 24वें मिनट तक यू मुंबा 13 प्वाइंट से पिछड़ रहा है। पुणे 28, मुंबा 15

लगातार दूसरी बार गिरीश एर्नाक ने अनूप को टैकल किया। इसी के साथ गिरीश हाई-5 पूरा कर चुके हैं। इसी बीच जोगिंदर नरवाल ने आखिरकार राजेश मोंडल को टैकल किया। पुणे 28, मुंबा 13

-दूसरा हाफ शुरू हो चुका है। दूसरे हाफ का पहला प्वाइंट पुणे के नाम। इसी बीच नितिन मदने को पुणे के डिफेंस ने दबोचा। 21वें मिनट मुंबा मुकाबले में दूसरी बार ऑलआउट। पुणेरी पलटन 25, यू मुंबा 11

पहले हाफ तक दीपक हुड्डा 6 रेड और एक टैकल प्वाइंट अपने नाम कर चुके हैं। मुंबा फिलहाल 8 अंक पिछड़ता हुआ। हाफ टाइम तक पुणेरी पलटन के पास 19-11 से लीड है।

-पुणे ने 17वें मिनट में यू मुंबा को ऑलआउट कर दिया है। टीम ने 5 प्वाइंट की लीड भी अपने नाम कर ली है। मुंबा के श्रीकांत जाधव अपने नाम 3 रेड प्वाइंट कर चुके हैं। पुणे 15, मुंबा 10

-डू ऑर डाई रेड में दर्शन कादियान आउट। पुणेरी पलटन यहा से लीड में आ चुकी है। मुंबा के पास सिर्फ 2 ही डिफेंडर्स शेष। इसी बीच अनूप कुमार भी एंकल होल्ड की कोशिश में आउट। पुणे 11, मुंबा 8

-राजेश मोंडल 2 रेड प्वाइंट लेकर कोर्ट में वापस। मुकाबले 8वें मिनट 7-7 की बराबरी पर पहुंच गया है। इसी बीच अनूप कुमार ने रेड में प्वाइंट जुटाकर मुंबई को फिर से लीड में ला दिया है। मुंबा 8, पुणे 7

पुणेरी पलटन का मजबूत पक्ष उनका डिफेंस है। इसी बीच रेफरी ने मुंबा को वॉर्निंग दी। संदीप नरवाल को सब्सिट्यूट किया गया। यू मुंबा 3 प्वाइंट की लीड जुटा चुका है। डू ऑर डाई रेड में राजेश मोंडल ने अनूप कुमार को शिकार बनाया। पुणे 2, मुंबा 4

-दीपक हुड्डा ने पुणे के लिए पहला अंक जुटा लिया है। तीसरे मिनट तक मुंबा के पास 2 प्वाइंट की लीड कायम है। राजेश मोंडल रेड में कोई प्वाइंट नहीं जुटा सके। पुणे 1, मुंबा 3

-अनूप कुमार ने मैच की पहली ही रेड में प्वाइंट जुटा लिया है। इस सीजन पुणे ने मुंबा को 2 मैच हराए हैं। श्रीकांत जाधव ने रेड में सफलता हासिल की। मैच के डेढ़ मिनट तक पुणे 0, मुंबा 2

पुणेरी पलटन के कप्तान दीपक हुड्डा ने टॉस जीतकर राइट साइड कोर्ट चुना है। यानी पहली रेड मुंबा की ओर से आने जा रही है। देखना होगा कि क्या इस मैच को मुंबा अपने नाम कर सकेगा।

-काशी आज इस मुकाबले को नहीं खेल रहे हैं। इस मुंबा के फैंस के लिए बुरी खबर है। वहीं अनूप कुमार पर इसका भार देखा जा सकता है। फिलहाल दोनों टीमें कोर्ट पर आ चुकी हैं।

-मैच अब से 10 मिनट की देरी में शुरू होने जा रहा है। फिलहाल इसी कोर्ट पर अब से कुछ ही देर पहले तमिल थलाइवाज ने पटना पाइरेट्स को 3 प्वाइंट्स से मात दी है।

-यू मुंबा : L, W, W, L, W, L, L, L, L, L, W, W, W, W, L, W, W, W, L, L, L. मुंबा की ओर से काशी और अनूप कुमार सफल रेडर साबित होते रहे हैं। वहीं श्रीकांत जाधव उनका बखूबी साथ निभा रहे हैं।

-पुणेरी पलटन का इस सीजन सफर : W, W, L, W, W, L, W, W, L, W, W, W, W, W, L, W, L. इस टीम के लिए संदीप नरवाल विपक्ष के लिए अक्सर खतरा पैदा करते रहे हैं। इस मैच में भी मुंबई को इनसे संभलकर रहना होगा।

यू मुंबा :

रेडर- दर्शन काशिलिंग अडाके, नितिन मदाने शब्बीर बापू, श्रीकांत जाधव

डिफेंडर – सुरेश कुमार, जोगिंदर नरवाल, सुरेंद्र सिंह

ऑलराउंडर – डोंग जू होंग, ई. सुभाष, हादी ओस्ट्रोक, कुलदीप सिंह, शिव ओम, योंग जू ओके, अनूप कुमार

पुणेरी पलटन :

रेडर – अक्षय जाधव, मोरे जीबी, राजेश मोंडल, रोहित कुमार चौधरी, सुरेश कुमार, उमेश मात्रे

डिफेंडर – धर्मराज चेरालथन, गिरीश मारुती अर्नेक, मोहम्मद, जाइउर रहमान

ऑलराउंडर – रवि कुमार, संदीप नरवाल, ताकामुत्शु कोनो, दीपक निवास हुडा