सारा तेंदुलकर अब सोशल मीडिया की बड़ी स्टार बन चुकी हैं। वहीं उनके पिता सचिन तेंदुलकर के कारण पहले से ही उनके ऊपर निगाहें रहती थीं। इसके अलावा मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में खेल चुके सारा के भाई अर्जुन तेंदुलकर भी किसी पहचान के मोहतान नहीं हैं। वहीं अर्जुन की मंगेतर सानिया चंडोक भी सारा की बहुत अच्छी दोस्त हैं यह भी जगजाहिर हो गया है।
सारा तेंदुलकर ने एक और क्यूट वीडियो मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर शेयर किया था जिसमें वह और उनकी होने वाली भाभी मस्ती करती नजर आ रही हैं। दरअसल यह वीडियो सारा ने दूसरी बार शेयर किया है, क्योंकि अर्जुन की सगाई से पहले भी वह ये वीडियो शेयर कर चुकी हैं। उनके इस वीडियो को देख साफ पता चल रहा है कि उनकी अपनी होने वाली भाभी के साथ बेहतरीन केमिस्ट्री है।
सारा-सानिया के बीच अच्छा बॉन्ड
सारा तेंदुलकर और सानिया चंडोक पुरानी दोस्त हैं। अगर सचिन तेंदुलकर की बेटी के कुछ पुराने पोस्ट देखे जाएं तो साफ पता चलेगा कि 2020,2023 समेत कई मौकों पर दोनों को एकसाथ देखा जा चुका है। वहीं जो ये वीडियो सामने आया है उसमें भी दोनों अच्छा बॉन्ड शेयर करती दिख रही हैं। इस वीडियो में दोनों के साथ एक ब्लैक डॉग भी नजर आ रहा है। इस वीडियो में दोनों एक दूसरे को गले लगाते हुए और साथ मस्ती करते दिख रही हैं। ननद-भाभी की इस जोड़ी को फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं और कई कमेंट्स भी कर रहे हैं।
कौन हैं सानिया चंडोक?
आपको बता दें कि 13 अगस्त को अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की सगाई की खबर जैसे आई थी सभी हैरान हो गए थे। सानिया मुंबई के जाने-माने उद्योगपति और ग्राविस हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड के चेयरमैन रवि घई की नातिन हैं। वह रवि घई की बेटी गौरिका चंडोक की पुत्री हैं। इसके अलावा खुद सानिया चंडोक भी एक सफल उद्यमी हैं। भारत सरकार के आधिकारिक रिकॉर्ड (कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय) के अनुसार, सानिया चंडोक मुंबई स्थित मिस्टर पॉज पेट स्पा एंड स्टोर एलएलपी की नामित हिस्सेदार और डायरेक्टर हैं। इसके अलावा उन्हें पालतू पशुओं के लिए स्पा और स्टोर का संयोजन करना पसंद है। वह सोशल मीडिया की हलचल से दूर रहती हैं।