सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर अक्सर अपने लुक्स या सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में रहती हैं। वहीं भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ भी उनका नाम अक्सर जोड़ा जाता है। इसी बीच सारा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो स्टोरी लगाई जिसमें वे मेंहदी लगवाती नजर आईं। संयोगवश इस स्टोरी के कुछ घंटों पहले शुभमन गिल ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एकदम विपरीत फोटो कैप्शन के साथ शेयर की।
सारा तेंदुलकर ने जो स्टोरी लगाई थी उसमें वे अपनी दोस्त के साथ नजर आ रही थीं। वहीं अन्य वीडियो में वे हाथों में मेंहदी लगवाती नजर आईं और इसके बैकग्राउंड में गाना बज रहा था कि अर्जियां दे रहा दिल आओ।
वहीं शुभमन गिल ने इस स्टोरी के कुछ घंटों पहले अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर एक फोटो शेयर की जिसमें वे ब्लैक टी-शर्ट में बेहद गंभीर लुक के साथ नजर आए। इस फोटो में उनकी टी-शर्ट पर लिखा था कि, फरिश्तों के साथ प्यार में ना पड़ें।
शुभमन की ये फोटो काफी वायरल हुई और इस पर कई कमेंट्स भी आने लगे। कई लोग गिल और सारा के ब्रेकअप को लेकर भी कमेंट करने लगे। एक यूजर ने लिखा, ‘शहर में ढिढोंरा पिटवा दो मामा गिल का ब्रेकअप हो गया है।’ तो दूसरे यूजर ने लिखा, ‘भाई सारा ने ब्रेकअप कर दिया क्या?’ और एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘क्या सारा तेंदुलकर डेविल हैं?’

एक तरफ सारा तेंदुलकर की तरफ से हैप्पी वाइब्स के साथ मेंहदी का वीडियो और तस्वीरें। दूसरी तरफ शुभमन गिल का गंभीर और एंग्री लुक काफी विपरीत था। गौरतलब है कि दोनों के रिलेशनशिप को लेकर अक्सर सुर्खियों का बाजार गर्म रहता है।
दोनों के बीच रिश्ते की जो खबरें आती हैं उनके पीछे भी एक खास कारण है। सारा तेंदुलकर इंस्टाग्राम पर कुछ खास लोगों को ही फॉलो करती हैं। उनमें शुभमन गिल का नाम तो है ही इसके अलावा उनकी दोनों बहनें सेहनिल गिल व सिमरत गिल भी शामिल हैं।
यही कारण है कि दोनों के बीच रिलेशनशिप को लेकर अक्सर चर्चाएं रहती हैं। कई बार दोनों एक दूसरे के पोस्ट पर रिएक्ट करते भी नजर आते हैं।