सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर 12 अक्टूबर 2025 को 28 साल की पूरी हो गईं। उन्होंने अपना जन्मदिन अपनी होने वाली भाभी सानिया चंडोक के साथ मनाया। वहीं उनकी बर्थडे पार्टी में उनकी और भी दोस्त नजर आईं। इस मौके पर सारा ने ब्लैक ड्रेस पहन रखी थी जिसमें वह बेहद सुंदर दिख रही थीं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी बर्थडे पार्टी की कई तस्वीरें शेयर की हैं। एक बार फिर सारा और अर्जुन तेंदुलकर की होने वाली पत्नी सानिया चंडोक के बीच खास बॉन्ड दिखा है।
सारा ने अपने प्रोफाइल पर जो तस्वीरें शेयर की हैं। उसमें वह केक कटिंग करते हुए दिख रही हैं। उनके केक पर लिखा है ‘Twenty Ate’, यही कैप्शन उन्होंने अपने पोस्ट में भी दिया है। दरअसल यह सारा का 28वां जन्मदिन था इसलिए यह लिखा नजर आया। वहीं एक तस्वीर में सारा को उनकी होने वाली भाभी सानिया चंडोक ने गले लगा रखा था। इससे पहले सारा ने कुछ दिन पहले भी होने वाली भाभी सानिया के साथ एक वीडियो शेयर किया था जिसमें दोनों लोग अपने पेट डॉग के साथ मस्ती करती नजर आ रही थीं।
सारा तेंदुलकर के इस पोस्ट को फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं। जैसे ही उन्होंने अपनी तस्वीरें शेयर की देखते ही देखते एक लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक कर दिया। सारा की पॉपुलरिटी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा है। वहीं उनके इस बर्थडे लुक को देखकर लोग कमेंट सेक्शन में उनकी तारीफ भी करते दिखे। गौरतलब है कि अगस्त में अर्जुन तेंदुलकर की सगाई सानिया चंडोक के साथ हुई थी। लेकिन सारा और सानिया पुरानी दोस्त हैं। वही बॉन्ड आज भी दोनों का ननद-भाभी के रिश्ते में भी दिखता है।
क्या करती हैं सारा तेंदुलकर?
सारा तेंदुलकर पेशे से मॉडल हैं। वैसे उन्होंने लंदन से मास्टर्स की पढ़ाई की है। उनकी मां अंजलि तेंदुलकर भी डॉक्टर हैं। सारा ने लंदन की एक यूनिवर्सिटी से क्लीनिकल एंड पब्लिक हेल्थ न्यूट्रिशन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की। इससे पहले उन्होंने बायोमेडिकल साइंसेज़ में ग्रेजुएशन किया था। वह अक्सर ब्रॉन्ड्स के प्रमोशन और विज्ञापनों में नजर आती हैं। हाल ही में सारा को सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन का डायरेक्टर भी नियुक्त किया गया था।