भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा रिटायरमेंट के बाद भी सुर्खियों में रहती हैं। कभी अपने स्टाइलिश लुक्स को लेकर तो कभी अपने पूर्व पति शोएब मलिक के कारण। सानिया इस बीच सोशल मीडिया पर समय-समय पर अपनी भावनाएं व्यक्त करती रहती हैं। उन्होंने हाल ही इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करके बताया कि उन्हें क्रिकेट मैच देखकर अच्छी वाइब्स आ रही हैं।
सानिया देख रही थीं क्रिकेट मैच
सानिया ने शुक्रवार रात को अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में उनके हाथ में मग है जिसपर गुड वाइब्स लिखा है। सानिया के सामने टीवी चल रहा था। इस टीवी पर क्रिकेट मैच चल रहा था। यह पुरुष क्रिकेट का नहीं बल्कि महिला क्रिकेट का मैच था। सानिया महिला प्रीमियर लीग का मुकाबला देख रही थीं।
सानिया का क्रिकेट से रहा है नाता
सानिया का क्रिकेट लंबा नाता रहा है। पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ उनकी शादी 12 साल चली। हालांकि कुछ महीने दोनों का तलाक हो गया। शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से शादी की थी। यह शोएब की तीसरी शादी है। सानिया ने शोएब के तीसरे निकाह के बाद ही तलाक की खबरों की पुष्टी की थी। सानिया ने 2010 में शोएब से शादी की थी। दोनों का एक बेटा भी है। बेटे इजहान का जन्म 2018 में हुआ था। सानिया इसके बाद ही दुबई शिफ्ट हो गई थी।

सानिया ने शेयर की तस्वीर
सानिया ने पहले भी कई तस्वीरें शेयर की हैं जिससे वह अपने दिल का हाल बयां करती हुई नजर आई। कुछ दिन पहले उन्होंने अपनी तस्वीर के साथ एक खास मेसेज साझा किया था जिसे सभी ने शोएब मलिक के साथ जोड़ कर देखा था। सानिया ने लिखा, “अपना सर उठा कर जियो रानी, वरना तुम्हारा ताज गिर जाएगा।”