भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने साल 2010 में जब पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की थी तब बहुत विवाद हुआ था। दोनों की शादी 14 साल तक चली। अब भले ही दोनों की राह अलग हो चुकी हों लेकिन सानिया का पाकिस्तान से रिश्ता खत्म नहीं हुआ है। इसका सबूत है सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी सिंगर के साथ सानिया की वायरल होती तस्वीर।
सानिया के संग नजर आए आतिफ
सानिया मिर्जा बीते वीकेंड पर दुबई में पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम का कॉन्सर्ट देखने पहुंची। उन्होंने इंस्टाग्राम पर आतिफ की तस्वीर शेयर की और साथ ही स्टार का इमोजी भी शेयर किया। इसके बाद आतिफ असलम की पत्नी सारा ने सानिया के साथ तस्वीर शेयर की। तस्वीर में सानिया, आतिफ और सारा तीनों नजर आ रहे थे। सारा ने कैप्शन में लिखा, ‘अपने पसंदीदा लोगों के साथ।’ सानिया ने इस स्टोरी को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से भी शेयर किया।
पाकिस्तान से कायम है सानिया का रिश्ता
यह तस्वीर जल्द ही वायरल हो गई। सानिया का आतिफ की पत्नी के साथ याराना देखकर ऐसा लगा कि भले ही शोएब और सानिया की राह अलग हो गई हो लेकिन भारतीय टेनिस स्टार का पाकिस्तान से प्यार खत्म नहीं हुआ है। वह भी वहां के सेलिब्रिटी के साथ दोस्त हैं। आतिफ असलम पाकिस्तानी सिंगर होते हुए भी भारत में काफी लोकप्रिय हैं। बॉलीवुड में भी वह काफी डिमांड में रहते हैं। देश में उनके चाहने वालों की कमी नहीं है।

दुबई में रहती हैं सानिया
सानिया मिर्जा अपने बेटे के साथ दुबई में रहती हैं। वह समय-समय पर भारत भी आते है। उनका पूरा परिवार हैदराबाद में रहता है। सानिया से तलाक के बाद शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से शादी कर ली। शोएब की शादी के बाद सानिया ने उन्हें आगे की जिंदगी के लिए शुभकामनाएं दी थीं।