भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा सोशल मीडिया पर अक्सर एक्टिव रहती हैं। अपनी जिंदगी से जुड़ी हर जानकारी वे अपने इंस्टाग्राम पेज पर साझा करती हैं। एक खास बात आपको बता दें कि सानिया और उनकी मां नासिमा मिर्जा का जन्मदिन एक ही दिन होता है। हाल ही में 15 नवंबर को सानिया मिर्जा का जन्मदिन था इस अवसर पर उन्होंने अपनी मां के साथ बचपन की तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें भी जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थीं।

उनके इस पोस्ट पर कई बड़े चेहरों ने भी कमेंट किया। इसमें पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन अली और रोमानिया की टेनिस प्लेयर एंड्रिया मितु ने भी कमेंट किया। एंड्रिया ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि, आप दोनों को जन्मदिन की शुभकामनाएं। बॉलीवुड की मशहूर निर्देशक फराह खान ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थीं।

सानिया मिर्जा तकरीबन प्रतिदिन अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक्टिव रहती हैं। वे रोजाना कुछ ना कुछ पोस्ट करती नजर आती हैं। अगर उनके कुछ दिनों के इंस्टाग्राम पोस्ट पर नजर डालें तो उन्होंने इस बीच अपने जन्मदिन की तस्वीर भी केक काटते हुए पति शोएब मलिक और बेटे इजहान के साथ शेयर की थी।

अगले दिन भारतीय टेनिस स्टार ने एक फनी रील शेयर किया जिसमें उन्होंने एक वीडियो को रिक्रिएट करते हुए अपने दोस्त परिक्षित बालोची को थप्पड़ भी जड़ दिया था। इसके बाद सानिया ने ग्रे मोड में अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर को भी साझा किया था।

सानिया ने इसके बाद अपना सेल्फी लव और सेल्फ लव लिखते हुए एक तस्वीर शेयर की थी। उसके बाद आज सानिया ने एक शॉर्ट वीडियो शेयर किया और इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि, मेरा बेटा बीमार है और सिर्फ दो घंटों की नींद के बावजूद ट्रेंड के साथ जाना जरूरी है। उन्होंने हैशटैग के साथ लिखा कि रील करो फील करो।

सानिया मिर्जा और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सीनियर खिलाड़ी शोएब मलिक के प्यार की खबरें साल 2010 में सुर्खियों में थीं। इसके बाद इसी साल अप्रैल में दोनों ने शादी कर ली थी। साल 2018 में दोनों एक बेटे के माता-पिता बने। उनके बेटे का नाम इजहान है जो अब तीन साल का हो चुका है।

सानिया मिर्जा और उनके पति शोएब मलिक इन दिनों अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में बने हुए हैं। इससे पहले पाकिस्तानी क्रिकेटर एक्ट्रेस आयशा ओमर के साथ करवाए गए एक फोटोशूट को लेकर चर्चा में थे। सोशल मीडिया पर सानिया मिर्जा को इसके लिए कई बार ट्रोल भी किया गया था।