भारत की पूर्व टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने खेल को अलविदा कह दिया है। वह अब नए रोल में नजर आती हैं। कभी कमेंट्री करती हैं तो कभी एंकरिंग करते हुए दिखती हैं। कभी बेटे के साथ समय बिताती है तो तभी अकेडमी में ट्रेनिंग कराती दिखती हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर करके बताया कि उनका समय इन दिनों कैसे बीत रहा है। इस बीच उनकी करीबी ने ही उनकी पोल खोल दी।
सानिया मिर्जा की टीशर्ट पर हुआ कमेंट
सानिया मिर्जा ने पहली तस्वीर में टीशर्ट पहनी हुई थी। साथ ही उन्होंने काले रंग का चश्मा पहना हुआ था। सानिया की बहन अनम ने इसी तस्वीर को लेकर कमेंट किया। अनम ने लिखा, ‘पहली टी शर्ट मेरी है।’ अनम ने बहन की पोल खोल दी। उन्होंने सभी को बता दिया कि सानिया उनके कपड़े पहनती हैं। सानिया ने अपने इस पोस्ट में कुछ अलग-अलग इवेंट्स की, फ्लाइट की और अपने खाने की प्लेट शेयर की।
सानिया मिर्जा ने फराह खान के साथ शेयर की वीडियो
सानिया मिर्जा ने जो तस्वीरें शेयर की उसमें वह बॉलीवुड कोरियोग्राफर फराह खान के साथ भी दिखाई दे रही थी। यह तस्वीर किसी इवेंट का नजर आ रहा है। दोनों को कई मौकों पर एक साथ देखा जाता है। सानिया ने कई बार बताया कि वह फराह खान के बहुत करीब हैं। जब भी मुंबई आती हैं फराह खान के घर पर ही रुकती हैं। यही नहीं सानिया का जन्मदिन भी फराह के घर पर मनाया जाता है।
सानिया का करियर
सानिया मिर्जा ने अपने टेनिस करियर में कुल छह ग्रैंड स्लैम जीते। इनमें से दो ग्रैंड स्लैम उन्होंने साल 2015 में जीते थे। साल 2009, 2012, 2014 और 2016 में सानिया ने एक-एक ग्रैंड स्लैम जीता था। सानिया मिर्जा कई हफ्तों तक वर्ल्ड नंबर वन रहीं। सानिया ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली भारतीय खिलाड़ी भी हैं। सानिया ने हाल ही में अपने करियर को अलविदा कह दिया था।