विश्व के महानतम विकेटकीपरों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी वर्ल्ड कप 2015 के दौरान टीम के साथ विदेश में थे। इसी दौरान धोनी को बेटी जीवा के जन्म की खुशखबरी मिली लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये खुशखबरी उन्हें किसके जरिए मिली थी? आपको बता दें कि धोनी तक ये खबर पहुंचाने वाले उनके ही साथी खिलाड़ी सुरेश रैना थे। बता दें कि जीवा का जन्म 6 जनवरी 2015 को हुआ था। कुछ दिनों में ही अभ्यास मैच शुरू होने वाले थे।

पत्रकार राजदीप सरदेसाईं की किताब ‘डेमोक्रेसी XI: द ग्रेट इंडियन क्रिकेट स्टोरी’ में सरदेसाईं लिखते हैं कि धोनी काफी बिजी थे। साक्षी उनसे संपर्क नहीं कर पाईं तो उन्होंने सुरेश रैना से महेंद्र सिंह धोनी को बेटी के जन्म की सूचना देने को कहा। बता दें कि धोनी अपने पास उस वक्त मोबाइल साथ नहीं रखते थे, जिसके चलते साक्षी ने सुरेश रैना को मैसेज के जरिए ये संदेश दिया था।

गौरतलब है कि जीवा के जन्म के वक्त विदेश में टीम इंडिया के साथ जुड़े धोनी से जब मीडिया ने पूछा था कि क्या वो अपनी बेटी को मिस कर रहे हैं, तो उस वक्त माही ने कहा – ‘नॉट रियली।’ जाहिर है कि महेंद्र सिंह धोनी का उस वक्त पूरा फोकस वर्ल्ड कप पर था।

बता दें कि हाल ही में मुंबई के अंधेरी स्‍पोर्ट्स कॉम्‍प्‍लेक्‍स में क्रिकेट और मनोरंजन की दुनिया के सितारे फुटबॉल के खेल में भिड़े थे, जिसमें क्रिकेट की तरह, यहां भी एमएस धोनी ने 2 गोल कर अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई थी। धोनी के दूसरे गोल का वीडियो वायरल हो गया है। चूंकि धोनी बचपन में फुटबॉल खेलते थे और गोलकीपिंग करते थे, इसलिए उनके लिए यह और भी आसान हो गया। मैच में धोनी और विराट कोहली के गोल्‍स से इतर जिस चीज ने लोगों का ध्‍यान खींचा, वो थी धोनी की बेटी जीवा। मैच खत्‍म होने के बाद का एक वीडियो सामने आया, जिसमें जीवा पापा को पानी की बोतल देती दिखती है। बोतल लेने के बाद काई शख्‍स जीवा को मैदान से दूर ले जाता है। धोनी और जीवा की इस फोटो को फैंस खूब पसंद की। बड़ी संख्‍या में यूजर्स ने इसे ‘साल का सबसे खूबसूरत पल’ बताया।