भारतीय टीम ने सैफ चैंपियनशिप (SAFF 2023) में पाकिस्तान को 4-0 से हराकर शानदार शुरुआत की। कप्तान सुनील छेत्री की अगुआई में पाकिस्तान को टीम ने बुरी तरह हराया। इसके बाद इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)की फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स (RR)ने पाकिस्तान के मजे ले लिए। संजू सैमसन की अगुआई वाली टीम ने ट्विटर पर एक कोलाज पोस्ट किया। इसके कैप्शन में लिखा ये भारतीय अकेले पाकिस्तान को हरा सकते हैं।

तस्वीर में तीन खिलाड़ी मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और भारती फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री हैं। चौथे व्यक्ति बॉलीवुड फिल्म स्टार और भाजपा सांसद सनी देओल हैं। यह फोटो लोक प्रिय हिंदी फिल्म गदर की है। लोगों ने कमेंट सेक्शन में पाकिस्तान का खूब मजाक उड़ाया है।

राजस्थान रॉयल्स का ट्वीट वायरल

राजस्थान रॉयल्स का भारत की जीत पर ट्वीट वायरल हो रहा है। पहली फोटो सचिन तेंदुलकर की 2023 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान की है। इसमें तेंदुलकर 98 रन की बेहतरीन पारी खेली थी। दूसरी फोटो एशिया कप 2012 में भारत-पाकिस्तान मैच में विराट कोहली की पारी की है। कोहली ने उस मैच में 183 रन की बेहतरीन पारी खेली थी। तीसरी सनी देओल की गदर वाली फोटो है। वहीं चौथी फोटो सुनील छेत्री की है।

पाकिस्तान को 4-0 से हार का सामना करना पड़ा

21 जून को सैफ कप के मुकाबले में भारत का सामना पाकिस्तान से हुआ और पाकिस्तान को 4-0 से हार का सामना करना पड़ा। यह भारत और पाकिस्तान दोनों का टूर्नामेंट का पहला मैच था, जिसमें कप्तान सुनील छेत्री ने हैट्रिक लगाई। यह मैच बेंगलुरु के संपांगी आउटडोर स्टेडियम में खेला गया था। दसवें मिनट में छेत्री के पहले गोल की मदद से भारत न शुरुआती बढ़त बना ली। इस गोल के बाद पाकिस्तान घबराया हुआ नजर आया और अगले छह मिनट में ही उसने एक और गोल खा लिया।

सुनील छेत्री की हैट्रिक

सुनील छेत्री ने एक बार फिर पेनल्टी किक मारकर भारत को हाफ टाइम में 2-0 की बढ़त दिला दी। सेकेंड हाफ के दौरान भारत को एक और पेनल्टी मिली। छेत्री ने फिर गोल किया और हैट-ट्रिक पूरी कर ली। खेल का अंतिम गोल 81वें मिनट में उदांता सिंह ने किया, जिससे भारत को चिर प्रतिद्वंद्वियों पर शानदार जीत हासिल करने में मदद मिली।