झारखंड की राजधानी में 7 जुलाई 1981 को जन्में महेंद्र सिंह धोनी को सचिन तेंदुलकर और ऋषभ पंत ने बर्थडे विश किया है। इसके लिए दोनों ने सोशल मीडिया का सहारा लिया। सचिन तेंदुलकर ने ट्विटर पर एमएस धोनी के साथ वाली एक तस्वीर शेयर की। उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, ‘आप अपने हेलीकॉप्टर शॉट्स की तरह हमेशा ऊंची उड़ान भरते रहें। जन्मदिन मुबारक हो, एमएस!’
वहीं ऋषभ पंत ने ट्वीट कर लिखा, देश भर में कई लोगों के लिए एक प्रेरणा। आपने भारतीय क्रिकेट के लिए जो कुछ भी किया है उसके लिए धन्यवाद। जन्मदिन मुबारक हो माही भाई! इसके बाद उन्होंने रेड हार्ट इमोजी भी पोस्ट की। यही नहीं, ऋषभ पंत ने एमएस धोनी के लिए बर्थडे केक भी काटा। ऋषभ पंत ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं।
इन तस्वीरों में ऋषभ पंत केक काटते दिख रहे हैं। केक पर क्रिकेट मैदान और एक बल्लेबाज नजर आ रहा है। ऋषभ पंत ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक माही भाई, आप तो हो नहीं पास, आपके लिए केट काट लेता हूं।’ पंत भी धोनी के काफी करीब हैं। वह धोनी को अपना आदर्श मानते हैं।’
ऋषभ पंत की पोस्ट पर प्रज्ञान ओझा ने भी कमेंट किया। उन्होंने लिखा, ‘अनोखा दृष्टिकोण आपको अलग करता है, हमेशा अलग करता है।’ ऋषभ पंत इन दिनों राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में रिहैब कर रहे हैं।
हरभजन सिंह ने लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो बाहुबली, एमएस धोनी आप प्रेरणा देते रहें। आपका दिन मंगलमय हो।’ युवराज सिंह ने लिखा, ‘जन्मदिन की शुभकामनाएं एमएस धोनी। यहां मैदान पर कई बहुत बढ़िया यादें हैं! आशा है कि आपका आने वाला वर्ष मंगलमय हो।’ पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने लिखा, ‘एमएस धोनी आपको जन्मदिन की बहुत शुभकामनाएं। फिट रहो, खुश रहो।’
वीरेंद्र सहवाग ने लिखा, ‘सूर्य देव के पास अपने दिव्य रथ को खींचने के लिए 7 घोड़े हैं। ऋग्वेद में विश्व के 7 भाग, 7 ऋतुएं और 7 दुर्ग बताए गए हैं। संगीत के 7 स्वर। शादी में 7 फेरे। विश्व के सात अजूबे और 7वें महीने के 7वें दिन- एक शीर्ष व्यक्ति एमएस धोनी का जन्मदिन।’