भारत के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट के साथ-साथ कारों से भी खासा लगाव है। उनके गैराज में मारुति 800 से लेकर निसान जीटी आर और फेरारी जैसी कारें शामिल हो चुकी हैं। हालांकि, फेरारी को उन्होंने बाद में एक बिजनेसमैन के हाथों बेच दिया। पहली कार के तौर पर सचिन के पास मारुति 800 थी। कंपनी ने इस कार को पहली बार 80 के दशक में लांच किया था। अपने दौर में ये कार तकरीबन हर भारतीय की पहली पसंद हुआ करती थी। सचिन कई बार अपनी इस को ड्राइव करते हुए भी देखे गए हैं।

उन्होंने मारुति 800 को करीब 1 लाख में रुपए में 1989 में खरीदा था। इसके बाद उन्होंने कई कारे खरीदीं तो कई ईनाम में मिला। फॉर्मूला-1 चैंपियन माइकल शूमाकर ने उन्हें फेरारी कार गिफ्ट की थी। काफी दिनों तक सचिन ने इस फेरारी कार से सफर किया लेकिन बाद उन्होंने इस कार को सूरत के एक बिजनेसमैन के हाथों बेच दिया। बता दें कि, इसी कार को बॉलीवुड की मशहूर फिल्म ‘फेरारी की सवारी’ में भी दिखाया गया है।

सचिन के कार कलेक्शन में BMW i8 भी शामिल है। ये एक इलेक्ट्रिक कार है, और इसमें कंपनी ने 1.5 लीटर की क्षमता का पेट्रोल इंजन और एक इलेक्ट्रिक मोटर प्रयोग किया है। जो कि 357 hp का पावर और 520 Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। इस कार की कीमत भारतीय बाजार में 2.62 करोड़ रुपए से ज्यादा है। सचिन के पास BMW 7-series भी है। ये कंपनी का फ्लैगशिप मॉडल है। बता दें कि, इस कार को कंपनी ने 2016 ऑटो एक्सपो में लांच किया था।

सचिन के पास जापानी कार निर्माता कंपनी निसान की बेहतरीन स्पोर्ट कार Nissan GT-R है। इसकी भी कीमत 2 करोड़ रुपए से ज्यादा है। उनके पास BMW X5, BMW 5-series, fiat Palio S10 भी है। तेंदुलकर को BMW की कारों से खासा लगाव रहा है। इसके बाद भी उन्होंने अपनी पहली कार मारुति 800 को नहीं गैराज से नहीं हटाया। सचिन इसे पहले प्यार के तौर पर अपने पास रखे हुए हैं।