भारतीय क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर की खास जगह है। इस खिलाड़ी के नाम कई रिकॉर्ड्स हैं जिसके आस-पास भी कोई और क्रिकेटर नहीं है। सचिन तेंदुलकर ने सिर्फ अपने रिकॉर्ड्स के लिए ही नहीं बल्कि इस खेल के प्रति अपनी निष्ठा के लिए भी जाने जाते हैं। यही कारण है कि उन्हें भारत में धर्म माने जाने वाले क्रिकेट का भगवान माना जाता है। 51 साल का यह क्रिकेटर इस समय भी क्रिकेट को लेकर उतना ही संजीदा है।

सचिन तेंदुलकर ने 12 साल पहले लिया था संन्यास

सचिन तेंदुलकर ने 2013 में क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। इसके बाद बहुत कम मौके आए हैं जब फैंस इस खिलाड़ी को मैदान पर देखते हैं। सचिन बहुत कम लीग्स और मैच के लिए क्रिकेट मैदान पर उतरते हैं। हालांकि इसके लिए उनकी तैयारी में कोई कमी नहीं होती।

सचिन तेंदुलकर ने किया अभ्यास

मुंबई इंडियंस ने मंगलवार को सचिन तेंदुलकर का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘देखो,हमने अपनी खिड़की से नेट्स में किसे प्रैक्टिस करते देखा।’ इस वीडियो में सचिन नेट्स पर अभ्यास करते हुए नजर आ रहे हैं। सचिन एक के बाद एक शॉट्स लगाते हुए नजर आए। उनका यह वीडियो फैंस को बहुत पसंद आया। लोगों ने कमेंट्स में अलग-अलग रिएक्शन भी दिए।

सचिन तेंदुलकर ने फैंस को याद दिलाए पुराने दिन

सचिन ने फैंस को पुराने दिन की याद दिलाई। एक यूजर ने लिखा, ‘सचिन के फील्ड पर बहुत मिस करते हैं।’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘सचिन को बल्लेबाजी करते हुए देखना किसी थेरेपी से कम नहीं है।’एक और यूजर ने लिखा, ‘भगवान यहां है।’ वहीं कुछ यूजर्स ने सचिन की बल्लेबाजी की तारीफ में भी कमेंट किए।

इंटरनेशल मास्टर्स लीग में खेलेंगे सचिन

22 फरवरी 2025 से इंटरनेशनल मास्टर्स लीग की शुरुआत होने जा रही है। जिसमें टीम इंडिया के कप्तान सचिन तेंदुलकर बने हैं। भारत का पहला मुकाबला श्रीलंका के साथ उसी दिन खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच भिड़ंत नवी मुंबई स्टेडियम में होगी। के इस टूर्नामेंट में भारत के अलावा श्रीलंका, साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी खेलते हुए दिखाई देने वाले हैं।