SA20, 2023, Pretoria Capitals vs Durban Super Giants: साउथ अफ्रीका टी20 लीग (SA20) 2023 में रविवार को हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen)के तूफानी शतक की मदद से लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की फ्रैंचाइजी डरबन सुपर जायंट्स (Durban Super Giants) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) की फ्रैंचाइजी प्रिटोरिया कैपिटल्स (Pretoria Capitals) ने 151 रन से हरा दिया। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) से पहले ऑक्शन में काव्या मारन की फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने 5.25 करोड़ रुपये में हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen)को खरीदा था।
हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) ने प्रिटोरिया कैपिटल्स (Pretoria Capitals)के लिए 44 गेंद पर नाबाद 104 रन ठोक दिए। उन्होंने 236.36 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 6 छक्के जड़े। डरबन सुपर जायंट्स (Durban Super Giants) के कप्तान क्विंटन डीकॉक (Quinton de Kock) ने 20 गेंद पर 43 रन बनाए। वहीं उनके साथी ओपनर बेन मैकडरमोट ने 24 गेंद पर 41 रन बनाए। इसके अलावा मैथ्यू ब्रीत्जके (Matthew Breetzke) ने 21 गेंद पर 46 रन ठोक दिए। डरबन सुपर जायंट्स (Durban Super Giants) ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 254 रन का पहाड़ सा स्कोर खड़ा किया।
नहीं चले प्रिटोरिया कैपिटल्स के बल्लेबाज
255 रन के लक्ष्य के जवाब में प्रिटोरिया कैपिटल्स (Pretoria Capitals) की टीम ने हथियार डाल दिया। टीम 13.5 ओवर में 103 रन पर ऑल आउट हो गई। 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए। ईथन बॉश ने सबसे ज्यादा 23 रन बनाए। रिले रोसौव, कोलिन इंग्राम, कुशल मेंडिस जैसे बल्लेबाजों ने निराश किया। डरबन सुपर जायंट्स (Durban Super Giants) के लिए जूनियर डाला ने 33 रन देकर 3 विकेट लिए। इसके अलावा ड्वेन प्रिटोरिया और वेन मुलडर ने 2-2 विकेट लिए। कीमो पॉल और रीस टॉपले ने 1-1 विकेट लिया।
अंक तालिका में शीर्ष पर प्रिटोरिया कैपिटल्स
प्रिटोरिया कैपिटल्स (Pretoria Capitals) की टीम 9 में से 6 मैच जीतकर अंक तालिका में शीर्ष पर है। उसके 27 प्वाइंट हैं। जोबर्ग सुपर किंग्स (Joburg Super Kings) की टीम 9 में से 5 मैच जीतकर दूसरे नंबर पर है। सनराइजर्स ईस्टर्न कैप (Sunrisers Eastern Cape) की टीम 10 मैच में 19 अंक के साथ तीसरे नंबर पर है। पार्ल रॉयल्स (Paarl oyals) की टीम 9 मैच में 19 अंक के साथ चौथे नंबर पर है। डरबन सुपर जायंट्स (Durban Super Gaints) की टीम 10 मैच में 19 अंक के साथ पांचवें नंबर पर है। एमआई कैपटाउन (MI Cape Town) की टीम 9 मैच में 13 अंक के साथ छठे नंबर पर है।