इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) में संजू सैमसन ने शानदार शुरुआत की है। राजस्थान रॉयल्स (RR) के कप्तान ने रविवार (24 मार्च) को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)के खिलाफ अर्धशतक जड़ा। संजू ने आईपीएल की पहली पारी में अर्धशतक जड़ने की परंपरा को जारी रखा है। 2020 से वह हर सीजन में अपने पहले मैच में उन्होंने 50 से ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 5 सीजन में 4 अर्धशतक और 1 शतक ठोका है।

IPL 2024 RR vs LSG Live Cricket Score: Watch Here

राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए संजू सैमसन ने 2020 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 32 गेंद पर 74 रन ठोके थे। इसके बाद पंजाब किंग्स के खिलाफ 2021 में 63 गेंद पर 119 रन ठोके थे। 2022 में सनराइजर्स हैदराबाद ने 27 गेंद पर 55 रन ठोके थे। 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद के खइलाफ 32 गेंद पर 55 रन ठोके। इसके बाद उन्होंने 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ भी अर्धशतक जड़ा। यह उनका आईपीएल 21वां अर्धशतक था।

सैमसन ने 33 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया

लखनऊ के खिलाफ सैमसन ने 33 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 2 चौके और 4 छक्के लगाए। वह दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर जोस बटलर का विकेट गिरने के बाद क्रीज पर आ गए थे। बटलर ने 9 गेंद पर 11 रन बनाए। नवीन उल हक ने उन्हें पवेलियन भेजा। यशस्वी जायसवाल 12 गेंद पर 24 रन बनाकर आउट हुए। मोहसिन खान ने विकेट लिया। वह जब आउट हुए तब राजस्थान का स्कोर 5 ओवर में 2 विकेट पर 49 रन था।

केएल राहुल विकेटकीपिंग कर रहे

राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए कप्तान केएल राहुल विकेटकीपिंग कर रहे हैं। चोट से उबरने के बाद उन्होंने मैदान पर वापसी की है। वह इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में पहला मैच खेले थे। इसके बाद चोट के कारण 4 टेस्ट नहीं खेल पाए। वह जांच के लिए लंदन भी गए थे।