इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025)में सोमवार (28 अप्रैल) को राजस्थान रॉयल्स (RR)के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 17 गेंद पर अर्धशतक जड़कर सनसनी मचा दी। वह आईपीएल में अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए। आईपीएल के सबसे युवा खिलाड़ी 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने के मामले में कीरोन पोलार्ड, क्रिस गेल, सुनील नरेन, हार्दिक पंड्या और एडम गिलक्रिस्ट जैसे खिलाड़ियों की बराबरी की।
वैभव सूर्यवंशी से पहले कीरोन पोलार्ड, क्रिस गेल, सुनील नरेन, हार्दिक पंड्या, एडम गिलक्रिस्ट, इशान किशन, क्रिस मॉरिस, निकोलस पूरन और सूर्यकुमार यादव ने 17-17 गेंद पर अर्धशतक जड़ा है। पोलार्ड ने दो बार 17 गेंद पर अर्धशतक जड़ा है। सबसे तेज अर्धशतक यशस्वी जायसवाल के नाम है। उन्होंने 13 गेंद पर अर्धशतक जड़ा है।
सिराज को छक्का लगाकर अपना खाता खोला
गुजरात टाइटंस के खिलाफ 210 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जायसवाल के साथ पारी की शुरुआत करते हुए सूर्यवंशी ने पहले ओवर में मोहम्मद सिराज की गेंद पर छक्का लगाकर अपना खाता खोला। फिर चौथे ओवर में अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा को तीन छक्कों और दो चौकों की मदद से 26 रन जड़ दिए।
सूर्यवंशी ने पांचवें ओवर में अपना अर्धशतक पूरा किया
राजस्थान ने केवल 3.5 ओवर में 50 रन बना लिए। यह जयपुर में उनका संयुक्त सबसे तेज 50 रन था। सूर्यवंशी ने पांचवें ओवर में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने ऑफ स्पिनर वाशिंगटन सुंदर को दो छक्के और एक चौका लगाकर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया।
आईपीएल में 17 गेंद पर अर्धशतक
खिलाड़ी | गेंद | मैच | वेन्यू | तारीख |
कीरोन पोलार्ड | 17 | मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स</td> | मुंबई | 28 अप्रैल 2016 |
क्रिस गेल | 17 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम पुणे वॉरियर्स | बैंगलोर | 23 अप्रैल 2013 |
सुनील नरेन | 17 | कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | कोलकाता | 08 अप्रैल 2018 |
हार्दिक पंड्या | 17 | मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स | कोलकाता | 28 अप्रैल 2019 |
एडम गिलक्रिस्ट | 17 | डेक्कन चार्जर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स | सूबेदार | 22 मई 2009 |
इशान किशन | 17 | मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स | कोलकाता | 09 मई 2018 |
क्रिस मॉरिस | 17 | दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात लायंस | दिल्ली | 27 अप्रैल 2016 |
निकोलस पूरन | 17 | किंग्स इलेवन पंजाब बनाम सनराइजर्स हैदराबाद | दुबई (डीएससी) | 08 अक्टूबर 2020 |
कीरोन. पोलार्ड | 17 | मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स</td> | दिल्ली | 01 मई 2021 |
सूर्यकुमार यादव | 17 | मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | वानखेड़े | 11 अप्रैल 2024 |
आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक
खिलाड़ी | गेंद | मैच | वेन्यू | तारीख |
यशस्वी जायसवाल | 13 | राजस्थान रॉयल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स | कोलकाता | 11 मई 2023 |
केएल राहुल | 14 | किंग्स इलेवन पंजाब बनाम दिल्ली कैपिटल्स | मोहाली | 08 अप्रैल 2018 |
पैट कमिंस | 14 | कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस | पुणे | 06 अप्रैल 2022 |
युसुफ पठान | 15 | कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद | कोलकाता | 24 मई 2014 |
सुनील नरेन | 15 | कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | बैंगलोर | 07 मई 2017 |
निकोलस पूरन | 15 | लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | बेंगलुरु | 10 अप्रैल 2023 |
जेक फ्रेजर-मैकगर्क | 15 | दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद | दिल्ली | 20 अप्रैल 2024 |
जेक फ्रेजर-मैकगर्क | 15 | दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस | दिल्ली | 27 अप्रैल 2024 |
सुरेश रैना | 16 | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब | मुंबई | 30 मई 2014 |
इशान किशन | 16 | मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद | आबू धाबी | 8 अक्टूबर 2021 |
वैभव सूर्यवंशी | 17 | राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस</td> | जयपुर | 28 अप्रैल 2025 |