इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के 24वें मैच में गुजरात टाइटंस ने आखिरी गेंद पर राजस्थान रॉयल्स को 3 विकेट से हराया। इसके साथ ही राजस्थान का विजय रथ रुक गया। टीम को इस सीजन में पहली हार मिली। 5 में से वह एक मैच हारी है। अंक तालिका में शीर्ष पर है। गुजरात की टीम अंक तालिका में 6 में से 3 मैच जीतकर छठे नंबर पर है। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 196 रन बनाए। संजू सैमसन 38 गेंद पर नाबाद 68 और शिमरोन हेटमायर ने 5 गेंद पर नाबाद 13 रन बनाए। रियान पराग ने सबसे ज्यादा 48 गेंद पर 76 रन बनाए। राशिद खान ने सिर्फ 18 रन देकर 1 विकेट लिए। उमेश यादव ने 47 और मोहित शर्मा ने 51 रन देकर 1-1 विकेट लिए। गुजरात के लिए कप्तान शुभमन गिल ने 44 गेंद पर 72 रन बनाए। साई सुदर्शन ने 29 गेंद पर 35 रन बनाए। राशिद खान ने 11 गेंद पर 24 रन बनाए। राहुल तेवतिया ने 11 गेंद पर 22 रन बनाए।
शाहरुख खान ने 8 गेंद पर 14 रन बनाए। राजस्थान के लिए कुलदीप सेन ने 3 विकेट लिए। युजवेंद्र चहल ने 2 विकेट लिए। आवेश खान ने 1 विकेट लिया। गुजरात को आखिरी 3 ओवर में 42 रन चाहिए। आवेश खान ने 18 वें ओवर में शानदार गेंदबाजी की और 7 रन दिए और शाहरुख खान का विकेट लिया। गुजरात को 2 ओवर में 35 रन चाहिए थे। 3 ओवर में 22 रन देकर कुलदीप सेन ने 3 विकेट लिए थे। 19वें ओवर में राशिद खान और राहुल तेवतिया ने 20 रन बनाए। कुलदीप ने 2 वाइड और 1 नोबॉल किया। आखिरी ओवर में गुजरात को 15 रन चाहिए थे। राशिद ने 3 गेंद पर 2 चौके और 2 रन की मदद से 10 रन बनाए। पांचवीं गेंद पर 2 रन आए और तेवतिया रन आउट हुए। आखिरी गेंद पर राशिद ने चौका जड़ा। राजस्थान के खिलाफ स्लो ओवर रेट भी गई। इसके कारण उन्हें आखिरी ओवर में एक फील्डर अधिक 15 यार्ड सर्कल में रखना पड़ा। टॉस जीतने के बाद शुभमन गिल ने बताया कि उनकी प्लेइंग इलेवन में 2 बदलाव हैं। केन विलियमसन की जगह मैथ्यू वेड को आखिरी एकादश में शामिल किया गया है। मनोहर शरत की जगह अभिनव मनोहर आए हैं। राजस्थान की प्लेइंग 11 में चोटिल नांद्रे बर्गर की जगह कुलदीप सेन की एंट्री हुई। बारिश के कारण टॉस में 25 मिनट की देरी हुई। मैच भी 10 मिनट की देरी से शुरू हुआ।
Indian Premier League, 2024
Rajasthan Royals
196/3 (20.0)
Gujarat Titans
199/7 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 24 )
Gujarat Titans beat Rajasthan Royals by 3 wickets
गुजरात के लिए कप्तान शुभमन गिल ने 44 गेंद पर 72 रन बनाए। साई सुदर्शन ने 29 गेंद पर 35 रन बनाए। राशिद खान ने 11 गेंद पर 24 रन बनाए। राहुल तेवतिया ने 11 गेंद पर 22 रन बनाए। शाहरुख खान ने 8 गेंद पर 14 रन बनाए। राजस्थान के लिए कुलदीप सेन ने 3 विकेट लिए। युजवेंद्र चहल ने 2 विकेट लिए। आवेश खान ने 1 विकेट लिया।
गुजरात को आखिरी 3 ओवर में 42 रन चाहिए थे। आवेश खान ने 18 वें ओवर में शानदार गेंदबाजी की और 7 रन दिए और शाहरुख खान का विकेट लिया। गुजरात को 2 ओवर में 35 रन चाहिए थे। 3 ओवर में 22 रन देकर कुलदीप सेन ने 3 विकेट लिए थे। 19वें ओवर में राशिद खान और राहुल तेवतिया ने 20 रन बनाए। कुलदीप ने 2 वाइड और 1 नोबॉल किया। आखिरी ओवर में गुजरात को 15 रन चाहिए थे। राशिद ने 3 गेंद पर 2 चौके और 2 रन की मदद से 10 रन बनाए। पांचवीं गेंद पर 2 रन आए और तेवतिया रन आउट हुए। आखिरी गेंद पर राशिद ने चौका जड़ा। राजस्थान के खिलाफ स्लो ओवर रेट भी गया। इसके कारण उन्हें आखिरी ओवर में एक फील्डर अधिक 15 यार्ड सर्कल में रखना पड़ा।
गुजरात को 6 गेंद पर 11 रन चाहिए थे। राशिद खान और राहुत तेवतिया क्रीज पर। आवेश खान की पहली गेंद को राशिद खान ने चौका जड़ा। अगली गेंद पर 2 रन आए। राशिद खान ने चौका जड़ा। 3 गेंद पर 5 रन चाहिए थे। 1 रन आया। तेवतिया स्ट्राइक पर। 2 गेंद पर 4 रन चाहिए थे। 5वीं गेंद पर 3 रन लेने के प्रयास में तेवतिया रन आउट। आखिरी गेंद पर 2 रन चाहिए। स्ट्राइक पर राशिद खान। 1 गेंद पर 2 रन चाहिए थे। चौके से जीत दिलाई। सांसे रोक देने वाले मैच में गुजरात को आखिरी गेंद पर जीत मिली। राजस्थान का विजय रथ रुका। 5 मैच में पहली हार मिली।
कुलदीप सेन ने 20 रन दिए। गुजरात ने 19 ओवर में 6 विकेट पर 182 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 6 गेंद पर 15 रन चाहिए। राशिद खान 9 और राहुल तेवतिया 10 गेंद पर 20 रन बनाकर क्रीज पर। स्लो ओवर के कारण एक फील्डर अधिक सर्कल में रहेगा। आखिरी ओवर आवेश खान करेंगे।
शाहरुख खान को आवेश खान ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 8 गेंद पर 14 रन बनाए। राहुल तेवतिया 10 और नए बल्लेबाज के तौर पर राशिद खान क्रीज पर। गुजरात का स्कोर 17.4 ओवर में 6 विकेट पर 158 रन। जीत के लिए 14 गेंद पर 39 रन चाहिए।
गुजरात टाइटंस ने 17 ओवर में 5 विकेट पर 155 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 18 गेंद पर 42 रन चाहिए। शाहरुख खान 13 और राहुल तेवतिया 9 रन बनाकर क्रीज पर दोनों के बीच 10 गेंद पर 22 रन की साझेदारी।
शुभमन गिल ने युजवेंद्र चहल को 2 चौके जड़े। इसके बाद स्टंप हो गए। वह आगे निकले और चहल ने वाइड गेंद की। 44 गेंद पर 72 रन बनाकर आउट। राहुल तेवतिया 1 रन बनाकर क्रीज परष गुजरात टाइटंस का स्कोर 15.2 ओवर में 5 विकेट पर 133 रन। जीत के लिए 28 गेंद पर 64 रन चाहिए।
विजय शंकर को युजवेंद्र चहल ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 16 रन बनाए। 20 गेंद पर 32 रन की साझेदारी टूटी। शुभमन गिल 37 गेंद पर 52 और राहुल तेवतिया बगैर खाता खोले क्रीज पर। गुजरात का स्कोर 14 ओवर में 4 विकेट पर 111 रन। जीत के लिए 36 गेंद पर 86 रन चाहिए।
कुलदीप सेन ने गुजरात टाइटंस पर कहर बरपाया है। उन्होंने अभिनव मनोहर का विकेट लिया। उन्होंने 1 रन बनाए। गुजरात के 3 विकेट गिरे हैं। तीनों कुलदीप ने लिए हैं। गुजरात का स्कोर 10.4 ओवर में 3 विकेट पर 79 रन। जीत के लिए 56 गेंद पर 118 रन चाहिए। शुभमन गिल 27 गेंद पर 37 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज विजय शंकर हैं।
जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम से अच्छी खबर आ रही है। बारिश रुक गई है और खिलाड़ी ग्राउंड पर है। मैच शुरू हो गया है। पहली ही गेंद पर मैथ्यू वेड आउट हुए। उन्होंने 6 गेंद पर 4 रन बनाए। कुलदीप सेन ने विकेट चटकाया। गुजरात का स्कोर 10.1 ओवर में 2 विकेट पर 77 रन। जीत के लिए 59 गेंद पर 120 रन चाहिए। शुभमन गिल 26 गेंद पर 36 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज अभिनव मनोहर हैं।
जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में बारिश के कारण राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच मैच रुक गया है। गुजरात टाइटंस ने 10 ओवर में 1 विकेट पर 77 रन बना लिए हैं। मैथ्यू वेड 4 और शुभमन गिल 26 गेंद पर 36 रन बनाकर क्रीज पर। डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार गुजरात का स्कोर इस समय 84 रन होना चाहिए था।
राजस्थान रॉयल्स ने 10 ओवर में 1 विकेट पर 76 रन बनाए हैं। जीत के लिए 60 गेंद पर 121 रन चाहिए। शुभमन गिल 26 गेंद पर 36 और मैथ्यू वेड 4 रन बनाकर क्रीज पर।
कुलदीप सेन ने साई सुदर्शन को पवेलियन भेजा। उन्होंने 29 गेंद पर 35 रन बनाए। गुजरात टाइटंस का स्कोर 8.2 ओवर में 1 विकेट पर 64 रन। जीत के लिए 70 गेंद पर 133 रन चाहिए। शुभमन गिल 21 गेंद पर 28 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज मैथ्यू वेड हैं।
गुजरात टाइटंस ने 6 ओवर में बगैर विकेट के 44 रन बनाए हैं। जीत के लिए 84 गेंद पर 153 रन चाहिए। साई सुदर्शन 21 और शुभमन गिल 23 रन बनाकर क्रीज पर।
गुजरात टाइटंस ने अच्छी शुरुआत की है। 3 ओवर में बगैर विकेट के 18 रन बनाए हैं। साई सुदर्शन 12 गेंद पर 15 और शुभमन गिल 5 गेंद पर 3 रन बनाकर क्रीज पर। ट्रेंट बोल्ट ने 2 ओवर में 8 और आवेश खान ने 1 ओवर में 10 रन दिए हैं।
राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 196 रन बनाए। संजू सैमसन 38 गेंद पर नाबाद 68 और शिमरोन हेटमायर ने 5 गेंद पर नाबाद 13 रन बनाए। रियान पराग ने सबसे ज्यादा 48 गेंद पर 76 रन बनाए। राशिद खान ने सिर्फ 18 रन देकर 1 विकेट लिए। उमेश यादव ने 47 और मोहित शर्मा ने 51 रन देकर 1-1 विकेट लिए।
रियान पराग को मोहित शर्मा ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 48 गेंद पर 76 रन बनाए। विजय शंकर ने बेहतरीन कैच लपका। संजू सैमसन 59 और शिमरोन हेटमायर नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर। राजस्थान ने 18.4 ओवर में 3 विकेट पर 172 रन बनाए।
राजस्थान रॉयल्स ने 17 ओवर में 2 विकेट पर 154 रन बनाए हैं। संजू सैमसन 31 गेंद पर 52 और रियान पराग 42 गेंद पर 66 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 68 गेंद पर 112 रन की साझेदारी हुई।
राजस्थान रॉयल्स ने 14 ओवर में 2 विकेट पर 118 रन बनाए हैं। संजू सैमसन 20 गेंद पर 30 और रियान पराग 35 गेंद पर 55 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 51 गेंद पर 77 रन की साझेदारी हुई।
राजस्थान रॉयल्स ने 12 ओवर में 2 विकेट पर 89 रन बनाए हैं। रियान पराग 32 और संजू सैमसन 23 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 38 गेंद पर 47 रन की साझेदारी हुई।
राजस्थान रॉयल्स ने 9 ओवर में 2 विकेट पर 65 रन बनाए हैं। रियान पराग 15 और संजू सैमसन 17 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 20 गेंद पर 23 रन की साझेदारी हुई।
राशिद खान ने जोस बटलर को पवेलियन भेजा। उन्होंने 8 रन बनाए। संजू सैमसन 10 रन बनाकर क्रीज पर। राजस्थान ने 5.5 ओवर में 2 विकेट पर 42 रन बना लिए हैं। नए बल्लेबाज रियान पराग हैं।
राजस्थान रॉयल्स ने 4 ओवर में बगैर विकेट के 28 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल 17 गेंद पर 20 और जोस बटलर 8 रन बनाकर क्रीज पर। उमेश यादव ने 2 ओवर में 15 और स्पेंसर जॉनसन ने 2 ओवर में 13 रन दिए हैं।
राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर क्रीज पर। उमेश यादव ने गुजरात के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। यशस्वी जायसवाल ने पांचवीं गेंद पर चौका जड़ा। आखिरी गेंद पर 2 रन लिए। राजस्थान ने 1 ओवर की समाप्ती के बाद बगैर विकेट के 6 रन बनाए।
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, नवदीप सैनी, युजवेंद्र चहल।
?Nandre Burger rests this one out due to injury.
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) April 10, 2024
? Kuldeep Sen to start
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, विजय शंकर, अभिनव मनोहर, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), राहुल तेवतिया, राशिद खान, उमेश यादव, स्पेंसर जॉनसन, नूर अहमद, मोहित शर्मा।
Toss ✅
— Gujarat Titans (@gujarat_titans) April 10, 2024
…aur Captain Gill ne liya hai pehle ????????? karne ka faisla ?#AavaDe | #GTKarshe | #TATAIPL2024 | #RRvGT
? Toss Update ?
— IndianPremierLeague (@IPL) April 10, 2024
Gujarat Titans win the toss and elect to field against Rajasthan Royals.
Follow the Match ▶️ https://t.co/1HcL9A97Ch#TATAIPL | #RRvGT pic.twitter.com/Hw76YqvfOW
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। टॉस जीतने के बाद शुभमन गिल ने बताया कि उन्होंने प्लेइंग 11 में 2 बदलाव किए हैं। केन विलियमसन की जगह मैथ्यू वेड और मनोहर शरत की जगह अभिनव मनोहर की प्लेइंग इलेवन में एंट्री हुई है।
जयपुर से अच्छी खबर है। बौछारें बंद हो चुकी हैं। पिच पर लगा कवर भी हट रहा है।टॉस शाम 7:25 बजे (स्थानीय समयानुसार) होगा। पहली गेंद शाम 7:40 बजे (स्थानीय समय) फेंकी जाएगी।
जयपुर में हल्की फुल्की बारिश हो रही है और पिच को ढक दिया गया है। हालांकि, बारिश बहुत हल्की है, लेकिन टॉस समय पर होने के कोई संकेत नहीं। कुछ विलंब की अपेक्षा करें।
? Update from Jaipur ?
— IndianPremierLeague (@IPL) April 10, 2024
The toss of the #RRvGT game has been delayed due to rain ?️
Stay tuned for further updates!
Follow the Match ▶️ https://t.co/1HcL9A97Ch #TATAIPL pic.twitter.com/61tdhh2FvF
युजवेंद्र चहल को आईपीएल में 200 विकेट तक पहुंचने वाला पहला गेंदबाज बनने के लिए पांच विकेट की जरूरत है।