IPL 2024, RR vs DC Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 का 9वां मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद राजस्थान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रियान पराग की नाबाद 84 रन (6 छक्के, 7 चौके) की पारी के दम पर 20 ओवर में 5 विकेट पर 185 रन बनाए। आर अश्विन ने भी अपनी टीम के लिए अहम 29 रन (3 छक्के) की पारी खेली जबकि दिल्ली की तरफ से पांचों गेंदबाजों को एक-एक सफलता मिली।
दिल्ली को इस मैच में जीत के लिए 186 रन का टारगेट मिला था और इस टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 173 रन बनाए और मैच को 12 रन से गंवा दिया। दिल्ली कैपिटल्स की टीम को इस सीजन में अपने पहले दो मैचों में हार मिली तो वहीं संजू की कप्तानी में उनकी टीम ने दूसरा मैच जीत लिया और इस टीम के कुल 4 अंक हो गए हैं। दिल्ली के लिए इस मैच में डेविड वॉर्नर ने 49 रन की पारी खेली जबकि स्टब्स 44 रन बनाकर नाबाद रहे। राजस्थान की तरफ से नांद्रे बर्गर और युजवेंद्र चहल ने 2-2 विकेट लिए। राजस्थान की टीम अंक तालिका में अब दूसरे नंबर पर पहुंच गई है।
Indian Premier League, 2024
Rajasthan Royals
185/5 (20.0)
Delhi Capitals
173/5 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 9 )
Rajasthan Royals beat Delhi Capitals by 12 runs
IPL 2024, RR vs DC LIVE Cricket Score: दिल्ली की टीम को लगातार दूसरी हार मिली/h2>
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। इसका मतलब है कि राजस्थान रॉयल्स की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। टॉस के बाद ऋषभ पंत ने बताया कि उन्होंने अपनी प्लेइंग इलेवन में 2 बदलाव किए हैं। एनरिक नॉर्खिया और मुकेश कुमार की आखिरी एकादश में एंट्री हुई है। संजू सैमसन पुरानी प्लेइंग इलेवन के साथ ही मैच में उतरे हैं।
आईपीएल 2024 का नौवां मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा। शाम 7 बजे टॉस का समय है। उसी समय दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स अपनी-अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान करेंगी। राजस्थान रॉयल्स की कमान संजू सैमसन के हाथों में हैं, जबकि ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी कर रहे हैं।
दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक एक मैच खेला है। उसमें उसे हार मिली है। यदि वह यह मैच जीतती है तो अंक तालिका में उसका खाता खुल जाएगा। वहीं, राजस्थान रॉयल्स अंक तालिका में दूसरे नंबर पर है। यदि वह दिल्ली कैपिटल्स को हरा देती है और जीत का अंतर भी अच्छा रहता है तो उसके पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंचने की संभावना है।
2023 के बाद से दिल्ली कैपिटल्स में केवल 14 अर्धशतकीय साझेदारियां हुई हैं, जो सभी टीमों में सबसे कम हैं। 2022 के बाद से ट्रेंट बोल्ट ने पावरप्ले में 22 विकेट लिए हैं। वह इस दौरान पावरप्ले में सबसे ज्यादा 28 विकेट लेने वाले मोहम्मद शमी के बाद दूसरे नंबर पर हैं।
संजू सैमसन 2020 के बाद से केवल चार बल्लेबाजों में से एक हैं (1000 रन कट-ऑफ के साथ) जिनका आईपीएल में गति और स्पिन दोनों के खिलाफ स्ट्राइक रेट 140 से अधिक और औसत 25 से अधिक है। इस सूची के अन्य बल्लेबाजों में जोस बटलर, ग्लेन मैक्सवेल और निकोलस पूरन शामिल हैं।
फिट घोषित होने के बाद से ऋषभ पंत कितना आगे आ गए हैं, इसका इससे बड़ा संकेत नहीं हो सकता था। प्रशिक्षण क्षेत्र के दूसरे छोर पर राजस्थान रॉयल्स थे। राजस्थान रॉयल्स को हाल ही में सवाई मानसिंह स्टेडियम में बहुत अधिक सफलता नहीं मिली है। पिछले साल राजस्थान रॉयल्स उस स्थान पर पांच घरेलू मैचों में से केवल एक ही जीतने में सफल रही थी, जिसे कभी उसका गढ़ माना जाता था। इस फैक्ट में दिल्ली कैपिटल्स के लिए अवसर निहित है।
खेल पेज हो, वेब पेज हो या फिर किसी समाचार पत्र का मुख्य पृष्ठ, पिछले पूरे हफ्ते ऋषभ पंत इन सभी पर छाए रहे। करियर के लिए खतरा पैदा करने वाली दुर्घटना के बाद उनकी वापसी का विस्तृत विश्लेषण किया गया। हालांकि, एक हफ्ते में पहली बार ऋषभ पंत ध्यान का केंद्र नहीं बनने से खुश दिखे। उन्होंने टीम के होली समारोह का हिस्सा बनने और नेट प्रैक्टिस का आनंद लिया। जिसके बाद उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के कुछ युवा बल्लेबाजों के नेट सेशन का जायजा भी लिया। अधिक रोमांचक दृश्य तब था जब पंत जेक फ्रेजर-मैकगर्क के साथ रेंज-हिटिंग प्रतियोगिता में आमने-सामने थे। नेट्स में बल्लेबाजी करते हुए दोनों ने बार-बार गेंद को राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अकादमी मैदान के दूर के कोनों में भेजा। इससे आयोजकों को उस क्षेत्र को घेरने के लिए मजबूर होना पड़ा जहां गेंदें जा रही थीं या गिर रही थीं, क्योंकि वह स्टेडियम के अंदर चलने वाला मार्ग था।
संजू सैमसन ने आईपीएल के पिछले तीन सीजन में बाएं हाथ के स्पिनर्स अक्षर पटेल और कुलदीप यादव के खिलाफ तेजी से रन बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ा है, जबकि राजस्थान रॉयल्स के कप्तान को ऐसे गेंदबाजों के खिलाफ खेलना पसंद है। दिल्ली कैपिटल्स की इस स्पिन जोड़ी से बीच के ओवरों में संजू सैमसन को रोकने की उम्मीद की जाएगी।
राजस्थान रॉयल्स ने अपने पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को 20 रन से मात दी थी। यह मैच भी जयपुर में ही खेला गया था। वहीं पंजाब किंग्स को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले मैच हार मिली थी। दिल्ली को चार विकेट से हार मिली थी।
रियान पराग ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 7 पारियों में 91.46 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 75 रन बनाए हैं। बल्लेबाजी क्रम में चौथे नंबर पर पदोन्नति के साथ वह उस रिकॉर्ड को दुरुस्त करना चाहेंगे। ऋषभ पंत ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 9 पारियों में 170 की स्ट्राइक रेट से 4 बार 50 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं।
रियान पराग भी अच्छी लय में नजर आए हैं। राजस्थान रॉयल्स के शीर्ष चार बल्लेबाज दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजी क्रम को ध्वस्त करने का प्रयास करेंगे और ऐसे में कुलदीप यादव तथा अक्षर पटेल की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज भी अच्छी लय में दिखे हैं। बोल्ट ने नई गेंद से प्रभावित किया है तो संदीप शर्मा ने डेथ ओवरों में अच्छा प्रदर्शन किया है। टीम ने सुपर जायंट्स को पिछले मैच में छह विकेट पर 173 रन पर रोक दिया था।
संजू सैमसन ने पंजाब किंग्स के खिलाफ नाबाद 82 रन की बदौलत राजस्थान रॉयल्स की टीम 20 रन से जीत दर्ज करने में सफल रही। लगातार पांचवीं बार राजस्थान रॉयल्स के सत्र के पहले मैच में अर्धशतक जड़कर संजू सैमसन ने आगामी टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में अपना दावा पेश किया है।
दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा के कुछ मैचों से बाहर रहने की संभावना है। कुलदीप यादव और अक्षर पटेल की स्पिन जोड़ी से भी टीम को काफी उम्मीद होंगी। पिछले मैच में सवाई मानसिंह स्टेडियम की सूखी पिच पर राजस्थान रॉयल्स की जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल की सलामी जोड़ी को लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाजों के खिलाफ परेशानी का सामना करना पड़ा था।
नांद्रे बर्गर ने ईएसपीएन क्रिकइंफो को बताया, ‘अजीब लगता है ना। विट्स उन छात्रों को स्कॉलरशिप दे रहा था जो क्रिकेट खेलते हैं। मैं क्रिकेटर बनना नहीं चाहता था, लेकिन मुफ्त पढ़ाई के लिए हाथ आजमाने में बुराई नहीं थी। क्रिकेट मेरी पढ़ाई के लिए बैकअप था।’ उनकी यूनिवर्सिटी के कोच नील लीवेंसन ने उनमें एक सक्षम तेज गेंदबाज देखा। नांद्रे बर्गर ने कहा, ‘पहले तो मैं हंसा कि मैं 125 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डालता हूं। मैं 145 किमी से नहीं डाल सकता। मैंने फिर भी उन्हें हामी भरी और फिर मुझे मजा आने लगा।’
साउथ अफ्रीका के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर कभी क्रिकेटर बनना नहीं चाहते थे, बल्कि मुफ्त पढाई के लिए उन्होंने खेल को चुना । उन्हें 2014 में क्रिकेट ट्रायल के जरिये विटवाटर्सरेंड यूनिवर्सिटी में दाखिला और पूरी स्कॉलरशिप मिली। उसके बाद से उन्होंने मुड़कर नहीं देखा। साउथ अफ्रीका के 28 वर्ष के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर ने पिछले साल दिसंबर में राष्ट्रीय टीम में पदार्पण किया। राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 50 लाख रुपये में खरीदा जबकि उन्होंने पिछले महीने एसए20 में भी जोहानिसबर्ग सुपर किंग्स के लिए खेला था।
आईपीएल 2024 में अब तक 8 मैच हो चुके हैं। खास यह है कि जीतने वाली टीम का मैदान घरेलू है। राजस्थान रॉयल्स ने अपना पिछला मैच घरेलू मैदान पर जीता था। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच भी उसे घरेलू मैदान पर खेलना है। ऐसे में वह घरेलू मैदान का फायदा उठा सकता है।
दिल्ली कैपिटल्स: ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, यश ढुल, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, ललित यादव, मिचेल मार्श, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्तवाल, एनरिक नॉर्खिया, कुलदीप यादव, जैक फ्रेजर-मैकगर्क, खलील अहमद, इशांत शर्मा, मुकेश कुमार, ट्रिस्टन स्टब्स, रिकी भुई, कुमार कुशाग्र, रसिख डार, झाय रिचर्डसन, सुमित कुमार, स्वास्तिक चिकारा और शाई होप।
राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान), आबिद मुश्ताक, आवेश खान, ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, जोस बटलर, कुलदीप सेन, कुणाल सिंह राठौड़, नांद्रे बर्गर, नवदीप सैनी, प्रसिद्ध कृष्णा, रविचंद्रन अश्विन, रियान पराग, संदीप शर्मा, शिमरोन हेटमायर, शुभम दुबे, रोवमैन पॉवेल, टॉम कोहलर-कैडमोर, ट्रेंट बोल्ट, यशस्वी जायसवाल, युजवेंद्र चहल और तनुष कोटियान।
दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में अभिषेक पोरेल का इस्तेमाल ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ के रूप में किया गया था। इस कारण दिल्ली कैपिटल्स के पास एक गेंदबाज कम हो गया। समस्या उस समय और बढ़ गई जब इशांत शर्मा का टखना मुड़ गया।
दिल्ली कैपिटल्स के पहले मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल ने नाबाद 32 रन की तेजतर्रार पारी खेली थी। उनकी पारी की मदद से एक समय सात विकेट पर 138 रन बनाकर मुश्किल में घिरी होने के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स नौ विकेट पर 174 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा करने में सफल रही।
दिल्ली कैपिटल्स के पहले मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल ने नाबाद 32 रन की तेजतर्रार पारी खेली थी। उनकी पारी की मदद से एक समय सात विकेट पर 138 रन बनाकर मुश्किल में घिरी होने के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स नौ विकेट पर 174 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा करने में सफल रही।
दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन: डेविड वार्नर, मिचेल मार्श, अभिषेक पोरेल, रिकी भुई, ऋषभ पंत, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, सुमित कुमार/कुमार कुशाग्र, एनरिक नॉर्खिया, कुलदीप यादव, खलील अहमद, इशांत शर्मा।
राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन, रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रोवमैन पॉवेल/नांद्रे बर्गर, रविचंद्रन अश्विन, आवेश खान, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल।
ऋषभ पंत गंभीर कार दुर्घटना के कारण 453 दिन बाहर रहने के बाद पंजाब किंग्स के खिलाफ मुल्लनपुर में उनके नए घरेलू मैदान पर वापसी करते हुए सिर्फ 13 गेंद (18 रन) ही खेल पाए थे। हालांकि, ऋषभ पंत ने विकेट के पीछे प्रभावित किया और जितेश शर्मा को स्टम्प भी किया। अपने पहले मैच की शुरुआती घबराहट से उबरने के बाद ऋषभ पंत जल्द ही लय हासिल करने को बेताब होंगे। उन्हें ट्रेंट बोल्ट, रविचंद्रन अश्विन और युजवेंद्र चहल जैसे अनुभवी गेंदबाजों का सामना करना है। मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने पहले मैच में डेविड वार्नर और मिचेल मार्श से पारी का आगाज कराने का विकल्प चुना था, जिससे कि यह जोड़ी पर्याप्त रन बनाकर मध्यक्रम में ऋषभ पंत के ऊपर से दबाव कम कर दे।
