IPL 2023, RR vs DC: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के 11वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 57 रन से हरा दिया। इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की यह लगातार तीसरी हार है। गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली को 200 रन का लक्ष्य दिया था, लेकिन दिल्ली की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 142 रन ही बना पाई। दिल्ली की तरफ से कप्तान वार्नर ने सबसे अधिक 65 रन बनाए। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर जोस बटलर (79) और यशस्वी जयसवाल (60) पहली पारी के टॉप स्कोरर रहे थे। वहीं दिल्ली की ओर से मुकेश कुमार को 2 जबकि कुलदीप और रोवमैन पॉवेल को 1-1 विकेट मिला।

IPL 2023: यहां पढ़ें राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच का बॉल टू बॉल अपडेट

Match Ended

Indian Premier League, 2023

Rajasthan Royals 
199/4 (20.0)

vs

Delhi Capitals  
142/9 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 11 )
Rajasthan Royals beat Delhi Capitals by 57 runs

Live Updates

IPL 2023,Rajasthan Royals (RR) vs Delhi Capitals (DC): आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स की यह लगातार तीसरी हार है।

19:23 (IST) 8 Apr 2023
RR vs DC Live: राजस्थान ने दिल्ली को 57 रन से हराया

आईपीएल 2023 के 11वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने अपने दूसरे होम ग्राउंड पर दिल्ली कैपिटल्स को 57 रन से मात दे दी है। 200 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 142 रन ही बना पाई। दिल्ली की ओर से कप्तान डेविड वॉर्नर हाई स्कोरर रहे। उन्होंने 55 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 65 रन बनाए।

19:06 (IST) 8 Apr 2023
RR vs DC Live: दिल्ली को जीत के लिए चाहिए 71 रन

17 ओवर की समाप्ति के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 129/6 है। दिल्ली को आईपीएल 2023 की पहली जीत दर्ज करने के लिए 18 गेंदों में 71 रन चाहिए, जो कि बहुत मुश्किल नजर आ रहा है। डेविड वॉर्नर 62 और पोरेल 2 रन बनाकर क्रीज पर हैं। राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 200 रन का लक्ष्य दिया था।

18:55 (IST) 8 Apr 2023
RR vs DC Live: दिल्ली कैपिटल्स का छठा विकेट गिरा

रविचंद्रन अश्विन ने दिल्ली कैपिटल्स को छठा झटका दे दिया है। रोवमैन पॉवेल सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए हैं। दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए अभी भी 27 गेंदों में 82 रन की जरूरत है। क्रीज पर कप्तान डेविड वॉर्नर जीत के लिए अकेले संघर्ष कर रहे हैं। डेविड वॉर्नर के साथ अभिषेक पोरेल क्रीज पर हैं।

18:51 (IST) 8 Apr 2023
RR vs DC Live: दिल्ली को लगा पांचवा झटका

111 के स्कोर पर दिल्ली कैपिटल्स को पांचवा झटका लग गया है। युजवेंद्र चहल ने अक्षर पटेल को संजू सैमसन के हाथों स्टंप आउट कराया है। 15 ओवर की समाप्ति के बाद दिल्ली का स्कोर 113/5 है। अक्षर पटेल 6 गेंदों में रन बनाकर आउट हो गए हैं। वहीं डेविड वॉर्नर अकेले जीत के लिए संघर्ष कर रहे हैं। वॉर्नर ने 44 गेंदों में अपना अर्द्धशतक पूरा कर लिया है। दिल्ली को अभी भी जीत के लिए 29 गेंदों में 83 रन की जरूरत है।

18:39 (IST) 8 Apr 2023
RR vs DC: ट्रेंट बोल्ट ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया चौथा झटका

दिल्ली कैपिटल्स को 100 के स्कोर पर चौथा झटका लग गया है। तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने ललित यादव को बोल्ड कर यह झटका दिया है। ललित यादव 24 गेंदों में 38 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे हैं। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके लगाए। ललित यादव के आउट होने के बाद अक्षर पटेल बल्लेबाजी के लिए आए हैं। डेविड वॉर्नर 41 रन बनाकर खेल रहे हैं। दिल्ली को अभी भी जीत के लिए 42 गेंदों में 100 रन की जरूरत है।

18:36 (IST) 8 Apr 2023
RR vs DC: दिल्ली को जीत के लिए 107 रन

200 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही दिल्ली कैपिटल्स की टीम का स्कोर 12 ओवर के बाद 93/3 है। टीम को अभी भी जीत के लिए 48 गेंदों में 107 रन की जरूरत है। क्रीज पर कप्तान डेविड वॉर्नर 41 और ललित यादव 34 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। इन दोनों के बीच 57 रन की साझेदारी हो गई है।

18:23 (IST) 8 Apr 2023
RR vs DC Live: 10 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर

200 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही दिल्ली कैपिटल्स की पारी के 10 ओवर समाप्त हो गए हैं। दिल्ली का स्कोर 68/3 है। डेविड वॉर्नर 33 और ललित यादव 16 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दिल्ली को अभी जीत के लिए 59 गेंदों में 130 रन चाहिए।

18:02 (IST) 8 Apr 2023
RR vs DC Live: दिल्ली कैपिटल्स को लगा तीसरा झटका

रिले रोसौव के रूप में दिल्ली कैपिटल्स को तीसरा झटका लग गया है। रिले रोसौव 14 रन बनाकर आर अश्विन का शिकार बने हैं। पावरप्ले के बाद दिल्ली का स्कोर 3 विकेट पर 38 रन है। 14 ओवर में टीम को जीत के लिए 162 रन चाहिए। डेविड वार्नर 19 रन और ललित यादव 2 रन बनाकर क्रीज पर।

17:58 (IST) 8 Apr 2023
RR vs DC Live: वॉर्नर ने संभाली दिल्ली की पारी

दो शुरुआती झटके लगने के बाद कप्तान डेविड वॉर्नर ने रिले रूसौ के साथ मिलकर दिल्ली की पारी को संभाल लिया है। 5 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 32/2 है। वॉर्नर 18 और रूसौ 12 रन बनाकर क्रीज पर टिके हैं।

17:37 (IST) 8 Apr 2023
RR vs DC Live: दिल्ली कैपिटल्स को लगे बैक टू बैक झटके

दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बेहद ही खराब रही है। 0 के स्कोर पर ही पृथ्वी शॉ और मनीष पांडे पवेलियन लौट गए हैं। ट्रेंट बोल्ट ने राजस्थान को दोनों सफलता दिलाई हैं।

17:18 (IST) 8 Apr 2023
IPL 2023 Live: राजस्थान की टीम ने दिल्ली को 200 रन का टारगेट दिया

राजस्थान की टीम ने दिल्ली को 200 रन का टारगेट दिया। राजस्थान की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 199 रन बनाए। ध्रुव जुरेल 3 गेंद पर 8 और शिरमोन हेटमायर 21 गेंद पर 39 रन बनाकर नाबाद रहे। जोस बटलर ने 51 गेंद पर 79 और यशस्वी जयसवाल ने 31 गेंद पर 60 रन जड़े।

17:09 (IST) 8 Apr 2023
RR vs DC: जोस बटलर के रूप में राजस्थान का गिरा पांचवा विकेट

राजस्थान रॉयल्स को पांचवा झटका लग गया है। जोस बटलर 79 रन बनाकर आउट हो गए हैं। मुकेश कुमार ने बटलर को कॉट एंड बोल्ड किया है। बटलर ने अपनी पारी में 11 चौके और एक छक्का लगाया।

16:59 (IST) 8 Apr 2023
RR vs DC: राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 150 के पार

17 ओवर की समाप्ति के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 157/3 है। क्रीज पर जोस बटलर (69) और शिरमॉन हेटमायर (15) ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं।

16:47 (IST) 8 Apr 2023
RR vs DC: राजस्थान रॉयल्स को लगा तीसरा झटका

रियान पराग के रूप में राजस्थान रॉयल्स को तीसरा झटका लग गया है। रियान पराग 7 रन बनाकर आउट हुए हैं। पराग के आउट होने के बाद बटलर का साथ देने शिरमॉन हेटमायर आए हैं। 15 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 130/3 है।

16:38 (IST) 8 Apr 2023
RR vs DC Live: जोस बटलर ने 32 गेंदों में जड़ी हाफ सेंचुरी

जोस बटलर ने 32 गेंदों के अंदर अपनी हाफ सेंचुरी पूरी कर ली है। बटलर ने 151 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 7 चौके और 1 छक्के की मदद से अपना अर्द्धशतक पूरा किया है। क्रीज पर अभी बटलर के साथ रियान पराग (6) टिके हुए हैं। 13 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 122/2 है।

16:27 (IST) 8 Apr 2023
RR vs DC Live: संजू सैमसन सस्ते में हुए आउट

विस्फोटक शुरुआत के बाद राजस्थान रॉयल्स को बैक टू बैक दो बड़े झटके लग गए हैं। यशस्वी जयसवाल के बाद संजू सैमसन शून्य पर आउट हो गए हैं। जयसवाल 60 रन बनाकर आउट हुए। राजस्थान का स्कोर 10 ओवर के बाद 103/2 है।

16:15 (IST) 8 Apr 2023
RR vs DC Live: 8 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 96/0

राजस्थान रॉयल्स की ओर से सलामी बल्लेबाज जोस बटलर और यशस्वी जयसवाल ने विस्फोटक शुरुआत की है। 8 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 96/0 है। यशस्वी जयसवाल 60 पर और बटलर 34 पर नाबाद हैं।

16:10 (IST) 8 Apr 2023
RR vs DC; यशस्वी जयसवाल ने जड़ा अर्द्धशतक

राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल ने करीब 200 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए अपनी हाफ सेंचुरी पूरी कर ली है। जयसवाल ने 11 चौकों की मदद से अर्द्धशतक पूरा किया है।

16:05 (IST) 8 Apr 2023
DC vs RR Live Score: राजस्थान ने पावरप्ले में लगाए 14 चौके

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने पावरप्ले में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए बगैर विकेट के 68 रन ठोक दिए। यशस्वी जयसवाल 21 गेंद पर 41 औक जोस बटलर 15 गेंद पर 24 रन बनाकर खेल रहे हैं। पावरप्ले में 14 चौके लगे। जयसवाल ने 9 और बटलर ने 5 चौके लगाए।

15:57 (IST) 8 Apr 2023
RR vs DC Live: राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 4 ओवर के बाद 50/0

राजस्थान रॉयल्स की ओर से यशस्वी जयसवाल और जोस बटलर ने विस्फोटक शुरुआत की है। पहले 4 ओवर के अंदर ही राजस्थान का स्कोर 50/0 हो गया है।

15:40 (IST) 8 Apr 2023
RR vs DC Live: दूसरे ओवर में बटलर ने जड़ दिए तीन चौके

राजस्थान रॉयल्स का 2 ओवर के बाद स्कोर 32/0 है। क्रीज पर जोस बटलर और यशस्वी जयसवाल ने धमाकेदार शुरूआत दी है। जयसवाल ने पहले ओवर में 5 चौके लगाए तो वहीं बटलर ने दूसरे ओवर में तीन चौके जड़ दिए।

15:36 (IST) 8 Apr 2023
RR vs DC Live: यशस्वी जयसवाल ने पहले ही ओवर में जड़े 5 चौके

राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी का धमाकेदार आगाज हुआ है। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल ने पहले ही ओवर में पांच चौके जड़ दिए हैं। दिल्ली की तरफ से पहला ओवर खलील अहमद डालने आए थे।

15:14 (IST) 8 Apr 2023
RR vs DC Live: यह है राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन

जोस बटलर, यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन, रियान पराग, शिरमॉन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, जेसन रॉय, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल

15:11 (IST) 8 Apr 2023
RR vs DC Live: यह है दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन

डेविड वॉर्नर, मनीष पांडे, रिले रोसौव, रोवमैन पॉवेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, अभिषेक पटेल, खलील अहमद, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, एनरिख नॉर्खिया

15:04 (IST) 8 Apr 2023
RR vs DC Live: दिल्ली ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला

गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। राजस्थान रॉयल्स की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव हुए हैं। वहीं राजस्थान रॉयल्स में जोस बटलर प्लेइंग इलेवन में हैं।

13:35 (IST) 8 Apr 2023
नवदीप सैनी ने बताया ऋषभ पंत और उनकी दोस्ती का एक किस्सा

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले से पहले राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने ऋषभ पंत के साथ अपनी दोस्ती का एक किस्सा पॉडकास्ट शो में शेयर किया है। उन्होंने बताया है कि जब वो आईपीएल ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे तो ऋषभ पंत ने उनका हौंसला बढ़ाया था। उसके बाद उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा था। सैनी ने वीडियो में बताया कि पंत उनके बहुत अच्छे दोस्त हैं। सैनी का यह वीडियो राजस्थान रॉयल्स ने शेयर किया है।

डेविड वॉर्नर को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 500 के आंकड़े तक पहुंचने के लिए 31 और रनों की जरूरत है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 9 खिलाड़ियों के 500 से अधिक रन हैं। इसमें शिखर धवन (662 रन) सबसे आगे हैं। रविचंद्र अश्विन को हरभजन सिंह की बराबरी करने के लिए दो और विकेट चाहिए। हरभजन सिंह 24 विकेट लेकर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ विकेट लेने वालों की सूची में शीर्ष पर हैं। युजवेंद्र चहल का दाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ एक उत्कृष्ट रिकॉर्ड है। युजवेंद्र चहल ने आईपीएल 2019 से अब तक 65 विकेट लिए हैं। इसमें दाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ उनका औसत 7.15 की इकॉनोमी के साथ 17.57 है। इसकी तुलना में उन्होंने केवल 24 बार बाएं हाथ के बल्लेबाजों को आउट किया है। हालांकि, बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ उनका 7.84 का इकॉनमी रेट राजस्थान रॉयल्स के नजरिए से कोई खराब बात नहीं है।