इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सीजन-11 में शुक्रवार (11 मई) को राजस्थान रॉयल्स ने सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेले गए मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को चार विकेट से हरा दिया। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए थे। राजस्थान की टीम ने एक गेंद शेष रहते इस लक्ष्य को हासिल कर अपनी अंतिम चार में जाने की उम्मीदों को बरकारर रखा है। राजस्थान के लिए जोस बटलर ने 60 गेंदों में 95 रनों की नाबाद पारी खेली। उनकी पारी में 11 चौके और दो छक्के शामिल थे। उनके अलावा संजू सैमसन ने 21 रन और स्टुअर्ट बिन्नी ने 22 रन बनाए।

इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके ने 4 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए। टारगेट का पीछा करते हुए राजस्थान को बेन स्टोक्स के रूप में पहला झटका लगा। स्टोक्स 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वहीं अगले ओवर में कप्तान अजिंक्य रहाणे (4) भी चलते बने। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई को अंबाती रायडू के रूप में पहला झटका लगा। रायडू टीम के खाते में महज 12 रन ही जोड़ सके। रैना और वॉट्सन के बीच दूसरे विकेट के लिए 86 रन की साझेदारी हुई, जिसने टीम को संभाला। वॉट्सन ने 39 रन बनाए, जबकि सुरेश रैना 35 गेंदों में 1 छक्के और 6 चौकों की मदद से 52 रन बनाकर आउट हुए। धोनी ने कप्तानी पारी खेली और 33 रन का योगदान दिया वहीं सैम बिलिंग्स ने 27 रन की पारी खेली। विपक्षी टीम की तरफ से जोफ्रा आर्चर को 2, जबकि ईश सोढ़ी को 1 सफलता हाथ लगी।

इस मैच में राजस्थान की टीम कैंसर पीड़ितों का समर्थन करने के लिए संदेश दे रही है और इसीलिए, इस मैच में वह गुलाबी रंग की जर्सी पहनकर खेल रही है। चेन्नई के अंतिम एकादश में सैम बिलिंग्स और कर्ण शर्मा की वापसी हुई है। इन दोनों को ध्रुव शोरे और लुंगी नगीदी के स्थान पर टीम में जगह मिली है। इसके अलावा, राजस्थान की अंतिम एकादश में भी बदलाव हुए हैं। अंकित शर्मा टीम में शामिल हुए हैं, वहीं प्रशांत चोपड़ा आईपीएल में पदार्पण करने जा रहे हैं। इन्हें अनुरीत सिंह और महिपाल लोमरोर की जगह शामिल किया गया है।

Live Blog

IPL 2018, RR vs CSK Live Score Updates: 

23:53 (IST)11 May 2018
बटलर की नाबाद 95 रनों की बदौलत 4 विकेट से जीती राजस्थान की टीम

राजस्थान ने 20वें ओवर में इस मुकाबले को जीत लिया। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सुरेश रैना (52) के अर्धशतक के बूते 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 176 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था। राजस्थान ने एक गेंद रहते इस लक्ष्य को हासिल कर लिया।

23:34 (IST)11 May 2018
टूटी बटलर-बिन्नी की साझेदारी, 22 रन बनाकर आउट हुए स्टुअर्ट बिन्नी

- 17वां ओवर ब्रावो को सौंपा गया। पहली गेंद पर कोई रन नहीं। दूसरी गेंद पर बटलर ने सिंगल लिया। तीसरी गेंद पर बिन्नी ने छक्का लगाया लेकिन अगली ही गेंद पर शॉट लगाने के चक्कर में बिन्नी वॉट्सन को कैच थमा बैठे। बिन्नी के आउट होने के बाद कृष्णप्पा गोथम बटलर का साथ देने आए। राजस्थान को यहां से जीत के लिए 12 गेंदों पर 28 रनों की जरूरत है। राजस्थान- 149/8 (18)

23:24 (IST)11 May 2018
राजस्थान को जीत के लिए 24 गेंदों पर 44 रनों की दरकार

शेन वॉट्सन 16वां ओवर डालने आए। पहली गेंद पर बिन्नी ने एक रन लिया। दूसरी गेंद पर बटलर ने भी एक रन लिया। इस ओवर में वॉट्सन ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए दोनों बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलने से रोके रखा लेकिन आखिरी गेंद पर लगे चौके की मदद से इस ओवर में 9 रन आ गए। राजस्थान- 131/4 (16)

23:13 (IST)11 May 2018
जड़ेजा की अच्छी गेंदबाजी, इस ओवर में दिए सिर्फ 5 रन

14वां ओवर जड़ेजा को सौंपा गया। पहली गेंद पर कोई रन नहीं। दूसरी, तीसरी और चौथी गेंद पर एक-एक रन आया। पांचवी गेंद पर 2 रन आए। आखिरी गेंद पर कोई रन नहीं। इस ओवर में राजस्थान के बल्लेबाजों ने 5 रन जोड़े। राजस्थान को यहां से जीत के लिए 36 गेंदों पर 63 रनों की जरूरत है। राजस्थान- 114/4 (14)

23:04 (IST)11 May 2018
ब्रावो ने कर दिया काम, सेट बल्लेबाज संजू सैमसन को पलेवियन भेजा

ब्रावो अपना दूसरा ओवर डालने आए। पहली गेंद पर एक रन आया लेकिन दूसरी गेंद पर रन चुराने के चक्कर में संजू सैमसन ने अपना विकेट खोया। संजू सैमसन 22 गेंद पर 21 रन बनाकर आउट हो गए। प्रशांत चोपड़ा नए बल्लेबाज क्रीज पर आए। इस ओवर में राजस्थान ने एक विकेट के नुकसान पर 6 रन खाते में जोड़े। राजस्थान- 103/3 (12)

22:51 (IST)11 May 2018
ब्रावो ने राजस्थान के रनों पर लगाई रोक, एक ओवर में दिए केवल 3 रन

10वां ओवर ब्रावो को सौंपा गया।  ब्रावो ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए राजस्थान के रनों की रफ्तार पर थोड़ी रोक लगाने का काम किया। संजू सैमसन 4 गेंदों पर कोई रन नहीं चुरा सके। पांचवी गेंद पर एक और आखिरी गेंद पर 2 रन आए। इस ओवर में ब्रावो ने सिर्फ 3 रन दिए। राजस्थान- 88/2 (10)

22:38 (IST)11 May 2018
बटलर ने जड़ा अर्धशतक

करण शर्मा गेंदबाजी करते हुए। पहली बॉल पर सिंगल। अगली गेंद पर बटलर ने डबल लिया। इसके साथ ही उनका अर्धशतक हो चुका है। चौथी गेंद पर सैमसन ने चौका जड़ा। इस ओवर में राजस्थान के बल्लेबाजों ने 11 रन जोड़े। राजस्थान- 78/2 (8)

22:24 (IST)11 May 2018
राजस्थान को दूसरा झटका, चेन्नई का कमबैक

रवींद्र जडेजा अपने दूसरे ओवर में। पहली बॉल पर सिंगल। तीसरी गेंद पर रहाणे ने चौका लगाया लेकिन अगली बॉल पर रैना के हाथों कैच आउट। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए संजू सैमसन मैदान पर आ चुके हैं। चेन्नई ने कमबैक कर लिया है। राजस्थान- 55/2 (5)

22:12 (IST)11 May 2018
रवींद्र जडेजा को सौंपी गई गेंद

रवींद्र जडेजा को गेंदबाजी आक्रमण पर लगा दिया गया है। पहली दो गेंदें डॉट। अगली  बॉल पर स्टोक्स ने सिंगल लिया। पांचवीं गेंद पर बटलर ने एक्स्ट्रा कवर की दिशा में चौका लगाया। इस ओवर से कुल 6 रन टीम के खाते में। राजस्थान- 33/0 (3)

22:05 (IST)11 May 2018
बटलर ने की चौके के साथ शुरुआत

राजस्थान की ओर से जोस बटलर और बेन स्टोक्स ने पारी की शुरुआत की है। डेविड विली के हाथों में गेंद। पहली तीन गेंदों पर बटलर ने चौके लगाए। अगली दो गेंदें डॉट।  लास्ट बॉल पर सिंगल। राजस्थान- 13/0 (1)

21:46 (IST)11 May 2018
चेन्नई ने दिया 177 रन का टारगेट

बेन स्टोक्स पारी का आखिरी ओवर डालते हुए। पहली दो गेंदों पर बिलिंग्स ने चौके जड़े। तीसरी बॉल पर डबल। अगली गेंद पर गफलत और बिलिंग्स रन आउट। क्रीज पर ड्वेन ब्रावो आ चुके हैं। पांचवीं गेंद पर ब्रावो ने सिंगल लिया। लास्ट बॉल पर धोनी ने सिंगल लिया। चेन्नई ने राजस्थान को 177 रन का टारगेट दिया। 

21:36 (IST)11 May 2018
22 गेंदों बाद चेन्नई को मिली बाउंड्री

उनादकट अपना आखिरी ओवर डालते हुए। पहली दो गेंदों पर सिंगल। तीसरी बॉल पर धोनी ने डीप मिड विकेट की दिशा में छक्का लगाया। 22 गेंदों के बाद चेन्नई के लिए बाउंड्री आई है। अगली डिलीवरी वाइड। इस ओवर से कुल 11 रन। चेन्नई- 153/3 (18)

21:25 (IST)11 May 2018
राजस्थान का दबदबा कायम

जयदेव उनादकट अपने तीसरे ओवर में। पहली दो गेंदों पर सिंगल। तीसरी बॉल पर धोनी ने डबल लिया। अगली गेंद पर सिंगल। इस ओवर से कुल 7 रन बने। चेन्नई ने 16 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 134 रन बना लिए हैं।

21:22 (IST)11 May 2018
कुछ ऐसे आउट हुए सुरेश रैना

21:17 (IST)11 May 2018
धोनी पर आई जिम्मेदारी

रैना के आउट होने के बाद सैम बिलिंग्स मैदान पर आ चुके हैं। पहली बॉल पर कोई रन नहीं। चौथी गेंद पर बिलिंग्स ने चौका लगाया। चेन्नई की रफ्तार इस वक्त थम-सी गई है। टीम ने 14 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 125 रन बना लिए हैं।

21:04 (IST)11 May 2018
रैना ने जड़ा अर्धशतक

जोफ्रा आर्चर दूसरे ओवर में। पहली बॉल पर डबल। अगली गेंद पर वॉट्सन ने लेग साइड में चौका लगाया। तीसरी बॉल पर वॉट्सन  जोस बटलर के हाथों कैच आउट। चेन्नई को दूसरा झटका लग चुका है। जोफ्रा आर्चर इस ओवर में तीन वाइड गेंद फेंक चुके हैं। चेन्नई- 111/2 (12)

20:53 (IST)11 May 2018
अर्धशतक की ओर रैना

चेन्नई ने 10 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 90 रन बना लिए हैं। सुरेश रैना 42, जबकि शेन वॉट्सन 30 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। चेन्नई इस वक्त 9 के रन रेट से बल्लेबाजी कर रही है। दोनों बल्लेबाजों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है।

20:41 (IST)11 May 2018
चेन्नई की धीमी हुई रफ्तार

बेन स्टोक्स अपने दूसरे ओवर में। पहली बॉल डॉट। अगली चार गेंदों पर सिंगल। इस ओवर से कुल 4 रन बने। चेन्नई की रफ्तार बेहद धीमी पड़ चुकी है। पिछले 2 ओवरों में महज 8 ही रन बने सके हैं। चेन्नई- 64/1 (8)

20:30 (IST)11 May 2018
जयदेव उनादकट को सौंपी गई गेंदबाजी

जयदेव उनादकट को उनका पहला ओवर सौंपा जा चुका है। पहली डिलीवरी वाइड। अगली गेंद पर तीन रन के लिए दौड़। दूसरी और तीसरी गेंद पर सिंगल। अगली दो बॉल डॉट। इस ओवर से कुल 6 रन। चेन्नई- 55/1 (6)

20:15 (IST)11 May 2018
चेन्नई को लगा पहला झटका, रायडू आउट

जोफ्रा आर्चर ने अपनी पहली गेंद पर रायडू को बोल्ड किया। राजस्थान को पहली सफलता मिल चुकी है। रायडू 12 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं। क्रीज पर रैना आ चुके हैं और आते ही चौके के साथ खाता खोला। अगली डिलीवरी नो-बॉल उसके बाद वाइड। तीसरी गेंद पर रैना ने डीप बैकवर्ड प्वाइंट पर चौका लगाया। चेन्नई- 30/1 (3)

20:03 (IST)11 May 2018
राजस्थान ने स्पिनर को सौंपा पहला ओवर

चेन्नई के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में शेन वॉट्सन और अंबाती रायडू क्रीज पर आ चुके हैं। गेंद कृष्णप्पा गौतम के हाथ में। पहली बॉल पर सिंगल के साथ वॉट्सन ने टीम का खाता खोला। तीसरी और चौथी बॉल पर सिंगल। पांचवीं गेंद पर रायडू ने डीप एक्स्ट्रा कवर की दिशा में चौका लगाया। चेन्नई- 8/0 (1)

19:50 (IST)11 May 2018
प्लेइंग इलेवन

चेन्नई सुपर किंग्स : महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान-विकेटकीपर), शेन वाटसन, अंबाती रायडू, सुरेश रैना, सैम बिलिंग्स, ड्वेन ब्रावो, रवींद्र जड़ेजा, कर्ण शर्मा, डेविड विले, हरभजन सिंह और शार्दूल ठाकुर

राजस्थान रॉयल्स : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), प्रशांत चोपड़ा, संजू सैमसन, बेन स्टोक्स, स्टुअर्ट बिन्नी, कृष्णप्पा गौथम, जोफरा आर्चर, अंकित शर्मा, जयदेव उनादकट और ईश सोढ़ी।

19:34 (IST)11 May 2018
चेन्नई ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसल

चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। राजस्थान ने इस मैच में अंकित शर्मा को मौका दिया है। मुकाबला जयपुर में खेला जा रहा है, जिसका राजस्थान को काफी फायदा मिलेगा। फैंस इस मैच को लेकर काफी उत्सुक दिख रहे हैं।

19:14 (IST)11 May 2018
संजू सैमसन पर टिकी राजस्थान की बल्लेबाजी

राजस्थान की बल्लेबाजी में सिर्फ संजू सैमसन का बल्ला ही कमाल दिखा सका है। जीत के लिए कप्तान अजिंक्य रहाणे को अपने बल्ले से बड़ी पारी निकालनी होगी वहीं बेन स्टोक्स, राहुल त्रिपाठी को भी अपनी फॉर्म में लौटना होगा। जोस बटलर ने पिछले मैच में अर्धशतकीय पारी खेली थी। टीम प्रबंधन को उनसे इस मैच में उसी प्रदर्शन को दोहराने की उम्मीद होगी।

19:09 (IST)11 May 2018
सलामी जोड़ी पर सस्पेंस

चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी सलामी जोड़ी में बदलाव किए हैं। शेन वॉटसन का स्थान हालांकि तय है। उनके साथ कभी अंबाती रायुडू तो कभी फाफ डु प्लेसिस पारी की शुरुआत करने आते हैं। राजस्थान के खिलाफ वॉटसन का साथी कौन होगा यह टॉस के बाद ही पता चलेगा।