पिछले मुकाबले में करारी शिकस्त झेलने वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम कल यहां कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ जीत हासिल कर वापसी करने को बेकरार होगी। आरसीबी की टीम दो जीत और चार हार के बाद तालिका में छठे स्थान पर है, जबकि केकेआर तीन जीत और चार हार से चौथे स्थान पर बनी हुई है। यह देखना होगा कि आरसीबी चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के हाथों मिली हार से कैसे उबरती है।

केकेआर को भी दिल्ली डेयरडेविल्स से उलटफेर का सामना करना पड़ा और दो बार की चैम्पियन टीम जीत की लय में वापसी करना चाहेगी। दोनों टीमों के बीच हुई पिछली भिड़ंत में नए कप्तान दिनेश कार्तिक की अगुवाई में केकेआर ने सुनील नारायण की 19 गेंद की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 177 रन का लक्ष्य हासिल किया।

नारायण, कुलदीप यादव और पीयूष चावला ने भी केकेआर की इस जीत में योगदान दिया था। आरसीबी के लिए एबी डिविलियर्स इस सत्र में अपने शीर्ष पर हैं, उन्होंने चेन्नई के खिलाफ 30 गेंद में 68 रन बनाए। उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स के गेंदबाजी आक्रमण को भी तहस नहस करते हुए 39 गेंद में 90 रन की नाबाद पारी खेली जिसे टीम शानदार जीत दर्ज करने में सफल रही।

IPL 2018 Match 29, RCB vs KKR Live Cricket Score: 

मैच का लाइव प्रसारण Star Sports 1, Star Sports 2, Star Sports 3, Star Sports HD, Star Sports हिंदी और Star Sports अंग्रेजी पर देखा जा सकता है। वहीं लाइव स्ट्रीमिंग Hotstar पर उपलब्ध होगी।

IPL 2018 Match 29, RCB vs KKR Highlights:

-टिम साउथी की पहली गेंद पर क्रिस लिन ने चौका लगाया। दूसरी गेंद पर सिंगल। तीसरी गेंद पर दो रन। चौथी गेंद पर एक और चौका। यह मुकाबला आरसीबी के हाथों से निकलता हुआ। केकेआर- 161/3 (18)

–मुरगन अश्विन की दूसरी गेंद पर सिंगल। तीसरी गेंद पर उमेश यादव ने नीतीश राणा का कैच छोड़ दिया। इस ओवर से 9 रन आए। केकेआर- 133/2 (16)

-युजवेंद्र चहल की पहली गेंद पर चौका। चौथी गेंद पर दो रन। पांचवीं गेंद से सिंगल। क्रिस लिन ने इस सीजन का अपना दूसरा अर्धशतक पूरा किया। केकेआर चाहेगी कि लिन लास्ट तक खेलते रहे।  केकेआर- 120/2 (14)

-उमेश यादव की पहली गेंद पर कोई रन नहीं। इस ओवर की आखिरी गेंद पर उथप्पा ने छक्का लगाया। केकेआर को 8 ओवर में जीत के लिए 70 रनों की जरूरत। केकेआर- 106/1 (12)

-मुरगन अश्विन की दूसरी और तीसरी गेंद पर चौका। उथप्पा तेजी के साथ रन बना रहे हैं। पांचवीं गेंद पर क्रिस लिन ने चौका लगाया।  केकेआर- 88/1 (10)

-मुरगन अश्विन की पहली गेंद पर सुनील नरेन आउट। नरेन के बाद उथप्पा बल्लेबाजी करने आए हैं। अश्विन ने इस ओवर में विकेट लेकर रन रेट पर ब्रेक लगाया, लेकिन पांचवीं गेंद पर उथप्पा ने छक्का लगाया। केकेआर- 67/1 (8)

-केकेआर ने 6 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 51 रन बना लिए हैं। क्रिस लिन 24, जबकि सुनील नरेन 25 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम को जीत के लिए 84 गेंदों में 125 रन की दरकार है।  (6)

युजवेंद्र चहल को गेंद सौंप दी गई है। पहली ही बॉल पर लिन ने चौका लगाया। अगली दो गेंदें डॉट। चौथी बॉल को लिन ने हवा में उठाया मगर अश्विन ने कैच टपकाया। इस ओवर से 7 रन। केकेआर- 36/0 (4)

-उमेश यादव को आरसीबी ने दूसरा ओवर सौंपा है। पहली ही गेंद पर नरेन ने मिड ऑफ के ऊपर से छक्का लगाया। अगली गेंद पर चौका। अगली दो गेंदों पर सिंगल। लास्ट बॉल पर नरेन ने हवा में गेंद को उठाया लेकिन गेंद तीन खिलाड़ियों के बीच गिरी। केकेआर- 18/0 (2)

-शिवम मावी पारी का तीसरा ओवर डालते हुए। पहली बॉल डॉट। अगली गेंद पर डी ग्रैंडहोम ने सिंगल लिया। तीसरी बॉल पर एक रन के लिए कोहली की दौड़। अगली दो गेंदों पर डी कॉक ने डबल लिया। इस ओवर से कुल 9 रन। आरसीबी- 159/4 (19)

-विराट कोहली ने नारायण के तीसरे ओवर की शुरुआत चौके के साथ की। अगल गेंद पर रसेल ने चौका बचाया। तीसरी बॉल पर डबल। इस ओवर से आरसीबी के खाते में कुल 9 रन आए। आरसीबी- 109/3 (15)

-आरसीबी ने 13 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 91 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 13, जबकि मंदीप सिंह 4 रन बनाकर खेल रहे हैं। आरसीबी इस वक्त 7.09 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रहा है।

आंद्रे रसेल अपने पहले ओवर के साथ। पहली चार गेदों पर सिंगल। अगली बॉल पर दिनेश कार्तिक ने ब्रैंडन मैक्कुलम का कैच लपका। केकेआर को इसी के साथ दूसरी सफलता हाथ लगी। मनन वोहरा मैदान पर आए। अगली डिलीवरी वाइड। लास्ट बॉल पर मनन वोहरा बोल्ड। इस ओवर से 2 विकेट। आरसीबी- 75/3 (10)

-पीयूष चावला अपने तीसरे ओवर में। पहली बॉल डॉट। अगली गेंद पर सिंगल। तीसरी बॉल पर मैक्कुलम बीट लेकिन थर्ड मैन की दिशा में चौका। अगली गेंद पर फिर से बाउंड्री। लास्ट बॉल पर डी कॉक ने लॉन्ग ऑन की दिशा में छक्का लगाया। इस ओवर से कुल 15 रन। आरसीबी- 67/0 (8)

-शिवम मावी को केेकेआर ने गेंदबाजी आक्रमण में लगा दिया है। पहली दो बॉल पर सिंगल। अगली गेंद पर कोई रन नहीं। चौथी बॉल 146.2 किमी/प्रतिघंटा की रफ्तार से, जिस पर डी कॉक ने सिंगल लिया। इस ओवर से 4 रन। आरसीबी- 40/0 (6)

पीयूष चावला अपने दूसरे ओवर में। पहली ही गेंद पर मैक्कुलम ने चौका लगाया। अगली दो गेंदों पर सिंगल। चौथी गेंद डॉट। इस ओवर से कुल 6 रन बने। आरसीबी- 29/0 (4)

-सुनील नरेन को केकेआर ने गेंद सौंप दी है। पहली दो बॉल पर कोई रन नहीं। अगली गेंद पर डीकॉक ने चौका जड़ा। चौथी बॉल पर फाइन लेग की दिशा में चौका। लास्ट दो बॉल पर कोई रन नहीं। आरसीबी- 9/0 (2)