आईपीएल के 16वें सीजन से कई युवा खिलाड़ी निखर कर ऐसे आए हैं, जिन्हें बहुत जल्द टीम इंडिया का टिकट मिलने की संभावना है। इनमें यशस्वी जायसवाल और रिंकू सिंह का नाम प्रमुख है और इनके नाम की चर्चा हर तरफ हो रही है। यशस्वी और रिंकू की चर्चा के बीच टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के दो खिलाड़ियों को भारतीय क्रिकेट का भविष्य बताया है। यह दो खिलाड़ी हैं- नेहल वढेरा और तिलक वर्मा।

रोहित शर्मा ने जिओ सिनेमा को दिए इंटरव्यू में इन दो खिलाड़ियों के बारे में कहा है, “तिलक वर्मा और नेहल वढेरा की कहानी भी जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या की जैसी होने जा रही है। अगले दो साल में हम देखेंगे कि यह दोनों लड़के मुंबई इंडियंस का और भारतीय टीम के सुपरस्टार होंगे।” इस दौरान रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के फाइनल में पहुंचने का दावा भी किया।

रोहित शर्मा ने आगे कहा है, “अगले दो साल में आप देखेंगे कि लोग कहेंगे अरे ये तो सुपरस्टार टीम है, अरे हम बना रहे हैं उनको बैठके इधर यार, हम जा रहे हैं। हमारी टीम जा रही है, देख रही है इनको, यह दो लड़के अगले दो साल में मुंबई इंडियंस के साथ-साथ भारतीय क्रिकेट के भी सुपरस्टार होंगे।

आपको बता दें कि रोहित शर्मा ने जिन दो खिलाड़ियों का नाम लिया है, उन्होंने इस सीजन में अपने प्रदर्शन से प्रभावित भी किया है। तिलक वर्मा ने इस सीजन के 9 मुकाबलों में 45.67 की शानदार औसत से 274 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने एक हाफ सेंचुरी भी लगाई है। तिलक वर्मा का स्ट्राइक रेट 158.38 का रहा है। वहीं ऑलराउंडर नेहल वढेरा का यह पहला आईपीएल सीजन है। उन्होंने अभी तक 12 मुकाबलों में 30.57 की औसत से 214 रन बनाए हैं। नेहल ने इस दौरान 2 हाफ सेंचुरी भी लगाई हैं।

FAQ’s

रोहित शर्मा के आईपीएल 2023 में कितने रन हैं?

जवाब- आईपीएल 2023 में रोहित शर्मा ने अभी तक 14 मुकाबलों में 22.36 की औसत से 313 रन बनाए हैं। रोहित ने इस सीजन में सिर्फ 2 अर्द्धशतक लगाए हैं और 65 उनका सर्वोच्च स्कोर है। इस सीजन में रोहित ने 134.33 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।

रोहित शर्मा की पत्नी का क्या नाम है?

जवाब- रोहित शर्मा की पत्नी का नाम रितिका सजदेह है। दोनों की शादी 13 दिसंबर 2015 को हुई थी। रोहित और रितिका की मुलाकात एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान हुई थी। दरअसल, रितिका सजदेह एक समय रोहित शर्मा की स्पोर्ट्स इवेंट मैनेजर थीं और वह क्रिकेटर युवराज सिंह की राखी बहन भी हैं। एड शूट के दौरान ही रोहित-रितिका मिले थे। उसके बाद दोनों दोस्त बने और 2015 में उन्होंने शादी कर ली।