मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा अक्सर सोशल मीडिया पर वाइफ रितिका सजदेह के साथ तस्वीरें डालते रहते हैं। मुंबई इंडियंस का अगला मैच केकेआर के खिलाफ बुधवार को कोलकाता में खेला जाएगा। इस मैच से पहले रोहित शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वाइफ के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए रोहित शर्मा ने लिखा, ”तुम्हारी आंखों में मैं अपना आज कल और भविष्य देख सकता हूं”। दरअसल, इस तस्वीर में रितिका ने गॉगल्स पहना हुआ है और रोहित शर्मा रितिका के बिल्कुल सामने खड़े हैं। रोहित की तस्वीर रितिका के गॉगल्स में साफ-साफ दिखाई दे रहा है। इस तस्वीर को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इस बीच भारतीय टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने भी रोहित शर्मा की तस्वीर पर कमेंट किया। चहल ने लिखा, ”आंखों में नहीं भईया गॉगल्स में”। इससे पहले भी जब टीम इंडिया साउथ अफ्रीका दौरे पर थी तो युजवेंद्र चहल ने रितिका सजदेह के इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट्स किया था।

रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम का प्रदर्शन इस सीजन अभी तक औसत दर्जे का ही रहा है। टीम को अभी तक खेले गए 10 मुकाबलों में 4 में जीत और 6 में हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई इंडियंस प्वॉइंट्स टेबल में 8 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर मौजूद है। प्लेऑप में जगह बनाने के लिए टीम को बचे हुए 4 मैचों में जीत दर्ज करना होगा। मुंबई इंडियंस की टीम इस तरह की वापसी पहले भी कर चुकी है और इस सीजन भी फैन्स उनसे उसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं।
हालांकि, मुंबई के लिए यह काम बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है। मुंबई के बचे हुए मुकाबले केकेआर, राजस्थान रॉयल्स, किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली डेयडेविल्स के साथ होना है। इस सीजन मुंबई इंडियंस की सबसे बड़ी परेशानी उनके मिडल ऑर्डर बल्लेबाजों को आउट ऑफ फॉर्म होना रहा है। मुंबई की टीम ने इस साल किरोन पोलार्ड को आरटीएम के जरिए अपनी टीम में शामिल किया था, लेकिन इस सीजन पोलार्ड का बल्ला पूरी तरह खामोश रहा है।