भारतीय टीम एडिलेड टेस्ट गंवाने के बाद ब्रिस्बेन टेस्ट में भी हार के करीब पहुंच गई थी। हालांकि उन्होंने किसी तरह खुद को फॉलोऑन से बचाया। मैच की पहली पारी में भारतीय बल्लेबाज फ्लॉप हुए। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी कुछ खास नहीं कर पाए। सोशल मीडिया पर रोहित की ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है जिसे भारतीय फैंस रिटायमरमेंट के इशारे पर तौर पर देख रहे हैं।
पैट कमिंस का शिकार बने रोहित शर्मा
भारतीय कप्तान पहली पारी में 10 रन बनाकर पैट कमिंस का शिकार बने। रोहित एलेक्स कैरी को कैच थमा बैठे और उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा। रोहित शर्मा वापस जाते हुए अपने ग्लव्स डगआउट के सामने ही छोड़ गए। उनके जाने के बाद भी उनके ग्लव्स वहीं पड़ रहे।
फैंस लगा रहे हैं कायास
सोशल मीडिया पर रोहित के ग्लव्स की तस्वीर वायरल हुई। यूजर्स तस्वीर शेयर करके यह कायास लगा रहे हैं कि रोहित शर्मा ने संन्यास लेने का इशारा दे दिया है। कुछ ने यह भी कहा कि रोहित अब खुद ही कप्तानी छोड़ देंगे। रोहित का ऐसा करने के पीछे का कारण अब तक सामने नहीं आया है।
टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद से टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। रोहित शर्मा ने भारत को 17 साल बाद टी20 का विश्व चैम्पियन बनाया था। उन्होंने फाइनल को ही करियर का आखिरी मैच माना। वह अब केवल टेस्ट और वनडे फॉर्मेट में ही खेलते हैं।
भारत ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे क्रिकेट टेस्ट के वर्षाबाधित चौथे दिन फॉलोआन टालते हुए नौ विकेट पर 252 रन बना लिये। भारतीय टीम अभी भी ऑस्ट्रेलिया से 193 रन पीछे है लेकिन आकाश दीप (27) और जसप्रीत बुमराह (10) ने टीम को फॉलोआन के संकट से निकाल दिया। इससे पहले रविंद्र जडेजा ने 77 और केएल राहुल ने 84 रन बनाये। बारिश के कारण कई बार खेल बाधित हुआ। ऑस्ट्रेलिया के लिये कप्तान पैट कमिंस ने चार और तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने तीन विकेट लिये। यहां जानें आखिरी दिन क्या हो सकती है भारत और ऑस्ट्रेलिया की रणनीति।