दिग्गज क्रिकेटर रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के साथ भारतीय क्रिकेट के एक युग का बुधवार (7 मई) को अंत हुआ। इंडियन 2025 के बीच रोहित शर्मा के अचानक संन्यास के ऐलान से भारतीय खिलाड़ी भी हैरान हैं। उनकी कप्तानी में डेब्यू करने वाले यशस्वी जायसवाल, सरफराज खान और ध्रुव जुरेल जैसे खिलाड़ी भावुक हो गए। उनके उत्तराधिकारी बनने के प्रबल दावेदार शुभमन गिल ने भी इमोशनल पोस्ट किया। रोहित ने इन खिलाड़ियों को गार्डेन में घूमने वाले बंदे बताया था।
Always my first skipper
ध्रुव जुरेल ने रोहित शर्मा के लिए इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। उनके लिए, “Always my first skipper” लिखा। इसके अलावा उन्होंने हैप्पी रिटायरमेंट रोहित भैया लिखा।
यशस्वी जायसवाल ने लिखा,”रोहित भाई, आपके साथ सफेद जर्सी में क्रीज शेयर करना किसी वरदान से कम नहीं था। हर चीज के लिए शुक्रिया।”
शुभमन गिल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर रोहित शर्मा के रिटायरमेंट को लेकर इंडियन क्रिकेट टीम का पोस्ट लगाया।
सरफराज खान ने रोहित शर्मा से गले मिलते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी लगाई। एक स्टोरी में वह बल्लेबाजी करने जा रहे हैं। रोहित पवेलियन लौटते वक्त उनकी पीठ थपथपा रहे हैं। इसमें उन्होंने दिल टूटने का इमोजी लगाया।
क्या है गार्डन में घूमने वाले बंदे की कहानी
साल 2024 की शुरुआत में इंग्लैंड की टेस्ट टीम भारत के दौरे पर 5 मैचों की सीरीज खेलने आई। विराट कोहली के अनुपस्थिति में भारतीय टीम को पहले टेस्ट में इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारतीय टीम की दिक्कत तब बढ़ गई जब अनुभवी खिलाड़ी केएल राहुल और रविंद्र जडेजा चोटिल हो गए। सड़क दुर्घटना के शिकार ऋषभ पंत भी नहीं थे। श्रेयस अय्यर भी ड्रॉप हो गए।
कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
इसके बाद रोहित शर्मा के अंडर में सरफराज खान और ध्रुव जुरेल जैसे खिलाड़ियों का डेब्यू हुआ। यशस्वी जायसवाल ने शानदार प्रदर्शन किया। पहले टेस्ट के बाद ड्रॉप होने के कगार पर खड़े शुभमन गिल ने फॉर्म में वापसी की और शानदार प्रदर्शन। भारत वह सीरीज 4-1 से जीतने में सफल रहा। इस टेस्ट सीरीज के दौरान स्टंप माइक पर रोहित शर्मा का एक डायलॉग कैद हुआ था, जो काफी वायरल हुआ। उन्होंने कहा था, “कोई गार्डन में नहीं घूमेगा।” बाद में रोहित शर्मा ने ध्रुव जुरेल, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और सरफराज खान के साथ फोटो शेयर करके गार्डेन में घूमने वाले बंदे बताया था।