इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) के एलिमिनेटर में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुंबई इंडिया का बल्ला खामोश रहा। वह 10 गेंद पर 11 रन बनाकर नवीन उल हक की गेंद पर आउट हुए। उन्होंने क्रुणाल पांड्या की गेंद पर लॉन्ग ऑन पर छक्का लगाकर खाता खोला। एक गेंद बाद ही उन्होंने चौका जड़ा, लेकिन अगले ही ओवर में कवर के ऊपर के शॉट मारने के चक्कर में आयुष बडोनी को कैच थमा बैठे।
आईपीएल प्लेऑफ में रोहित शर्मा का बल्ला कभी नहीं चला। उन्होंने 14 पारियों में 9.61 के औसत और 88.02 के स्ट्राइक रेट से 125 रन बनाए हैं। 26 उनका सर्वोच्च स्कोर है। वह 8 पारियों में दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए हैं। उनका स्कोर नाबाद 5, 2, 0, 13, 14, 8, 2, 20, 19, 1, 26, 4, 0, 11 रहा है। हालांकि, फाइनल में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने 6 पारियों में 30.50 के औसत और 129.78 के स्ट्राइक रेट से 183 रन बनाए हैं। उन्होंने दो बार 50 से ज्यादा का स्कोर बनाया है।
आईपीएल 2023 में रोहित शर्मा का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा
आईपीएल 2023 में रोहित शर्मा का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। उन्होंने 15 मैचों की 15 पारियों में 21.60 के औसत से 324 रन बनाए हैं। उन्होंने 2 अर्धशतक जड़े हैं। 65 उनका सर्वोच्च स्कोर है। वह दो पारियों में बगैर खाता खोले पवेलियन लौटे। वह आईपीएल में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। 16 पारियों में बगैर खाता खोले पवेलियन लौट चुके हैं। इस सीजन में वह लगातार 2 मैचों में डक पर पवेलियन लौटे थे।
कैमरन ग्रीन ने सबसे ज्यादा 23 गेंद पर 41 रन बनाए
मुंबई इंडियंस ने एलिमिनेटर में लखनऊ को 183 रन का टारगेट दिया। टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 182 रन बनाए। कैमरन ग्रीन ने सबसे ज्यादा 23 गेंद पर 41 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने 20 गेंद पर 33 रन बनाए। नेहल वढेरा ने 12 गेंद पर 23 रन बनाए। तिलक वर्मा ने 26 रन बनाए। लखनऊ की ओर से नवीन उल हक ने 38 रन देकर 4 विकेट लिए हैं। यश ठाकुर ने 34 रन देकर 3 विकेट लिए।