भारतीय कप्तान रोहित शर्मा बहुत कम मौकों पर फॉर्मल अंदाज में नजर आते हैं। रोहित अकसर टी शर्ट और शॉट्स पहने दिखते हैं। हालांकि बुधवार को वह सीएट अवॉर्ड्स में हिस्सा लेने पहुंचे तो बेहद स्टाइलिश अंदाज में दिखाई दिए।
रोहित शर्मा ने शेयर किया वीडियो
रोहित शर्मा ने इस इवेंट के लिए तैयार होते हुए एक वीडियो भी शेयर किया। इस वीडियो में वह हंसते हुए इवेंट के लिए तैयार होते दिखाई दिए। उन्होंने मॉडल की तरह वॉक भी की। उनके पोज भी फैंस के दिल भा गए। रोहित ने इस वीडियो के कैप्शन में दो स्टार के इमोजी पोस्ट किए।
सूर्यकुमार यादव ने किया कमेंट
पोस्ट को पसंद करने वालों में टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव भी शामिल थे। उन्होंने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘मुंबईचा राजा।’ इसका मतलब है मुंबई का राजा। कई फैंस ने मुंबई इंडियंस के इस स्टार बल्लेबाज का कमेंट लाइक किया। वहीं फैंस को हिटमैन का यह अंदाज पसंद आया। उन्होंने भी कमेंट करते हुए रोहित की तारीफ की। फैंस ने कहा कि रोहित किसी भी एक्टर को टक्कर दे सकते हैं। वहीं कुछ ने लिखा कि रोहित शर्मा का स्टाइल सबसे अलग है।
रोहित शर्मा ने किया खुलासा
रोहित शर्मा ने इस अवॉर्ड फंक्शन में कई खुलासे किए। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप की को लेकर बात की और रहा कि 5 आईपीएल ट्रॉफी यूं ही नहीं जीते हैं। उन्होंने कहा, ‘मैंने पांच आईपीएल ट्रॉफी जीती हैं। इसका एक कारण है। मैं रुकने वाला नहीं हूं, क्योंकि एक बार जब आपको मैच जीतने लगते हैं, कप जीतने का स्वाद मिल जाता है, तो आप रुकना नहीं चाहते और हम एक टीम के रूप में आगे बढ़ते रहेंगे। हम भविष्य में बेहतर चीजों के लिए प्रयास करते रहेंगे।’