IND vs WI 2nd ODI: रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में अपना 28वां वनडे शतक बनाया। यह उनका इस कैलेंडर ईयर में 7वां वनडे शतक है। उन्होंने पहली बार एक कैलेंडर ईयर में 7 शतक लगाए हैं। इसके साथ ही वे एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में सौरव गांगुली और ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर के साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर पहुंच गए। सौरव गांगुली ने 2000 में 32 वनडे मैचों में 56.39 के औसत से 1579 रन बनाए थे। उसमें उनके 7 शतक शामिल थे। वहीं, डेविड वॉर्नर ने 2016 में 23 वनडे में 7 शतकों की मदद से 1388 रन बनाए थे। उनका औसत 63.09 रहा था।

रोहित ने यह शतक लगाने के साथ ही विराट कोहली को एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन और शतक बनाने के मामले में पीछे छोड़ दिया। चालू कैलेंडर ईयर में रोहित का यह 27वां वनडे मैच है। उन्होंने अब तक 59.45 के औसत से 1427 रन बनाए हैं। वहीं, विराट कोहली ने इस कैलेंडर ईयर में अब तक 25 वनडे खेले हैं। इसमें वे अब तक 58.72 के औसत से 1292 रन बना चुके हैं। विराट ने इस कैलेंडर ईयर में अब तक 6 शतक लगाए हैं।

रोहित ने पहली एक कैलेंडर ईयर में 1300 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। इससे पहले उन्होंने 2017 में 21 वनडे मैचों में 71.83 के औसत से 1293 रन बनाए थे। उस साल उन्होंने 6 शतक लगाए थे। हालांकि, रोहित के लिए पिछला साल ज्यादा अच्छा नहीं गया था। वे 2018 में 19 वनडे मैचों में 73.57 के औसत से 1030 रन ही बना पाए थे। तब उनके 5 शतक थे। उस कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज हुआ था। विराट ने तब 14 वनडे मैचों में 133.55 के औसत से 1202 रन बनाए थे। उसमें उनके 6 शतक शामिल थे।

 

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा शतक

शतकबल्लेबाजसाल
9सचिन तेंदुलकर1998
7सौरव गांगुली2000
7डेविड वॉर्नर2016
7रोहित शर्मा2019

वनडे में टीम इंडिया के लिए सर्वोच्च निजी स्कोर

सालबल्लेबाजरन
2013रोहित शर्मा209
2014रोहित शर्मा264
2015रोहित शर्मा150
2016रोहित शर्मा171*
2017रोहित शर्मा208*
2018रोहित शर्मा162
2019रोहित शर्मा159