अफगानिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच के दौरान टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने बड़ी उपलब्धि हासिल की। वर्ल्ड कप में सबसे तेज 1000 रन पूरा करने के मामले में डेविड वॉर्नर की बराबरी की। दोनों ने 19-19 पारी लिए। रोहित शर्मा वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे तेज 1000 रन पूरा करने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को पीछे छोड़ा।
रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ रन चेज के दौरान 5वें ओवर में छक्का जड़कर वर्ल्ड कप में 1000 रन पूरे किए। डेविड वॉर्नर और रोहित शर्मा ने 19-19 पारी में 1000 रन पूरे किए। सचिन तेंदुलकर और एबी डीविलियर्स ने 20-20 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया था। इसके अलावा विवियन रिचर्ड्स और सौरव गांगुली ने 21-21 पारी में 1000 रन पूरे किए थे। अफगानिस्तान ने टीम इंडिया को 273 रन का टारगेट दिया।
पढ़ें भारत-आफगानिस्तान मैच से जुड़े अपडेट्स
वर्ल्ड कप में 1000 रन बनाने वाले चौथे भारतीय
सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और विराट कोहली के बाद रोहित शर्मा वर्ल्ड कप में 1000 रन तक पहुंचने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी हैं। 2019 वर्ल्ड कप रोहित शर्मा के लिए शानदार रहा था। उन्होंने 5 शतक जड़े थे। उन्होंने 9 पारी में 81 के औसत से 648 रन बनाए थे। एक वर्ल्ड कप में 5 शतक जड़ने का करनामा इससे पहले कोई नहीं किया था।
रोहित शर्मा ने 2015 वर्ल्ड कप में बनाए थे 330 रन
इससे पहले विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था। तेंदुलकर ने 6 वर्ल्ड कप में 6 शतक लगाए थे। रोहित ने 2019 में 5 जड़कर उनकी बराबरी कर ली थी। एक शतक उन्होंने 2015 वर्ल्ड कप में जड़ा था। 2015 वर्ल्ड कप में उन्होंने 330 रन बनाए थे। 2023 वर्ल्ड कप की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में वह सस्ते में आउट हो गए थे। वह खाता भी नहीं खेल पाए थे। जोश हेजलवुड ने उन्हें पवेलियन भेज दिया था।