IPL में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने शुक्रवार को अपने जन्मदिन की पार्टी एंडवास में दे दी। रोहित का बर्थडे 30 अप्रैल को है, लेकिन उस दिन मुंबई इंडियंस का मैच राजस्थान रॉयल्स से है, इसलिए रोहित ने एडवांस में अपनी बर्थडे पार्टी मुंबई के वर्ली में आयोजित की। रोहित की पार्टी में मुंबई इंडियंस के तमाम क्रिकेटर पहुंचे। उनकी पार्टी में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज और मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में खेल चुके धवल कुलकर्णी भी पहुंचे, लेकिन वो अपनी एंट्री को लेकर एक नए विवाद में घिर गए हैं।
इस घटना से विवाद में फंसे धवल कुलकर्णी
दरअसल, धवल कुलकर्णी जब रोहित की बर्थडे पार्टी में पहुंचे तो वहां एक घटना हुई जिसको लेकर धवल कुलकर्णी विवादों में आ गए हैं। धवल की एंट्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। उस वीडियो में दिख रहा है कि धवल कुलकर्णी जिस वक्त पार्टी में पहुंचते हैं तो गेट पर एक लड़की अचानक से सड़क पर गिर जाती है। आसपास के लोग उस लड़की की मदद के लिए आगे बढ़ते हैं, लेकिन धवल कुलकर्णी आगे जाने की बजाए अपने फोटो सेशन में व्यस्त हो जाते हैं।
लोगों ने जताई नाराजगी
वीडियो में धवल कुलकर्णी ब्लैक कलर की प्रिंटेड शर्ट और ब्लू जींस पहनकर वेन्यू पर पहुंचते हैं। उनकी एंट्री के समय ही एक लड़की गेट पर अचानक से गिर जाती है। धवल कुलकर्णी ने उस लड़की को गिरते हुए भी देखा, लेकिन उसकी मदद के लिए आगे जाने की बजाए वो वहीं खड़े होकर फोटो सेशन में बिजी हो जाते हैं। वहीं लड़की को संभालने के लिए 2-3 लोग वहां आ जाते हैं। धवल के इस रवैये पर लोग कड़ी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं और उन्हें एक बुरा इंसान बता रहे हैं।
वीडियो पर लोगों के कॉमेंट
धवल कुलकर्णी की इस वीडियो पर लोग गुस्से से भरे कॉमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, “महिलाओं के लिए इसके पास सम्मान नहीं है।” वहीं एक अन्य यूजर ने कॉमेंट बॉक्स में लिखा है- “लड़की हो या लड़का कोई भी गिरे तो उठाना चाहिए पर यह तो फोटो खिंचा रहा है। फेम जो मिल गया अब क्या काम दुनिया से” एक अन्य यूजर ने लिखा- इसके अंदर इंसानियत नहीं है और ना ही गिरती हुई महिला के प्रति सम्मान है।