भारतीय टी20 टीम के फिनिशर बल्लेबाज रिंकू सिंह का प्रदर्शन विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में लाजवाब रहा है। उन्होंने बल्लेबाजी के साथ-साथ अपनी कप्तानी के कौशल को भी मौजूदा टूर्नामेंट में दिखाया है। उनकी कप्तानी में उत्तर प्रदेश की टीम ने लगातार छह मैच अभी तक जीत लिए हैं। जबकि रिंकू सिंह के बल्ले से 6 मैचों की छह पारियों में 120 से अधिक की औसत से 373 रन बनाए हैं।
अर्जुन तेंदुलकर बल्ले और गेंद दोनों से फ्लाप; 5 मैचों में नहीं मिला एक भी विकेट, बनाए सिर्फ इतने रन
रिंकू सिंह बनेंगे केकेआर के कप्तान?
रिंकू सिंह लगातार अपने बल्लेबाजी के प्रदर्शन और कैप्टेंसी की काबिलियत से सभी का दिल जीत रहे हैं। इसके बाद एक तरफ जहां उन्हें भारत के लिए टी20 और वनडे दोनों में मौका देने की मांग उठने लगी है। वहीं फैंस सोशल मीडिया पर रिंकू सिंह को केकेआर का अगला कप्तान भी बताने लगे हैं। अब देखना होगा कि क्या आईपीएल 2026 से पहले रिंकू सिंह को कोलकाता की कप्तानी मिलती है या नहीं?
रिंकू सिंह ने अपनी कप्तानी में यूपी को मौजूदा विजय हजारे ट्रॉफी में लगातार छह जीत दिला दी हैं। केकेआर को भी एक युवा और अच्छे कप्तान की तलाश है। हालांकि, अभी अजिंक्य रहाणे टीम के साथ मौजूद हैं और पिछले सीजन उन्होंने ही कप्तानी की थी। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में आईपीएल 2024 जीतने के बाद फ्रेंचाइजी से उनकी विदाई हो गई और तब से टीम को ऐसे ही जुझारू कप्तान की तलाश है।
अब फैंस रिंकू को केकेआर के कप्तान के रूप में देख रहे हैं। कई लोग सोशल मीडिया पर रिंकू सिंह को कप्तान बनाने के समर्थन में पोस्ट कर रहे हैं। यूजर्स का मानना है कि केकेआर को अब नया कप्तान मिल गया है। अंतिम फैसला इस पर फ्रेंचाइजी मैनेजमेंट ही लेगा कि आगामी आईपीएल के सीजन में कौन तीन बार की चैंपियन टीम की कमान संभालेगा।
रिंकू सिंह का लाजवाब प्रदर्शन
विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में जहां बतौर कप्तान अभी तक रिंकू सिंह अजेय हैं। वहीं उन्होंने छह में चार पारियों में फिफ्टी प्लस का स्कोर बनाया है। इसमें एक शतक भी शामिल है जब चंडीगढ़ के खिलाफ उन्होंने नाबाद 106 रन बनाए थे।
IND U19 vs SA U19: वैभव-आरोन ओपनर, युवराज की एंट्री? तीसरे वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11
रिंकू सिंह ने इस टूर्नामेंट में अभी तक 67, 106 नाबाद, 63, 37 नाबाद, 41 और 57 नाबाद की पारियां खेली हैं। उनकी टीम ने छठे राउंड में विदर्भ को 54 रन से हराकर ग्रुप बी में नंबर 1 स्थान पर कब्जा बरकरार रखा है।
