आईपीएल 2023 में केकेआर के प्रदर्शन ने जरूर निराश किया, लेकिन इस टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज रिंकू सिंह स्टार परफॉर्मर के रूप में उभरे। इस सीजन में केकेआर के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले रिंकू सिंह को हर मैच में खेलने का इस बार मौका मिला और उन्होंने अपनी योग्यता भी साबित की। उन्होंने मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हुए टीम के लिए फिनिशर की भूमिका बखूबी निभाई। अपनी रन बनाने की योग्यता और खुलकर छक्के लगाने की अपनी काबिलियत के दम पर उन्होंने ड्वेन ब्रावो, एमएस धोनी, रोहित शर्मा व दिनेश कार्तिक जैसे बड़े-बड़े दिग्गजों का रिकॉर्ड तोड़ा।
रिंकू सिंह ने ब्रावो, रोहित व धोनी को पीछे छोड़ा
रिंकू सिंह ने आईपीएल के इस सीजन जमकर छक्के लगाए, लेकिन 20वें ओवर में उन्होंने कुल 9 छक्के जड़े। अब वो एक आईपीएल सीजन के 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पहले नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने एक साथ ब्रावो, रोहित व एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने एक आईपीएल सीजन के 20वें ओवर में 8-8 छक्के लगाए थे।
आईपीएल के एक सीजन में 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के
9 – रिंकू सिंह, 2023 (27 गेंदें)
8 – ब्रावो सिंह, 2012 (33)
8 – रोहित सिंह, 2013 (17)
8 – एमएस धोनी, 2014 (31)
8 – हार्दिका पंड्या, 2019 (23)
8 – एमएस धोनी, 2019 (29)
7* – एमएस धोनी, 2023 (28)
5 साल बाद टूटा दिनेश कार्तिक का रिकॉर्ड
आईपीएल के एक सीजन में 5वें या फिर उससे निचले क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजी रिंकू सिंह बन गए। उन्होंने आईपीएल 2023 में 474 रन बनाकर दिनेश कार्तिक का 5 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। रिंकू सिंह से पहले आईपीएल के एक सीजन में 5वें या फिर उससे निचले क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दिनेश कार्तिक के नाम पर दर्ज था जिन्होंने साल 2018 में 472 रन बनाए थे।
एक आईपीएल सीजन में सर्वाधिक रन (5 या उससे कम पर बल्लेबाजी करते हुए)
474 रन – रिंकू सिंह (2023)
472 रन – दिनेश कार्तिक (2018)
437 रन – डेविड मिलर (2022)
419 रन – कीरोन पोलार्ड (2013)
406 रन – आंद्रे रसेल (2019)
386 रन – इयोन मोर्गन (2020)
चेज करते हुए आईपीएल के 19वें या 20वें ओवर में सबसे ज्यादा रन रिंकू सिंह के नाम
आईपीएल में चेज करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में रिंकू सिंह नंबर एक पर हैं और उन्होंने गुजरात के खिलाफ खेली अपनी पारी के बाद अपने ही पुराने रिकॉर्ड में सुधार किया। गुजरात के खिलाफ चेज करते हुए उन्होंने 19वें और 20वें ओवर में कुल 41 रन बनाए। इसी साल उन्होंने लखनऊ के खिलाफ चेज करते हुए आखिरी दो ओवर में 36 रन बनाए थे। इससे पहले ये रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम पर दर्ज था।
आईपीएल में पीछा करते हुए अंतिम 2 ओवर (19वें और 20वें) में एक बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक रन
41 रन – रिंकू सिंह बनाम जीटी, 2023
36 रन – रिंकू सिंह बनाम एलएसजी, 2023
33 रन – एमएस धोनी बनाम आरसीबी, 2019
33 रन – निकोलस पूरन बनाम सीएसके, 2022
आईपीएल के एक सीजन में डेथ ओवरों में सबसे ज्यादा रन
253 रन – 2014 में एमएस धोनी
242 रन – दिनेश कार्तिक 2022 में
241 रन – रिंकू सिंह 2023 में
240 रन – 2013 में एमएस धोनी
218 रन – शिमरोन हेटमेयर 2022 में