भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री गुरुवार को अपना आखिरी मुकाबला खेलने वाले हैं। छेत्री अपने 19 साल के करियर को अलविदा कहने वाले हैं। छेत्री बीते 19 सालों में भारतीय टीम के अलावा कई अलग-अलग क्लब से खेले। वह भारत के सबसे कामयाब और लोकप्रिय फुटबॉलर हैं। इसके बावजूद वह भारत के सबसे अमीर फुटबॉलर नहीं है। भारत के सबसे अमीर खिलाड़ी गौरामांगी सिंह हैं। इस खिलाड़ी की नेटवर्थ सुनील छेत्री से पांच गुना ज्यादा है।

Sunil Chhetri Last International Match Live Score, FIFA World Cup 2024 Qualifiers Match LIVE In Hindi: Watch Here

सुनील छेत्री से पांच गुना ज्यादा है नेटवर्थ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुनील छेत्री की नेटवर्थ लगभग 8 करोड़ रुपए हैं (सुनील छेत्री किन-किन जरियों से करते हैं कमाई, जानने के लिए यहां क्लिक करें)। वहीं गौरामांगी की नेटवर्थ उनसे लगभग पांच गुना ज्यादा है। गौरामांगी 41 करोड़ रुपए के मालिक हैं। गौरामांगी साल 2019 में संन्यास ले चुके हैं लेकिन अब भी सबसे अमीर फुटबॉलर हैं। गौरामांगी पूर्व भारतीय कप्तान बाईचुंग भूटिया और मौजूदा गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू से भी ज्यादा अमीर हैं। गौरामांगी इन तीनों खिलाड़ियों के साथ टीम में खेल चुके हैं।

कौन है गौरामांगी सिंह

गौरांमांगी सिंह मणिपुर की राजधानी इम्फाल के एक छोटे से गांव से आते हैं। उन्होंने टाटा फुटबॉल अकेडमी से ट्रेनिंग ली। वह साल 2004 से लेकर 2019 तक भारतीय टीम के लिए खेले। उन्होंने भारत के लिए 71 गोल किए। इसके अलावा सात गोल में एसिस्ट भी किया। गौरामांगी को उनकी लंबाई के कारण हेड स्पेशलिस्ट माना जाता था। गौरामांगी छह फुट एक इंच लंबे थे। गौरामांगी मोहन बागान, चर्चिल ब्रदर्स, चेन्नईयन और पुणे सिटी जैसे क्लब के लिए खेले हैं।

विराट कोहली से खास रिश्ता

सुनील छेत्री की तरह गौरामांगी का भी भारतीय स्टार क्रिकेटर विराट कोहली के साथ खास रिश्ता। यह रिश्ता प्रोफेशनल रिश्ता है। विराट कोहली आईएसएल क्लब एफसी गोवा के मालिक हैं। गौरामांगी इस समय इसी क्लब के सहायक कोच हैं। वह साल 2022 में इस क्लब से जुड़े थे। वहीं इससे पहले बेंगलुरु एफसी क्लब के साथ भी बतौर सहायक कोच काम कर चुके हैं। सुनील छेत्री भी बेंगलुरु एफसी के लिए खेलते हैं। छेत्री और विराट कोहली की गहरी दोस्ती के बारे में फैंस काफी समय से जानते हैं। दोनों एक-दूसरे का उत्साह बढ़ाते रहते हैं।