विमेंस प्रीमियर लीग 2026 में मैच दर मैच कई बड़े कीर्तिमान बनते जा रहे हैं। रविवार (11 जनवरी 2026) के दिन गुजरात जायंट्स की सोफी डिवाइन ने दिल्ली कैपिटल्स की स्नेह राणा के ओवर में 32 रन ठोके थे। अब 24 घंटे के अंदर ही दोबारा ऐसा हुआ और आरसीबी की ग्रेस हैरिस ने डियांड्रा डॉटिन के ओवर में 32 रन ठोक दिए।
इस ओवर में वैसे तो लग रहा था कि स्कोर 32 के पार जाएगा और यह अकेला सबसे महंगा ओवर बनेगा। आखिरी गेंद पर डॉटिन ने कोई रन नहीं दिया और यह संयुक्त रूप से लीग के इतिहास का सबसे महंगा ओवर बना। ग्रेस हैरिस ने इस मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 22 गेंद पर ही अपना पचासा पूरा कर लिया। ग्रेस हैरिस ने 40 गेंद पर 85 रन की तूफारी पारी खेली।
4,6,4,6,6,4…डियांड्रा की जमकर कुटाई
इस ओवर की डियांड्रा डॉटिन ने नो बॉल से शुरुआत की और इस गेंद पर हैरिस ने चौका जड़ा दिया। उसके बाद उन्होंने अगली गेंद पर छक्का लगाया, फिर चौका, फिर लगातार दो छक्के लगा दिए। इसके बाद ओवर की चौथी गेंद पर उन्होंने फिर चौका जड़ दिया। इसके बाद डियांड्रा ने वाइड बॉल फेंकी और पांचवीं गेंद पर फिर से चौका खा गईं। आखिरी गेंद उन्होंने डॉट निकाली और इस तरह ओवर में 32 रन दिए।
Women's Premier League, 2026
Royal Challengers Bengaluru
145/1 (12.1)
UP Warriorz
143/5 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 5 )
Royal Challengers Bengaluru beat UP Warriorz by 9 wickets
WPL इतिहास के सबसे महंगे ओवर
- 32 रन: डियांड्रा डॉटिन (यूपी वॉरियर्स) बनाम आरसीबी, नवी मुंबई 2026
- 32 रन: स्नेह राणा (दिल्ली कैपिटल्स) बनाम गुजरात जायंट्स, नवी मुंबई 2026
- 28 रन: दीप्ति शर्मा (यूपी वॉरियर्स) बनाम आरसीबी, लखनऊ 2025
- 27 रन: तनुजा कंवर (गुजरात जायंट्स) बनाम आरसीबी, ब्रेबोर्न (मुंबई) 2023
आरसीबी की तूफानी शुरुआत
इस मैच में 144 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी को ग्रेस हैरिस और कप्तान स्मृति मंधाना ने तूफानी शुरुआत दिलाई। पॉवरप्ले के 6 ओवर में आरसीबी ने 78 रन बिना कोई विकेट खोए बना दिए। देखते ही देखते 8 ओवर में टीम का स्कोर बिना किसी विकेट के 100 पार पहुंच गया था।
वहीं WPL में पॉवरप्ले के अंदर अर्धशतक लगाने वाली ग्रेस हैरिस चौथी बैटर बनीं। यह भी 24 घंटे के अंदर दूसरी बार हुआ। चौथे मैच में गुजरात जायंट्स की सोफी डिवाइन ने भी यही कारनामा किया था। इस सीजन से पहले पिछले तीन सीजन में सिर्फ दो खिलाड़ी ही ऐसा कर पाई थीं।
WPL में पॉवरप्ले के अंदर अर्धशतक पूरा करने वाली खिलाड़ी
- सोफी डिवाइन: 65(27), गुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, नवी मुंबई 2026
- ग्रेस हैरिस: 55 (24)*, आरसीबी बनाम यूपी वॉरियर्स, नवी मुंबई 2026
- शेफाली वर्मा: 62(23), दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स, नवी मुंबई 2023
- सोफिया डंकली: 54(22), गुजरात जायंट्स बनाम आरसीबी, ब्रेबोर्न 2023
