इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024)के छठे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 4 विकेट से हरा दिया। सोमवार (25 मार्च) को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 176 रन बनाए। कप्तान शिखर धवन ने 45 रन बनाए। जितेश शर्मा ने 27, प्रभसिमरन सिंह ने 25 और सैम करन ने 23 रन बनाए। शशांक सिंह ने अंत में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने 8 गेंद पर नाबाद 21 रन बनाए। मोहम्मद सिराज और ग्लेन मैक्सवेल ने 2-2 विकेट लिए। यश दयाल और अल्जारी जोसेफ ने 1-1 विकेट लिए। बेंगलुरु ने 177 रन के टारगेट को 19.2 ओवर में हासिल कर लिया। दिनेश कार्तिक और इम्पैक्ट प्ले महिलार लमरोर ने शानदार बल्लेबाजी की। आखिरी ओवर में बेंगलुरु को 10 रन चाहिए थे। दिनेश कार्तिक ने छक्का और चौका लगाकर अर्शदीप सिंह के 2 गेंद पर ही जीत दिला दी। दिनेश कार्तिक 10 गेंद पर 28 और महिपाल लमरोर 8 गेंद पर 17 रन बनाकर नाबाद रहे। विराट कोहली ने 49 गेंद पर 77 रन बनाए। पंजाब के लिए कगिसो रबाडा ने और हरप्रीत बरार ने 2-2 विकेट लिए। सैम करन और हर्षल पटेल ने 1-1 विकेट लिए। आरसीबी की टीम पहला मैच हारी थी। चेन्नई सुपर किंग्स ने उसे हराया था। पंजाब की टीम पहला मैच जीती थी। दिल्ली कैपिटल्स को हराया था।

Live Updates

RCB vs PBKS TATA IPL 2024 Live Cricket Score: विराट कोहली ने 49 गेंद पर 77 रन बनाए।

23:20 (IST) 25 Mar 2024
RCB vs PBKS Live Score: दिनेश कार्तिक ने आरसीबी के लिए मैच फिनिश किया

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024)के छठे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 4 विकेट से हरा दिया। बेंगलुरु ने 177 रन के टारगेट को 19.2 ओवर में हासिल कर लिया। दिनेश कार्तिक और इम्पैक्ट प्लेयर महिलार लमरोर ने शानदार बल्लेबाजी की। आखिरी ओवर में बेंगलुरु को 10 रन चाहिए थे। दिनेश कार्तिक ने छक्का और चौका लगाकर अर्शदीप सिंह के 2 गेंद पर ही जीत दिला दी। दिनेश कार्तिक 10 गेंद पर 28 और महिपाल लमरोर 8 गेंद पर 17 रन बनाकर नाबाद रहे। विराट कोहली ने 49 गेंद पर 77 रन बनाए। पंजाब के लिए कगिसो रबाडा ने और हरप्रीत बरार ने 2-2 विकेट लिए। सैम करन और हर्षल पटेल ने 1-1 विकेट लिए।

22:56 (IST) 25 Mar 2024
IPL 2024 Live Score: अनुज रावत को सैम करन ने पवेलियन भेजा

अनुज रावत को सैम करन ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 11 रन बनाए। इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर महिपाल लमरोर हैं। दिनेश कार्तिक क्रीज पर। बेंगलुरु ने 16.2 ओवर में 6 विकेट पर 134 रन बना लिए हैं। 21 गेंद पर 43 रन चाहिए।

22:51 (IST) 25 Mar 2024
RCB vs PBKS Live Score: हर्षल पटेल ने विराट कोहली को पवेलियन भेजा

हर्षल पटेल ने विराट कोहली को पवेलियन भेजा। उन्होंने 49 गेंद पर 77 रन बनाए। बेंगलुरु ने 16 ओवर में 5 विकेट पर 130 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 24 गेंद पर 47 रन चाहिए। अनुज रावत 11 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज दिनेश कार्तिक हैं।

22:34 (IST) 25 Mar 2024
PBKS vs RCB Live Score: हरप्रीत बरार ने पंजाब किंग्स की मैच में वापसी कराई

हरप्रीत बरार ने पंजाब किंग्स की मैच में वापसी कराई है। 2 ओवर में 2 विकेट झटके। रजत पाटीदार 18 और ग्लेन मैक्सवेल 3 रन बनाकर आउ। विराट कोहली 64 और अनुज रावत 1 रन बनाकर क्रीज पर। बेंगलुरु का स्कोर 13 ओवर में 4 विकेट पर 106 रन। जीत के लिए 42 गेंद पर 71 रन चाहिए।

22:19 (IST) 25 Mar 2024
लाइव क्रिकेट स्कोर: विराट कोहली का अर्धशतक

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 9.3 ओवर में 2 विकेट पर 81 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 62 गेंद पर 92 रन चाहिए। रजत पाटीदार 18 और विराट कोहली 50 रन बनाकर क्रीज पर।

22:05 (IST) 25 Mar 2024
RCB vs PBKS Live Score: कोहली और पाटीदार क्रीज पर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 7 ओवर में 2 विकेट पर 56 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 78 गेंद पर 121 रन चाहिए। रजत पाटीदार 7 और विराट कोहली 37 रन बनाकर क्रीज पर।

21:55 (IST) 25 Mar 2024
IPL 2024 Live Score: कैमरन ग्रीन आउट

कगिसो रबाडा ने कहर बरपाया है। उन्होंने कैमरन ग्रीन को पवेलियन भेजा। ग्रीन ने 3 रन बनाए। विराट कोहली तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं। वह 16 गेंद पर 8 चौके की मगग से 33 रन बनाकर खेल रहे हैं। बेंगलुरु ने 4.5 ओवर में 2 विकेट पर 43 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 91 गेंद पर 134 रन चाहिए।

21:44 (IST) 25 Mar 2024
RCB vs PBKS Live: फाफ डुप्लेसिस को कगिसो रबाडा ने पवेलियन भेजा

फाफ डुप्लेसिस को कगिसो रबाडा ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 3 रन बनाए। बेंगलुरु का स्कोर 2.4 ओवर में 1 विकेट पर 26 रन। विराट कोहली 21 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज कैमरन ग्रीन हैं।

21:33 (IST) 25 Mar 2024
लाइव क्रिकेट स्कोर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का बल्लेबाजी शुरू

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का बल्लेबाजी शुरू हो गई है। विराट कोहली और फाफ डुप्लेसिस क्रीज पर। सैम करन ने गेंदबाजी की शुरुआत की। विराट कोहली ने पहले गेंद का सामना किया। स्लिप में जॉनी बेयरस्टो ने दूसरी गेंद पर कैच छोड़ा। चौका मिला। इसके बाद लगातार दो और चौके लगे। छठी गेंद पर फिर चौका लगा। बेंगलुरु ने पहले ओवर के बाद बगैर विकेट के 16 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 161 रन और चाहिए।

21:17 (IST) 25 Mar 2024
IPL 2024 Live Score: पंजाब ने बेंगलुरु को दिया 177 का टारगेट

पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 176 रन बनाए। शशांक सिंह ने अंत में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने 8 गेंद पर नाबाद 21 रन बनाए। हरप्रीत बरार 2 रन बनाकर नाबाद रहे। पंजाब किंग्स के लिए सबसे ज्यादा रन कप्तान शिखर धवन ने 45 रन बनाए। जितेश शर्मा ने 27, प्रभसिमरन सिंह ने 25 और सैम करन ने 23 रन बनाए। मोहम्मद सिराज और ग्लेन मैक्सवेल ने 2-2 विकेट लिए। यश दयाल और अल्जारी जोसेफ ने 1-1 विकेट लिए।

21:04 (IST) 25 Mar 2024
IPL 2024 Live: जितेश शर्मा को मोहम्मद सिराज ने पवेलियन भेजा

जितेश शर्मा को मोहम्मद सिराज ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 27 रन बनाए। शशांक सिंह 3 रन बनाकर क्रीज पर। पंजाब किंग्स का स्कोर 18.4 ओवर में 6 विकेट 154 रन है।

20:59 (IST) 25 Mar 2024
RCB vs PBKS Live Score: सैम करन को यश दयाल ने पवेलियन भेजा

सैम करन को यश दयाल ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 17 गेंद पर 23 रन बनाए। जितेश शर्मा 26 रन बनाकर क्रीज। नए बल्लेबाज शशांक सिंह हैं। उन्होंने 2 रन लेकर खाता खोला। पंजाब किंग्स ने 18 ओवर में 5 विकेट पर 152 रन बना लिए हैं।

20:45 (IST) 25 Mar 2024
लाइव क्रिकेट स्कोर: जितेश शर्मा और सैम करन क्रीज पर

पंजाब किंग्स ने 16 ओवर में 4 विकेट पर 132 रन बना लिए हैं। जितेश शर्मा 19 और सैम करन 14 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 23 गेंद पर 34 रन की साझेदारी हुई।

20:28 (IST) 25 Mar 2024
लाइव क्रिकेट स्कोर: लिविंगस्टोन और धवन आउट

अलजारी जोसेफ ने लियाम लिविगस्टोन को पवेलियन भेजा। उन्होंने 17 रन बनाए। अगले ओवर की पहली गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल ने शिखर धवन को पवेलियन भेजा। उन्होंने 37 गेंद पर 45 रन बनाए। जितेश शर्मा और शिखर धवन क्रीज पर।

20:13 (IST) 25 Mar 2024
Live Cricket Score: ग्लेन मैक्सवेल ने प्रभसिमरन सिंह को पवेलियन भेजा

ग्लेन मैक्सवेल ने प्रभसिमरन सिंह को पवेलियन भेजा। उन्होंने 25 रन बनाए। शिखर धवन 37 रन बनाकर क्रीज पर। पंजाब किंग्स का स्कोर 8.5 ओवर में 2 विकेट पर 72 रन

20:00 (IST) 25 Mar 2024
IPL 2024 Live Cricket Score: शिखर धवन और प्रभसिमरन सिंह क्रीज पर

पंजाब किंग्स ने 6 ओवर में 1 विकेट पर 40 रन बना लिए हैं। शिखर धवन 21 और प्रभसिमरन सिंह 10 रन बनाकर क्रीज पर। नए गेंदबाज कैमरन ग्रीन हैं। यश दयाल ने अच्छी गेंदबाजी की है 3 ओवर में 10 रन दिए हैं।

19:45 (IST) 25 Mar 2024
लाइव क्रिकेट स्कोर: मोहम्मद सिराज ने पंजाब किंग्स को पहला झटका दिया

मोहम्मद सिराज ने पंजाब किंग्स को पहला झटका दिया। उन्होंने जॉनी बेयरस्टो को 8 रन पर पवेलियन भेजा। बेयरस्टो ने लगातार 2 गेंद पर चौका जड़ा था। प्रभसिमरन सिंह नए बल्लेबाज हैं। उन्होंने दूसरी गेंद पर चौके से खाता खोला। शिखर धवन 8 रन बनाकर क्रीज पर। पंजाब ने 3 ओवर में 1 विकेट पर 21 रन बना लिए हैं।

19:35 (IST) 25 Mar 2024
RCB vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी शुरू

पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। शिखर खवन और जॉनी बेयरस्टो क्रीज पर। मोहम्मद सिराज ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। धवन ने पहली ही गेंद पर चौके से खाता खोला। इसके बाद सिर्फ 3 रन बने। बेंगलुरु ने पहले ओवर के बाद बगैर विकेट 7 रन बना लिए हैं। शिखर धवन 7 और जॉनी बेयरस्टो बगैर खाता खोले क्रीज पर।

19:13 (IST) 25 Mar 2024
PBKS vs RCB Live Score: ये हैं दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर्स

पंजाब किंग्स - अर्शदीप सिंह, रिले रोसौव, तनय त्यागराजन, हरप्रीत भाटिया, विदवथ कावेरप्पा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - सुयश प्रभुदेसाई, महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, विजयकुमार वैश्य, स्वप्निल सिंह।

19:09 (IST) 25 Mar 2024
RCB vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11

शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, सैम करन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, शशांक सिंह, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, राहुल चाहर।

19:08 (IST) 25 Mar 2024
IPL 2024 Live Score: आरसीबी की प्लेइंग 11

फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन, दिनेश कार्तिक, अनुज रावत (विकेटकीपर), अल्जारी जोसेफ, मयंक डागर, मोहम्मद सिराज, यश दयाल।

19:05 (IST) 25 Mar 2024
RCB vs PBKS TATA IPL 2024 Live Cricket Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पंजाब किंग्स पहले बल्लेबाजी करेगी। दोनों टीमों की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं हुआ।

18:29 (IST) 25 Mar 2024
RCB vs PBKS Live Score: ये है पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग 11

शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, सैम कुरेन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, शशांक सिंह, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, राहुल चाहर।

18:20 (IST) 25 Mar 2024
RCB vs PBKS Live Score: आरसीबी की संभावित प्लेइंग इलेवन

आरसीबी की संभावित प्लेइंग इलेवन – फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन, दिनेश कार्तिक, अनुज रावत (विकेटकीपर), कर्ण शर्मा, लॉकी फर्ग्यूसन, मयंक डागर, मोहम्मद सिराज

18:12 (IST) 25 Mar 2024
IPL 2024, LIVE Updates: बेंगलुरु में भी जारी रहेगा मेजबान टीम की जीत का सिलसिला

आईपीएल 2024 अब तक पांच खेले गए हैं। सभी मैच मेजबान टीमों ने अपने नाम किए हैं। आरसीबी भी आज अपने घर पर पहला मैच खेलने वाली है।

17:34 (IST) 25 Mar 2024
लाइव क्रिकेट स्कोर: RCB का टेंशन बढ़ाएगा 2023 का रिकॉर्ड

आरसीबी ने आईपीएल 2023 में चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए पांच नाइट मैचों में से चार में हार का सामना किया। उसका यह रिकॉर्ड फाफ डुप्लेसिस की टीम का टेंशन बढ़ाएगा।

17:25 (IST) 25 Mar 2024
Live Cricket Score: पंजाब किंग्स जीता था पहला मैच

पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2024 में अपने सफर की शुरुआत जीत से की। शिखर धवन की अगुआई वाली टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को 4 विकेट से हराया था।

17:16 (IST) 25 Mar 2024
IPL 2024 Live Cricket Score: आरसीबी को पहले मैच में मिली थी हार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का यह इस सीजन का दूसरा मैच होगा। पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने उसने 6 विकेट से हराया था। ऐसे में टीम पंजाब को हराकर पहली जीत दर्ज करना चाहेगी।

17:10 (IST) 25 Mar 2024
RCB vs PBKS Live Score: बेंगलुरु के सामने पंजाब

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) का छठा मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने अभी तक इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 चरण में सिर्फ एक ही मैच खेला है लेकिन इसने उनकी गेंदबाजी की कमजोरी को उजागर कर दिया है जिससे सोमवार को यहां चिन्नास्वामी स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाले मैच में उन्हें गेंदबाजों से बेहतर प्रदर्शन की जरूरत होगी। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ इस चरण के शुरूआती मैच में तेज गेंदबाज आंख बंद करके शॉर्ट पिच गेंद फेंकने की रणनीति पर डटे रहे जबकि चेपॉक की पिच पर स्पिनरों के लिए ज्यादा कुछ नहीं था। आरसीबी के तीन स्पिनरों मयंक डागर, कर्ण शर्मा और ग्लेन मैक्सवेल ने मिलकर पांच ओवर फेंके और वे बल्लेबाजों को परेशान नहीं कर सके। इन तीनों ने मिलकर 37 रन देकर महज एक विकेट झटका।