RCB vs KKR IPL 2024: आरसीबी के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के नाम पर वैसे तो आईपीएल में कई बड़े-बड़े रिकॉर्ड्स दर्ज हैं, लेकिन छक्का लगाने के मामले में भी वह अपनी टीम यानी आरसीबी के सिक्सर किंग बनने के बेहद करीब हैं। विराट कोहली अगर केकेआर के खिलाफ मैच में 3 छक्के लगा देते हैं तो वह इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लेंगे और क्रिस गेल पीछे छूट जाएंगे। इसके अलावा विराट कोहली टी20 क्रिकेट में एक टीम के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन जाएंगे।

गेल का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब कोहली

आरसीबी के लिए आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज क्रिस गेल थे। गेल ने इस टीम के लिए आईपीएल में कुल 85 मैच खेले थे और इस दौरान उन्होंने 239 छक्के लगाए थे। वहीं विराट कोहली की बात करें तो उन्होंने आरसीबी के लिए अब तक 239 मैच खेले हैं और इसमें उनके नाम पर 237 छक्के दर्ज हैं। विराट कोहली जैसे ही 3 छक्के लगा देते हैं वह आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज तो बनेंगे ही साथ ही साथ वह टी20 क्रिकेट में किसी एक टीम के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन जाएंगे।

आरसीबी के लिए क्रिस गेल के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर एबी डिविलियर्स हैं। एबी ने इस टीम के लिए 156 मैच खेले थे और इसमें उन्होंने 238 छक्के लगाए थे। अगर कोहली 2 छक्के लगाते हैं तो वह एबी को पीछे छोड़ गेंदे। वैसे कोहली इन दोनों के रिकॉर्ड को तोड़ने के बेहद करीब हैं और संभव है कि वह केकेआर के खिलाफ हुए मैच में ही यह कमाल कर दें।

आईपीएल में एक टीम के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

क्रिस गेल- आरसीबी- 239 छक्के
एबी डिविलियर्स- आरसीबी- 238 छक्के
विराट कोहली- आरसीबी- 237 छक्के
किरोन पोलार्ड- मुंबई- 223 छक्के
रोहित शर्मा- मुंबई- 210 छक्के
एमएस धोनी- सीएसके- 210 छक्के