इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) में शनिवार (3 मई) को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ओपनर बल्लेबाज विराट कोहली से तूफानी बैटिंग देखने को मिली। कोहली ने पर्पल कैप रेस में शामिल खलील अहमद को लगातार 2 गेंद पर 2 छक्के जड़े। इसके बाद उन्होंने अंशुल कंबोज को भी एक छक्का जड़ा। इन 3 छक्कों के साथ कोहली ने 2 बड़ी उपलब्धि अपने नाम की।
विराट कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए 300 से ज्यादा छक्के जड़ दिए हैं। टी20 में आरसीबी या किसी अन्य टीम के लिए किसी खिलाड़ी ने इससे ज्यादा छक्के नहीं जड़े हैं। कोहली के बाद दूसरे नंबर पर आरसीबी के लिए क्रिस गेल ने 263 छक्के जड़े हैं। रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए 262 छक्के जड़े हैं। किरोन पोलार्ड ने मुंबई इंडियंस के लिए 258 छक्के जड़े हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए महेंद्र सिंह धोनी ने 257 छक्के जड़े हैं।
टी20 में किसी टीम के लिए सबसे ज्यादा छक्के
301 – विराट कोहली (RCB)
263 – क्रिस गेल (RCB)
262 – रोहित शर्मा (MI)
258 – कीरोन पोलार्ड (MI)
257 – एमएस धोनी (CSK)
चिन्नस्वामी में छक्के लगाने के मामले में गेल को पीछे छोड़ दिया
विराट कोहली ने चिन्नस्वामी स्टेडियम में भी छक्के लगाने के मामले में क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया। कोहली ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ तीसरा छक्का जड़ा तो चिन्नास्वामी में उनके 153 सिक्स हो गए। वह टी20 में एक वेन्यू पर सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए। क्रिस गेल ने चिन्नास्वामी में 151 छक्के जड़े हैं। क्रिस गेल ने मीरपुर में 138 छक्के जड़े हैं। नॉटिंघम में एलेक्स हेल्स ने 135 और वानखेड़े में रोहित शर्मा ने 122 छक्के जड़े हैं।
टी20 में एक मैदान पर सबसे ज्यादा छक्के
152* – विराट कोहली, बेंगलुरु
151 – क्रिस गेल, बेंगलुरु
138 – क्रिस गेल, मीरपुर
135 – एलेक्स हेल्स, नॉटिंघम
122 – रोहित शर्मा, वानखेड़े