भारत के दिग्गज क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने बुधवार (27 अगस्त) को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से संन्यास ले लिया। वह आईपीएल में 5 टीमों चेन्नई सुपर किंग्स, राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स, पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के लिए खेले। इस दिग्गज खिलाड़ी ने 16 साल के करियर में 221 मैच खेले और 833 रन बनाए और 187 विकेट लिए। वह आईपीएल के 5 सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज के तौर पर रिटायर हुए।

रविचंद्रन अश्विन के आईपीएल करियर को बल्लेबाजी, गेंदबाजी या कप्तानी के लिए याद नहीं किया जाएगा। इसके बाद भी उनका आईपीएल करियर अनोखा रहा। अश्विन को क्रांतिकारी फैसलों के लिए याद किया जाएगा। मांकडिंग को अब रन आउट कहा जाने लगा है तो इसमें अश्विन का बड़ा हाथ है। अश्विन ने रिटायर आउट को भी चलन में लाने का काम किया। वह आईपीएल में पहली बार इस तरह आउट होने वाले खिलाड़ी थे। अब इस नियम का इस्तेमाल बढ़ गया है।

अश्विन ने बटलर को किया था ‘मांकडिंग’

आईपीएल 2019 में पंजाब किंग्स (तब किंग्स इलेवन पंजाब) के कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने राजस्थान रॉयल्स को मांकडिंग यानी नॉन स्ट्राइकर एंड पर रन आउट कर दिया था। इसके बाद क्रिकेट भावना को लेकर सवाल उठे। खिलाड़ियों, कॉमेंटेटर्स और बीसीसीआई पदाधिकारियों की राय बंटी हुई थी। इसके बाद भी कई ऐसे मौके आए जब इस नियम को लेकर बहस हुई। अश्विन हमेशा इस नियम के पक्ष में रहे। आईसीसी ने क्रिकेट भावना की बहस खत्म करने के लिए ‘मांकडिंग’ को अब रन आउट की श्रेणी में डाल दिया है। इस तरह से आउट होने पर बल्लेबाज रन आउट माना जाएगा।

‘हर अंत की एक नई शुरुआत होती है’, अश्विन ने यह कहते हुए IPL से भी लिया संन्यास

रिटायर्ड आउट

आईपीएल 2022 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ रविचंद्रन अश्विन खिलाफ रिटायर्ड आउट हो गए थे। वह 23 गेंदों पर 28 रन बनाकर खेल रहे थे। इसके बाद रियान पराग बल्लेबाजी के लिए आए थे। इसके बाद आईपीएल में रिटायर्ड आउट होने का चलन बढ़ गया। 4 और खिलाड़ी रिटायर्ड आउट हो चुके हैं।

आईपीएल में रिटायर्ड आउट होने वाले खिलाड़ी

आर अश्विन 28 (23) राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, वानखेड़े, 2022।
अथर्व तायडे 55 (42) पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, धर्मशाला, 2023।
साई सुदर्शन 43 (31) गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस, क्वालीफायर 2, अहमदाबाद, 2023।
तिलक वर्मा 23 (25) मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, लखनऊ, 2025।
डेवोन कॉनवे 69 (49) पंजाब किंग्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, मुल्लांपुर, 2025।