कोरोनोवायरस महामारी के कारण हम आम और खास का जीवन अस्त-व्यस्त है। हालांकि, इस दौरान देश भर की हस्तियां सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गईं। उन्होंने लॉकडाउन के दौरान अपने प्रशंसकों (फैंस) का मनोरंजन करने के लिए लाइव चैट की। इस दौरान कभी उन्होंने फैंस या फिर पत्रकारों से बातचीत की।

इसी क्रम में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने भी चेन्नई सुपरकिंग्स की एंकर रूपा रमानी से इंस्टाग्राम लाइव चैट (Instagram Live Chat) की। यहां यह भी काबिलेगौर है कि साक्षी ने पहली बार किसी से इंस्टाग्राम लाइव चैट की। एक तरह से साक्षी का Instagram Live Chat में डेब्यू हो गया।

चैट के दौरान साक्षी ने रूपा रमानी को बताया कि कोरोनावायरस के कारण लगे लॉकडाउन के दौरान महेंद्र सिंह धोनी कैसे अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी करीब 10 महीने से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं। वह इस साल मार्च में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करने वाले थे। हालांकि, कोविड-19 महामारी के कारण दुनिया की इस सबसे महंगी घरेलू क्रिकेट लीग को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।

जैसा कि साक्षी और रमानी ने चेन्नई सुपर किंग्स के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर बातचीत शुरू की। इस बीच, बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह ने भी एंट्री की। वह कमेंट करने वाले पहली हस्तियों में से एक थे। उन्होंने लिखा, ‘साक्स व्हाट्स अप्प्प।’ रणवीर ने इंस्टाग्राम लाइव पर पहली बार साक्षी के आने को ‘धमाका डेब्यू’ करार दिया। रणवीर ने लिखा, ‘पहली बार हो रहा है वाह! धमाका डेब्यू।’

 

View this post on Instagram

 

#WhistlePodu @ruphas

A post shared by Chennai Super Kings (@chennaiipl) on


बता दें कि लॉकडाउन के दौरान रणवीर ने हाल ही में भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री के साथ इंस्टाग्राम लाइव चैट की थी। उस दौरान बॉलीवुड अभिनेता ने फुटबॉल के प्रति अपने प्यार और अन्य खेलों के बारे में बात की थीं। रणवीर और छेत्री ने WWE (डब्ल्यूडब्ल्यूई) खेल और पसंदीदा WWE सुपरस्टार के लिए अपने प्यार के बारे में भी बताया था।