रोहित शर्मा और ऋषभ पंत की तरह भारत के एक और स्टार बल्लेबाज की रणजी ट्रॉफी में वापसी अच्छी नहीं रही। 5 साल बाद रणजी खेलने वाले केएल राहुल कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। वह सिर्फ 26 रन बना पाए। हरियाणा के खिलाफ कर्नाटक के कप्तान मयंक अग्रवाल ने अच्छी पारी खेली। हारियाणा के लिए अंशुल कंबोज ‘AK47’ ने शानदार गेंदबाजी की।

Ranji Trophy 2025 Delhi vs Railways LIVE Score: Watch Here

खबर लिखे जाने तक कर्नाटक ने 60 ओवर में 3 विकेट पर 200 रन बना लिए थे। अंशुल कंबोज ने 13 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट लिए। कंबोज को कर्नाटक के ओपनर अनीश केवी और केएल राहुल का विकेट मिला। अनीश केवी ने 17 और राहुल ने 26 रन बनाए। मयंक अग्रवाल ने 149 गेंद पर 91 रन की पारी खेली। देवदत्त पडिक्कल 35 और स्मरण आर 22 रन बनाकर क्रीज पर थे।

Ranji Trophy: शार्दुल ठाकुर ने मेघालय पर बरपाया कहर, रणजी में मुंबई के लिए हैट्रिक लेने वाले 5वें गेंदबाज बने

अंशुल कंबोज ने हरियाणा को दिलाई पहली सफलता

अंशुल कंबोज ने अनीश केवी का लिया। उन्होंने 67 गेंद पर 17 रन बनाए। वह जब आउट हुए तब कर्नाटक का स्कोर 20.5 ओवर में 1 विकेट पर 45 रन था। दूसरा विकेट केएल राहुल के तौर पर 34वें ओवर में गिरा। तब कर्नाटक का स्कोर 99 रन था। मयंक अग्रवाल 48वें ओवर में आउट हुए। तब कर्नाटक का स्कोर 161 रन था। अनुज ठकराल ने उनका विकेट लिया।

Ranji Trophy 2025: विराट कोहली की सुरक्षा में सेंध, मैच देखने गया दर्शक गौतम गंभीर स्टैंड से कूदकर मैदान पर पहुंचा

अंशुल कंबोज पर भारतीय चयनकर्ताओं की निगाहें

अंशुल कंबोज पर भारतीय चयनकर्ताओं की निगाहें हैं। भारत के इंग्लैंड दौरे पर उन्हें मौका मिल सकता है। 24 वर्षीय यह तेज गेंदबाज एक पारी में सभी 10 विकेट भी ले चुका है। कंबोज 140 किलोमीटर प्रतिघंटे से की रफ्तार से दोनों ओर गेंद स्विंग कराते हैं। उनका यह प्रदर्शन हरियाणा के रणजी नॉकआउट के करीब पहुंचने का एक कारण है। जानें कैसे अंशुल कंबोज का नाम AK47 कैसे पड़ा