रणजी ट्रॉफी में लगातार दो मैच पारी से जीतने वाली अजिंक्य रहाणे की अगुआई वाली मुंबई की टीम की हालत संजू सैमसन की टीम केरल के खिलाफ खराब है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम ने 172 रन पर 7 विकेट गंवा दिए। ओपनर भूपेन लालवानी और शिवम दुबे को छोड़ कोई भी बल्लेबाज नहीं चला।

पहली 2 गेंद पर 2 विकेट गंवाने के बाद मुंबई की टीम दबाव से उबर ही नहीं पाई। ओपनर जय बिस्टा और अजिंक्य रहाणे लगातार गेंदों पर पवेलियन लौट गए। दोनों को बसिल थंपी ने पवेलियन भेजा। इसके बाद सुवेद पारकर 18 रन बनाकर आउठ हुए। तब मुंबई का स्कोर 41 रन था। फिर पीवाई पवार 28 रन बनाकर आउट हुए। तब मुंबई का स्कोर 4 विकेट पर 106 रन था।

मुंबई को 106 रन पर ही 5वां झटका लगा

मुंबई को 106 रन पर ही 5वां झटका लगा। ओपनर भूपेन लालवानी 50 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद शिवम दुबे और शम्स मुलानी के बीच 45 रन की साझेदारी हुई। मुलानी 8 रन बनाकर आउट हुए। तब मुंबई का स्कोर 6 विकेट पर 151 रन था। इसके बाद शिवम और तनुश कोटियान के बीच 21 रन की साझेदारी हुई।

शिवम दुबे 51 रन पर आउट हुए

शिवम दुबे 51 रन पर आउट हुए। तब मुंबई का स्कोर 172 रन था। वह भारत-अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज के कारण मुंबई के दूसरे रणजी मैच में नहीं खेले थे। बिहार के खिलाफ पहले मैच में उन्होंने 41 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा दोनों पारी मिलाकर 6 विकेट लिए थे। वह प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे। केरल के लिए बसिल थंपी और श्रेयस गोपाल ने 2-2 विकेट लिए। निधीश एमडी, जलज सक्सेना और विश्वेशवर ए सुरेश ने 1-1 विकेट लिए।